Suchnaji

Lok Sabha Election 2024 Counting Live: UP से बड़े उलटफेर के संकेत, BJP सिमटी, INDIA और SP आगे

Lok Sabha Election 2024 Counting Live: UP से बड़े उलटफेर के संकेत, BJP सिमटी, INDIA और SP आगे
  • परिणाम से पहले रुझानों पर नजर डालें तो पक्ष और विपक्ष दोनों का नारा उलटा होता दिख रहा हैं।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आज जारी हो रहा है। देश भर की लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों पर नजर डाले तो उत्तरप्रदेश (UP) में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12879/127

यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और NDA गठबंधन पिछड़ता दिख रहा है। जबकि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (कांग्रेस-AICC), समाजवादी पार्टी (SP) सहित INDIA गठबंधन को यहां तगड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है।

यहां BJP और NDA से ज्यादा सीटें INDIA गठबंधन के खाते में आती दिख रही है। दूसरी बात लगातार 2014 और 2019 चुनाव में केवल पांच-पांच सीटें जीतने वाली SP बंपर जीत के साथ आगे बढ़ती हुई दिख रही है। जबकि दूसरी ओर BJP तमाम अटकलों, कयासों, रुझानों और एग्जिट पोल से नीचे उतरी हुई दिख रही है।

दरअसल 543 लोकसभा सीटों वाले भारतीय लोकसभा में उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि दिल्ली का रास्ता UP से होकर ही गुजरता है। इसलिए राज्य की मौजूदा BJP सरकार सहित हरेक पार्टियों का फोकस उत्तरप्रदेश की ओर ही रहता है। यहां से जीतकर कई सांसद केन्द्र में मंत्री बनते है। दूसरी ओर लगातार तीन बार से प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी उत्तरप्रदेश की वाराणसी संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ रहे है।

गौरतलब है कि BJP द्वारा लगातार 370 पार का नारा लगाया जा रहा था। जबकि BJP की सहयोगी NDA को 400 पार का नारा बुलंद किया जाता रहा। दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा लगातार INDIA गठबंधन को तगड़ा बहुमत मिलने के साथ सत्ता में काबिज होने की बात कही जा रही थी। लेकिन परिणाम से पहले रुझानों पर नजर डालें तो पक्ष और विपक्ष दोनों का नारा उलटा होता दिख रहा हैं।

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117