Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BGH की समस्याओं से कर्मचारी त्रस्त, SAIL SC-ST Employees Federation बोकारो यूनिट की ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BGH की समस्याओं से कर्मचारी त्रस्त, SAIL SC-ST Employees Federation बोकारो यूनिट की ये मांग

Azmat ali 26/08/2025 1 minute read
Employees are Troubled by The Problems of BGH This is The Demand of SAIL SC-ST Employees Federation Bokaro Unit

अस्पताल कैंटीन में सुधार की जरूरत। मरीज, परिजन, डॉक्टर एवं अस्पताल कर्मियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

  • बोकारो जनरल अस्पताल से संबंधित समस्याओं को विस्तार पूर्वक रखा गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल एससी-एसटी इम्पलाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष एमके अभिमन्यु के नेतृत्व में डॉ. आनन्दो मंडल मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बोकारो जनरल अस्पताल से भेंट किया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने डॉक्टर आनंदो मंडल को भारतीय संविधान की प्रति भेंट की। बोकारो जनरल अस्पताल से संबंधित समस्याओं को विस्तार पूर्वक रखा। बोकारो जनरल हॉस्पिटल में बहुत सारी सुविधाओं में सुधार आई है। फिर भी अभी कुछ चीज हैं, जिसमें सुधार करने की जरूरत है।

जैसे कुछ ऐसे भी डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी है, जिनके व्यवहार में शालीनता नहीं है‌। व्यवहार शालीनता लाने की जरूरत है। अस्पताल आते जाते समय बैरियर के पास लाइट की व्यवस्था सही नहीं है।

साथ ही पाथवे टूटा हुआ है, जिसके कारण पानी भी जमा रहता है और वहां पर लाइट भी नहीं रहती। आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। पाथवे (पगडंडी) के बगल में झाड़ी रास्ते में आ गई है। बाथरूम भी गंदा रहता है। बाथरूम का कहीं-कहीं नल भी सही ढंग से काम नहीं करता है।

ये खबर भी पढ़ें: युद्धपोत INS Udaygiri और INS Himgiri में लगा SAIL भिलाई, बोकारो, राउरकेला स्टील प्लांट का स्टील, 8,000 टन सप्लाई

बाहर में बाइक लगाने की जगह शेड की व्यवस्था की जाए, क्योंकि धूप और बारिश दोनों का सामना करना पड़ता है। कई बार बारिश के मौसम में गाड़ी में रखे हेलमेट भींग जाते हैं। भींगा हुआ हेलमेट पहनना भी सही नहीं है और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से सही नहीं है।

पदाधिकारियों ने कहा-अस्पताल में बने कैंटीन में सुधार लाया जाए, क्योंकि मरीज, परिजन, डॉक्टर एवं अस्पताल कर्मियों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को सुनने के बाद डॉक्टर आनंदो मंडल-मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन दिया। कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी बीके तिवारी इसी महीने हो रहे रिटायर, आरएसपी डीआईसी आलोक वर्मा को अतिरिक्त चार्ज

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से रविंद्र महली-महासचिव, महावीर मरांडी उपाध्यक्ष, बैजनाथ प्रसाद पूर्व अध्यक्ष, इंदल पासवान संयुक्त महासचिव, वीरेंद्र कुमार कार्यकारी कोषाध्यक्ष, सुरेश पासवान मीडिया प्रभारी, संतोष कुमार सचिव, शशिकांत कुमार संयुक्त सचिव, आरके अकेला उपकोषाध्यक्ष, ऋषि देव सचिव आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: अपना बाजार, हेल्थ सेंटर, स्कूल लीजिए लाइसेंस पर, SAIL BSL में आवेदन शुरू, पढ़ें लिस्ट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: रिटायरमेंट से पहले DIC BK Tiwari ने दी डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर को ये सौगात
Next: बीच सड़क पर मोदी सरकार की नीतियों, चुनाव आयोग, अमेरिका की धज्जियां उड़ाई वामपंथी व BSP के श्रमिक नेताओं ने

Related Stories

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.