Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • दुर्ग-भिलाई
  • खुर्सीपार रेलवे फाटक 8 से 13 अगस्त तक रहेगा बंद, इधर-30 ट्रेनें कैंसिल, 6 का बदला रूट, 5 ट्रेनें समाप्त होंगी बीच में
  • दुर्ग-भिलाई

खुर्सीपार रेलवे फाटक 8 से 13 अगस्त तक रहेगा बंद, इधर-30 ट्रेनें कैंसिल, 6 का बदला रूट, 5 ट्रेनें समाप्त होंगी बीच में

Azmat ali 07/08/2025 1 minute read
Khursipar railway crossing will remain closed from 8th to 13th August, 30 trains cancelled, 6 routes changed, 5 trains will terminate midway

रायपुर रेल मंडल के अनुसार 8 अगस्त को सुबह 08:00 बजे से 13 अगस्त 2025 की सुबह 08:00 बजे तक बंद रहने की संभावना है।

  • बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। रायपुर रेल मंडल(Raipur Railway Division) खुर्सीपार रेलवे फाटक (Khursipar Railway Gate) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। इस रास्ते से आवाजाही करने वालों के लिए परेशानी होने वाली है। 8 अगस्त को सुबह 08:00 बजे से 13 अगस्त 2025 की सुबह 08:00 बजे तक बंद रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग

आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं।

इधर-अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेलवे लाइन परियोजना महत्वपूर्ण परियोजना है। बिलासपुर-झारसुगुड़ा एक व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर एवं दक्षिण भारत से जोड़ती है। इस मार्ग पर परिचालन को और भी सुचारू बनाने के लिए चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है । इससे क्षमता आवर्धन के साथ-साथ इस मार्ग पर ट्रेनों की समय बद्धता में भी वृद्धि होगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच निर्माणाधीन 206 किलोमीटर चौथी रेल लाइन में से अब तक 150 किलोमीटर से अधिक का रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इसके अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों के 40 मुद्दे पेंडिंग, NJCS मीटिंग 18 महीने से नहीं, नेता मौन, प्रबंधन की मौज, कोर्ट में बीएकेएस

रायगढ़ रेलवे स्टेशन (Raigarh Railway Station) को चौथी रेललाइन में जोड़ने का यह कार्य दिनांक 31 अगस्त से 15 सितम्बर , 2025 तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा । इस कार्य के दौरान अतिआवश्यक होने पर ही गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो एवं रेल यात्रियो को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े इसका भी ध्यान रखा गया है। रेल विकास से संबधित इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक बाधित रहेगा एवं इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी।

ये खबर भी पढ़ें: सड़क हादसे में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी को लगी चोट

रद्द होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियां:-

01. दिनांक 30 अगस्त से 02 सितम्बर 2025 तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
02. दिनांक 31 अगस्त से 03 सितम्बर 2025 तक को बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
03. दिनांक 03 सितम्बर, 2025 को टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
04. दिनांक 03 सितम्बर, 2025 को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
05. दिनांक 30 अगस्त, 2025 को पुणे से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
06. दिनांक 01 सितम्बर, 2025 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
07. दिनांक 31 अगस्त, 2025 को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
08. दिनांक 02 सितम्बर, 2025 को कुर्ला से चलने वाली 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
09. दिनांक 29 अगस्त एवं 01 सितम्बर, 2025 को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी
10. दिनांक 31 अगस्त एवं 03 सितम्बर 2025 को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11. दिनांक 27 अगस्त, 2025 को पूरी से चलने वाली 20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
12. दिनांक 30 अगस्त, 2025 को जोधपुर से चलने वाली 20814 जोधपुर–पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
13. दिनांक 30 अगस्त, 2025 को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14. दिनांक 31 अगस्त, 2025 को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15. दिनांक 30 अगस्त, 2025 को मालदा से चलने वाली 13425 मालदा- सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
16. दिनांक 01 सितम्बर, 2025 को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
17. दिनांक 27 एवं 28 अगस्त, 2025 को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
18. दिनांक 29 एवं 30 अगस्त, 2025 को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
19. दिनांक 29 अगस्त, 2025 को वास्को-द-गामा से चलने वाली 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
20. दिनांक 01 सितम्बर, 2025 को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
21. दिनांक 29 अगस्त, 2025 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
22. दिनांक 31 अगस्त, 2025 को पटना से चलने वाली 22844 पटना- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
23. दिनांक 02 सितम्बर, 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
24. दिनांक 03 सितम्बर, 2025 को मुंबई से चलने वाली 12261मुंबई- हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
25. दिनांक 29 अगस्त, 2025 को कुर्ला से चलने वाली 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
26. दिनांक 31 अगस्त, 2025 को शालीमार से रवाना होने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा में परिवार को 25 लाख, एम्बुलेंस-अंतिम संस्कार खर्च 25 हजार, 10 अगस्त तक तारीख

पैसेंजर गाड़ी :-

01. दिनांक 31 अगस्त से 15 सितम्बर, 2025 तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
02. दिनांक 31 अगस्त से 15 सितम्बर, 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी ।
03. दिनांक 31 अगस्त से 15 सितम्बर, 2025 तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
04. दिनांक 30 अगस्त से 14 सितम्बर, 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी ।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ED Works QC Trophy, 40 टीमों का जलवा

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-

01. दिनांक 30 अगस्त, 2025 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी ।
02. दिनांक 01 सितम्बर, 2025 को पुणे से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।
03. दिनांक 29 अगस्त एवं 01 सितम्बर, 2025 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी ।
04. दिनांक 31 अगस्त एवं 02 सितम्बर, 2025 को मुंबई से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।
05. दिनांक 30 अगस्त एवं 01 सितम्बर, 2025 को कुर्ला से चलने वाली 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।
06. दिनांक 01 एवं 03 सितम्बर, 2025 को शालीमार से रवाना होने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी ।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 7 कर्मचारियों की झोली में आया ये अवॉर्ड

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां:-

07. . दिनांक 31 अगस्त से 15 सितम्बर, 2025 तक गोंदिया एवं झारसुगुडा से चलने वाली 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुडा- गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुडा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
08. दिनांक 30 अगस्त, 01, 02, 03, 04, 06, 08, 09, 10, 11 एवं 13 सितम्बर 2025 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
09. दिनांक 01, 03, 04, 05, 06, 08, 10, 11, 12, 13 एवं 15 सितम्बर, 2025 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर यह गाड़ी बिलासपुर से ही निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
10. दिनांक 31 अगस्त एवं 01, 02, 03, 04, 05, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 14 एवं 15 सितम्बर, 2025 को गोंदिया से चलने वाली 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
11. दिनांक 01, 02, 03, 04, 05, 06, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 15 एवं 16 सितम्बर, 2025 को रायगढ़ से चलने वाली 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर यह गाड़ी बिलासपुर से ही गोंदिया के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े नए अधिकारियों का BSP Officers Association ने किया वेलकम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सूदखोर-BSP कर्मचारी भिड़े, ब्याज न देने पर बेटे को उठाने का आरोप, सूदखोर बोला-धोखाधड़ी केस में जेल जा चुका है कर्मी
Next: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सांसदों का दल पहुंचा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास, 7500 न्यूनतम पेंशन की उठी आवाज़

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
bhilai-steel-plant-management-yields-to-protests-refunds-fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.