Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मनीष पांडेय का भिलाई की सियासत में बड़ा संदेश, सेक्टर 9 चौक पर लहराया 50 फीट ऊंचा भगवा ध्वज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मनीष पांडेय का भिलाई की सियासत में बड़ा संदेश, सेक्टर 9 चौक पर लहराया 50 फीट ऊंचा भगवा ध्वज

Azmat ali 12/09/2025 (Last updated: 12/09/2025) 1 minute read
Manish Pandey big Message in Bhilai politics 50 Feet High Saffron Flag Hoisted at Sector 9 Chowk

मनीष पाण्डेय ने नयनदीप विद्या मंदिर में नेत्रहीन बच्चों से भेंट की औऱ उनकी सुमधुर संगीत से भाव विभोर हो गए।

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय के पुत्र मनीष्ज्ञ पांडेय का जन्मदिन पर खास आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यसमिति सदस्य, रायपुर प्रभारी एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने अपने जन्मदिन को श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया।

सुबह की शुरुआत सेक्टर-09 चौक में 50 फीट ऊंचे विशाल भगवा ध्वजारोहण से हुई। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों, रामभक्तों और सनातनियों ने भाग लिया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि यह ध्वजारोहण केवल हमारी एकजुटता का प्रतीक नहीं, बल्कि रामभक्ति, सनातन संस्कृति और राष्ट्रधर्म के प्रति हमारी सामूहिक आस्था का सार्वजनिक संकल्प है। लहराता भगवा ध्वज धर्म, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण की गूंज बनकर उपस्थित जनसमूह को भावनात्मक ऊर्जा से भर गया।

हनुमान मंदिर की चौखट पर हाजिरी, फिर पहुंचे स्नेह संपदा स्कूल

इसके पश्चात उन्होंने सेक्टर-09 स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग बली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए मनीष पाण्डेय सेक्टर-08 स्थित स्नेह संपदा स्कूल पहुँचे, जहाँ उन्होंने बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। विद्यालय परिसर में स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन कर उन्होंने प्रभु से मार्गदर्शन और शक्ति की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें: Visakhapatnam Steel Plant को बचाने सड़क का संघर्ष तेज करेगा स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, 3 प्रस्ताव पारित

बच्चों की आत्मीय शुभकामनाओं और स्नेह ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया। तत्पश्चात वे नयनदीप विद्या मंदिर सिविक सेंटर पहुँचे, जहाँ नेत्रहीन बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की मधुरता और स्नेह मेरे हृदय में विशेष स्थान रखते हैं। इनके साथ जन्मदिन मनाना मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।

जनसेवा और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा

बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर संगीत ने माहौल को भावविभोर कर दिया। जन्मदिन पर आज श्री पाण्डेय ने अपने निवास पर आगंतुकों, शुभचिंतकों, मातृशक्तियों, वरिष्ठजनों और युवा साथियों से भेंट की। सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यही साथ मुझे जनसेवा और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro BMS की कमेटी भंग, लगे गंभीर आरोप, तदर्थ समिति 3 माह में कराएगी चुनाव

बच्चों को प्रतिभा दिखाने मिले मंच, यही होगा उपहार

मनीष पाण्डेय ने नयनदीप विद्या मंदिर में नेत्रहीन बच्चों से भेंट की औऱ उनकी सुमधुर संगीत से भाव विभोर हो गये। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त है, इनमें बहुत प्रतिभा है।

श्री पाण्डेय ने शहर के सभी धार्मिक और सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि इन प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करें और इनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करें। बच्चों की प्रगति और उनकी चेहरे की खुशी ही जन्मदिन का सबसे अच्छा उपहार होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: एनजेसीएस मीटिंग से पहले मैनेजमेंट फॉर्मूला करे सार्वजनिक, बताए फंड, बोनस की तरह खाते में डालें बकाया एरियर

जन्मदिन समारोह के ये बने साक्षी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, पार्षद पीयूष मिश्रा, गिरजा बंछोर, ईश्वरी नेताम, वीणा चंद्राकर, सरिता देवी बघेल, नोहर वर्मा, मेघा कौर, गीतांजलि कौशिक, सीमा तिवारी, पिंकी सिन्हा, मुकेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र भगत, गोल्डी सोनी, धर्मेन्द्र सिंह, रोहित साहू, मदन सेन, तिलक राज यादव, मेवालाल यादव, श्रीनिवास राव, रोहित तिवारी, आकाश सिंह, पवन कल्याण, मुकेश सिंह, गुलाब सिंह, कामदेव कर्मकार, रिंकू साहू, आकाश कमले, एम के सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, आदित्य टोपा, सोनू नारंगे, स्वामी रेड्डी, तुषार चौधरी, आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Visakhapatnam Steel Plant को बचाने सड़क का संघर्ष तेज करेगा स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, 3 प्रस्ताव पारित

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: पूर्व सीएम अर्जुन मुण्डा ने इस्पात मंत्री से बीएसएल विस्तारीकरण पर की बात
Next: BSP OA चुनाव 2025: पर्दे के पीछे करते रहे काम, महासचिव पर चल रहा अब तुषार का नाम, पढ़ें 18 संकल्प

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.