Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कारगिल युद्ध: शहीद कौशल यादव के 27वें शहादत दिवस पर भिलाई में श्रद्धांजलि सभा, आप भी आइए
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कारगिल युद्ध: शहीद कौशल यादव के 27वें शहादत दिवस पर भिलाई में श्रद्धांजलि सभा, आप भी आइए

Azmat ali 24/07/2026
kargil-war-tribute-meeting-for-martyr-kaushal-yadav-in-bhilai-on-the-25th-marking-his-27th-martyrdom-anniversary

Kargil War: श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहीद कौशल स्मारक स्थल, शहीद कौशल यादव नगर (हुडको) भिलाई में सुबह 11 बजे से है।

  • ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देशभक्ति, बलिदान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कारगिल युद्ध के वीर सपूत एवं वीर चक्र से सम्मानित शहीद कौशल यादव के 27वें शहादत दिवस पर शनिवार 25 जुलाई 2026 को भिलाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शहीद कौशल स्मारक स्थल, शहीद कौशल यादव नगर (हुडको), भिलाई में सुबह 11 बजे से होगा।

आयोजकों द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय में पाकिस्तानी सेना के विरुद्ध मातृभूमि की रक्षा करते हुए 25 जुलाई 1999 को शहीद कौशल यादव ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए प्रत्येक वर्ष उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शहीद को पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। साथ ही बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत और कविता की प्रस्तुति भी दी जाएगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

क्षेत्रीय पार्षद सीजू एंथोनी के मुताबिक शहीद कौशल स्मारक स्थल, शहीद कौशल यादव नगर (हुडको), भिलाई में भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक, शहरवासी शामिल होते हैं। भिलाई का बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। इसलिए सबकी जिम्मेदारी बनती है कि श्रद्धांजलि देने जरूर आएं। 25 जुलाई 2026 (शनिवार) और समय सुबह 11:00 बजे तय किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन शहीद कौशल स्मारक समिति एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देशभक्ति, बलिदान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को किया याद, “द पोस्टमास्टर” ने सबको झकझोरा
Next: बोकारो में भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा-यात्रा, ईडी ने किया छेरा पन्हारा

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.