Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल मेडिक्लेम पर ताज़ा खबर, भिलाई स्टील प्लांट का आदेश जारी, उठाइए ये लाभ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल मेडिक्लेम पर ताज़ा खबर, भिलाई स्टील प्लांट का आदेश जारी, उठाइए ये लाभ

Azmat ali 09/07/2025 1 minute read
Latest news on SAIL Mediclaim, Bhilai Steel Plant's order issued, avail these benefits

सेल ने मेडिक्लेम योजना 2025–26 के लिए किया नवीनीकरण, पूर्व कर्मचारियों को मिलेगा विस्तारित लाभ।

  • अंतिम तिथि से पूर्व सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें, जिससे आगामी योजना अवधि के दौरान उनकी चिकित्सा सुरक्षा सुनिश्चित रह सकें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) ने अपने पूर्व कर्मचारियों एवं उनके जीवनसाथियों को समर्पित मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण 11 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2026 तक की अवधि के लिए कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को ECRKU का समर्थन, काला बिल्ला लगाएंगे रेल कर्मचारी

यह योजना मेसर्स न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआइनए) के साथ लंबे समय से चली आ रही साझेदारी के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इस बार योजना में कई लाभकारी संशोधन और सदस्य हितैषी प्रावधान जोड़े गए हैं, जबकि योजना के मूल स्वरूप, इनपेशेंट (आइपीडी) तथा आउटपेशेंट (ओपीडी) कवरेज, को पूर्ववत रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Officers Association: साइकिल रैली में दिखी नारी शक्ति की झलक

नवीन योजना के अंतर्गत, अस्पताल में भर्ती (आइपीडी) उपचार के लिए प्रत्येक सदस्य के लिए रू. 4 लाख की बीमा सीमा यथावत रखी गई है, जिसमें सदस्य और उनके जीवनसाथी के बीच क्लबिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं बाह्य रोगी (ओपीडी) उपचार के लिए गैर-क्लब योग्य कवरेज को आयु-आधारित श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: ओडिशा, झारखंड, बिहार, बंगाल, एमपी, महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात जाने वाली 15 ट्रेनें कैंसिल, कुल 27 ट्रेनों पर असर

इनमें 70 वर्ष से कम आयु वाले सदस्यों को रू. 4,000, 70 से 79 वर्ष के बीच के सदस्यों को रू. 8,000 तथा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के सदस्यों को रू. 16,000 की राशि प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई 2025 को जिस आयु वर्ग में सदस्य आते हैं, उसी आधार पर कवरेज तय होगी।

ये खबर भी पढ़ें: वित्तीय वर्ष का संपत्तिकर जमा करने पर मिलेगा 5 प्रतिशत छूट

नए मेडिक्लेम में प्रीमियम दरों को भी सदस्य की आयु के अनुसार पुनर्गठित किया गया है। 70 वर्ष से कम आयु वालों के लिए वार्षिक प्रीमियम रू. 10,011 व 70 से कम परंतु 80 से अधिक नहीं आयु वालों के लिए रू. 6,861 तथा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सदस्यों के लिए केवल रू. 100 की प्रतीकात्मक राशि निर्धारित की गई है। जो पूर्व कर्मचारी पूर्ववर्ती वर्ष में नामांकन से वंचित रहे या जिन्होंने योजना का नवीनीकरण नहीं कराया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने रचा नया मासिक कीर्तिमान

उन्हें ‘गैप केस’ श्रेणी में सम्मिलित किया गया है और उनके लिए प्रीमियम दर सामान्य से दोगुनी रहेगी, हालांकि 80 वर्ष से ऊपर वालों के लिए 100 का टोकन शुल्क ही लागू होगा। संयुक्त नामांकन की स्थिति में (सदस्य और जीवनसाथी दोनों) यह प्रीमियम 20,022 से 40,044 के बीच रहेगा, जो दोनों की आयु पर निर्भर करता है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को मिला Best Employee of the Month Award

नीति अवधि के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी इस योजना में नए नामांकन के पात्र होंगे, जिनका प्रीमियम प्रो-राटा आधार पर लिया जाएगा। 2024-25 के दौरान पहले से नामांकित सदस्य आगामी अवधि के लिए योजना का नवीनीकरण कर सकते हैं। जिन सदस्यों ने योजना अवधि के दौरान अपने जीवनसाथी को खोया है, उन्हें अपने प्लांट या यूनिट के आईआरपी को सूचित कर श्रेणी परिवर्तन कराना होगा और नवीनीकरण के समय प्रीमियम पोर्टल पर जीवनसाथी का नाम हटाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कई कर्मचारी-अधिकारी शहीद होते-होते बचे, 2700 टन हर दिन कोक का प्रोडक्शन ठप

योजना के अंतर्गत थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) के रूप में मेसर्स एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी। अस्पताल में भर्ती की कैशलेस अथवा रिएम्बर्समेंट दोनों प्रकार की चिकित्सा दावों की सूचना नियमानुसार देनी आवश्यक होगी, नियोजित भर्ती के लिए 48 घंटे पूर्व और आपात स्थितियों में 24 घंटे के भीतर। रिएम्बर्समेंट दावे डिस्चार्ज की तिथि से 30 दिन के भीतर तथा ओपीडी दावे 2,000 की सीमा पार करने पर अथवा उपचार समाप्ति के 90 दिनों के भीतर, जो भी पहले हो, प्रस्तुत किए जाने होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: कोक ओवन की पहले गैलरी गिरी, अब कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग से बड़ी तबाही

प्रीमियम भुगतान एवं नामांकन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। योजना की सभी शर्तें, सीमाएं, बहिष्करण और दावा प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण विवरण मेडिक्लेम पुस्तिका में समाहित हैं, जिसे ईमेल के माध्यम से साझा किया गया है तथा यह सेल की वेबसाइट (https://www.sail.co.in) और मेडिक्लेम पोर्टल (http://sail.mdindia.com) पर भी उपलब्ध है। पूर्व कर्मचारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें, जिससे आगामी योजना अवधि के दौरान उनकी चिकित्सा सुरक्षा सुनिश्चित रह सके।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2025-26:  100 रुपए तक के प्रीमियम पर कराइए इलाज, ये तारीख है खास

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजहरा माइंस में Strike 2025 सफल, भिलाई स्टील प्लांट में बारिश ने फेरा पानी, भींगते हुए कर्मचारी पहुंचे ड्यूटी
Next: बरसात का पानी और कब्जेदारों के अवैध निर्माण से घरों में जलभराव, बीएसपी ने तोड़े पेट्रोल पंप के कब्जे

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.