Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Safety Drawing-Painting Competition: 1400 से ज्यादा तारे उतरे जमीं पर, देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP Safety Drawing-Painting Competition: 1400 से ज्यादा तारे उतरे जमीं पर, देखिए वीडियो

14/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-Safety-Drawing-Painting-Competition-More-than-1400-stars-landed-on-the-ground-watch-video

बीएसपी प्रबंधन ने तय किया है कि अगली बार से महिलाओं को भी प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट ने एक बार फिर तारे जमीं पर मूवी की झलक पेश कर दी। मूवी में आमिर खान जिस तरह से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मौका दे रहे थे। उसी तर्ज पर भिलाई स्टील प्लांट ने बच्चों के जरिए सेफ्टी का मंत्र लिया। इंडस्ट्री, रोड, फायर सेफ्टी को लेकर बच्चों ने अपनी सोच और सुझाव को रंगों से उकेर दिया।

बीएसपी प्रबंधन ने तय किया है कि अगली बार से महिलाओं को भी प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। बच्चों को लेकर पहुंचने वाली महिलाओं को भी सेफ्टी पर अपनी सोच को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

सेफ्टी ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भिलाई स्टील प्लांट की ओर से रविवार सुबह 9 बजे सेक्टर-8 पार्क में आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे तक भिलाई के बीएसपी और नॉन बीएसपी स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोई घर से स्टडी टेबल लेकर आया तो कोई जमीन पर ही पसरकर सुरक्षा ड्राइंग एवं पेंटिग बनाता दिखा।

क्रेडिट-दीपक भगत
फोटो क्रेडिट-दीपक भगत

बच्चों का हुजूम ऐसा कि हर किसी की नजर टिकी हुई थी। करीब 1400 से ज्यादा बच्चों ने रंगों की दुनिया में गोता लगाया। छोटे-छोटे संदेशों को कैनवास पर उतार दिया। इंडस्ट्रियल, रोड, फायर सेफ्टी और जनरल टॉपिक पर बच्चों ने रंगों से खूब खेला।

40 से ज्यादा स्पेशल बच्चे भी मौके पर डटे रहे। दो-तीन दिन के भीतर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। विजेताओं की पेंटिंग और ड्राइंग को नेहरू आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की जाएगी।

प्रतियोगिता में बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए बीएसपी के ईडी वर्क्स अंजनी कुमार, ईडी पीएंडए पवन कुमार, सीजीएम इंचार्ज सर्विसेस पीके सरकार, जीएम इंचार्ज एसके अग्रवाल, जीएम डाक्टर एआर सोनटेके, जीएम जेपी दासन, जीएम एसके महतो, एजीएम एमके श्रीवास्तव, सेफ्टी वारियर्स आदि मौजूद रहे।

जानिए Group और Theme के बारे में

Group-A (Nursery) General Safety / सामान्य सुरक्षा
Group-B(Standard 1 to 3) Home Safety / गृह सुरक्षा
Group-C (Standard 4 & 5) Road Safety/ सड़क सुरक्षा
Group-D (Standard 6 to 8) Fire Safety / अग्नि सुरक्षा
Group-E (Standard 9 to 12) Industrial Safety / औद्योगिक सुरक्षा
Group-F (Specially Challenge ) General Safety/ सामान्य सुरक्षा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Strike 2024: Bhilai Steel Plant से बस्ती और घर तक पहुंच रहा BSP संयुक्त यूनियन, प्रबंधन पर भड़के हैं मजदूर
Next: मकर महोत्सव 2024: SAIL Rourkela Steel Plant ने जमाया रंग, हर कोई मगन, देखिए फोटो

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.