Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मकर महोत्सव 2024: SAIL Rourkela Steel Plant ने जमाया रंग, हर कोई मगन, देखिए फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मकर महोत्सव 2024: SAIL Rourkela Steel Plant ने जमाया रंग, हर कोई मगन, देखिए फोटो

15/01/2024 1 minute read
Makar-Mahotsav-2024-Grand-event-of-SAIL-Rourkela-Steel-Plant
  • मकर संक्रांति का त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग पारंपरिक तरीकों से मनाया जाता है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड भी मकर संक्रांति मना रहा है। सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने मेलान मैदान सेक्टर-18 में आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह ‘मकर महोत्सव’ मनाया। संगीत, नृत्य, मौज-मस्ती, चहल पहल, आनंद और हर्षोल्लास से भरे इस रंगारंग और जीवंत समारोह में हजारों की संख्या में राउरकेलवासी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन पर हंगामा शुरू, EPFO कार्यालय का घेराव, हायर पेंशन, पत्रकारों, विधवाओं का भी ख्याल

गौरतलब है कि, मकर संक्रांति का त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग पारंपरिक तरीकों से मनाया जाता है। ‘मकर महोत्सव’’ का उद्देश्य विविध सांस्कृतिक उत्सवों को एक मंच पर लाना था ताकि सामाजिक जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग ‘विविधता में एकता’ के सार को आत्मसात कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL हड़ताल: NJCS मीटिंग से पहले दे दिया नोटिस, संयुक्त यूनियन सभी प्लांट और खदान करेगी 29-30 को हड़ताल

जनप्रतिनिध, अधिकारी और ये पदाधिकारी रहे मौजूद  

श्रम और कर्मचारी राज्य बीमा ओडिशा सरकार के मंत्री सारदा प्रसाद नायक, सांसद सुंदरगढ़ जुएल ओराम, विधायक, रघुनाथपल्ली, सुब्रत तराई, निदेशक प्रभारी (डीआईसी) आरएसपी एवं  बोकारो स्टील प्लांट के अतिरिक्त प्रभार अतनु भौमिक, अध्यक्ष, दीपिका महिला संघति (डीएमएस) सीमा देव भौमिक, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) पीके साहू, कार्यपालक निदेशक (एमएम) एस त्रिपाठी, कार्यपालक निदेशक  (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. बीके होता, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सोमनाथ त्रिपाठी, कार्यपालक निदेशक  (खान) आलोक वर्मा, कार्यपालक निदेशक  (वित्त एवं लेखा) एके बेहुरिया, डीएमएस के उपाध्यक्षाएं समापिका साहू, डॉ. सुस्मिता दास और नम्रता वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) पीके स्वाईं, आरएसपी के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार, राउरकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स और कई अन्य प्रतिष्ठानों ने इस शानदार महोत्सव में भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: अफसर की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन खींचने की कोशिश

ओडिशा की पारंपरिक वेश-भूषा, पकवान रहा खास

इस कार्यक्रम में व्यक्तियों/सांस्कृतिक समूहों/सामाजिक संगठनों/शैक्षिक संस्थानों आदि की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। प्रवेश द्वार पर एक मंडप पर रखी गईं मकर चौरसिया की वेश-भूषा में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्तियां और मकर संक्रांति पर ओडिशा में पारंपरिक तौर पर तैयार किया जाने वाला ख़ास व्यंजन,’मकर चावल’  का वितरण इस उत्सव में खास था।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP में फिर भगदड़, CISF जवान, कर्मचारियों ने किया मॉक ड्रिल, गैस रिसाव के घायलों को लेने पहुंची एम्बुलेंस

योग से शास्त्रीय, लोक और आदिवासी नृत्य तक

योग से लेकर शास्त्रीय, लोक और आदिवासी नृत्य, असंख्य रंगोलियों से लेकर बेदाग मेहंदी और चेहरे की कला तक विविध प्रदर्शनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक खाद्य पदार्थों और ढेरों मुंह में पानी लाने वाले व्यंजनों का एक आकर्षक प्रदर्शन भी शामिल था, जिसने भारी भीड़ को अंत तक अपनी और आकर्षित किये रहा और समग्र उत्सवी माहौल को और दिलचस्प बनाया।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: चुनावी सरगर्मी तेज, जायजा लेने लेने पहुंचीं Durg कलेक्टर

कार्निवल में बालू की कला और कबड्डी मैच आकर्षण का केंद्र

कार्निवल में बालू की कला और कबड्डी मैच आकर्षण का केंद्र रहे। इस आयोजन का एक और मुख्य आकर्षण ‘पतंग महोत्सव’’ था, जिसमें कई युवाओं और बुजुर्गों ने समान उत्साह के साथ भाग लिया। उभरते गायकों ने Karaoke के साथ जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत करते हुए मंच की शोभा बढ़ाते रहे।

ये खबर भी पढ़ें : श्री शंकराचार्य कैंपस में इलेक्ट्रिकल, कम्युनिकेशन, सस्टेनेबल टेक्नालॉजी पर कांफ्रेंस शुरू, मलेशिया की एक्सपर्ट ये बोलीं

विजेताओं को मिला पुरस्कार

विभिन्न विषयों के साथ रणनीतिक तरीके  से रखे गए सेल्फी-प्वाइंट भी एक लोकप्रिय आकर्षण साबित हुआ, जिससे कई प्रतिभागी उत्सुकतापूर्वाक यादगार पलों को कैद करने में जुटे दिखे । समापन समारोह में डीआइसी अतनु भौमिक, श्रीमती भौमिक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: लाठीकटा ब्लॉक की मां छला नृत्य मंडली बनी सिनर्जी लोक सांस्कृतिक महोत्सव 2024 की चैंपियन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Safety Drawing-Painting Competition: 1400 से ज्यादा तारे उतरे जमीं पर, देखिए वीडियो
Next: BSP अधिकारी के बंगले से कब्जेदार का सामान जब्त, आवास सील, कर्मचारी पर 5 लाख 82 हजार की पेनाल्टी

Related Stories

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.