Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बजट 2025 से पहले मोदी सरकार बोली-वित्त वर्ष 2017-18 में बेरोजगारी दर 6% थी, 2023-24 में घटकर 3.2%
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बजट 2025 से पहले मोदी सरकार बोली-वित्त वर्ष 2017-18 में बेरोजगारी दर 6% थी, 2023-24 में घटकर 3.2%

01/02/2025 1 minute read
Modi government bid before Budget 2025 - Unemployment rate was 6% in financial year 2017-18, 3.2% in 2023-24

ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 30.51 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने पंजीकरण कराया, ई-श्रम के साथ 12 योजनाओं को एकीकृत/जोड़ा गया।

  • भारत के श्रम बाजार संकेतकों में हाल ही के कुछ वर्षों में काफी सुधार हुआ है-आर्थिक सर्वेक्षण 2024।
  • महिला श्रम कार्यबल सहभागिता दर 2017-18 के 23.3 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 41.7 प्रतिशत हो गई।
  • आर्थिक सर्वेक्षण में व्यापार वृद्धि को बढ़ाने के लिए श्रम-नियमन माहौल बनाने, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की बात कही गई है।
  • महिला उद्यमित्ता देने के लिए वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और उचित मार्ग दर्शन।
  • डिजिटल अर्थव्यवस्था और अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के अनेक अवसर।
  • सरकार कौशल विकास के लिए एक उचित माहौल और लचीली प्रक्रिया स्थापित कर रही है

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance and Corporate Affairs Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद में आर्थिक समीक्षा 2024-25 पेश करते हुए कहा कि भारत के श्रम बाजार संकेतकों में हाल ही के वर्षों में काफी सुधार हुआ है जो कोरोना महामारी के बाद हुए मजबूत सुधार और बढ़ती सामान्य स्थिति से प्रेरित है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कार्मिक होंगे लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित, यहां दौड़ने पर मिलेगा 5 हजार

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार भारत में बेरोजगार दर में काफी गिरावट आई है और श्रम बल भागीदारी एवं श्रमिक जनसंख्या अनुपात में सकारात्मक रुझान भी देखने को मिले हैं। इसके अतिरिक्‍त डिजिटल अर्थव्यवस्था और अक्षय ऊर्जा जैसे क्षेत्र उच्च गुणवत्ता वाले क्षेत्र सृजित करने की व्‍यापक संभावना प्रदान करते हैं जो विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने लिए आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल का प्रोडक्शन

श्रम बाजार के महत्वपूर्ण संकेतक इस प्रकार हैं:-

-भारत में 15 वर्ष और उससे अधिक आयुवर्ग के लोगों की बेरोजगारी दर में काफी गिरावट आई है जो वित्त वर्ष 2017-18 के 6 प्रतिशत की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कानून बदलता जा रहा, नहीं बदला भिलाई स्टील प्लांट, प्रमोशन के लिए तरस रहे मेडिकल कर्मचारी

-वित्त वर्ष 2019 में ईपीएफओ से जुड़े लोगों की संख्या 71 लाख थी जो वित्त वर्ष 2024 में दोगुना बढ़कर 131 लाख हो गई है। यह रोजगार के क्षेत्र में सामान्यीकरण को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी सुभाष चंद्र बोस 128वीं जयंती: भिलाई में याद आए नेताजी, जुटे भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी

-कुल पेरोल वर्ग में 29 वर्ष से कम आयु वर्ग में लगभग 61 प्रतिशत लोगों का जुड़ना इस बात का प्रतीक है कि संगठित क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: महिला अधिकारियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का खास मंत्र

-श्रम बल में स्वरोजगार श्रमिकों की संख्या 2017-18 में 52.2 प्रतिशत थी जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 58.4 प्रतिशत हो गई है जो इस बात का प्रतीक है कि देश में उद्यमिता संबंधी गतिविधियां बढ़ रही हैं और लचीले कार्य के प्रति रूझान बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल जा रहा प्राइवेट हाथों में, SAIL चेयरमैन, डीपी ये बोल गए, ये है शीजू एंथोनी की डिमांड

-आकस्मिक कार्यबल की संख्या 24.9 प्रतिशत से घटकर 19.8 प्रतिशत का होना इस बात का प्रतीक है कि स्वरोजगार के क्षेत्र में अधिक संगठित प्रकियागत बदलाव दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड: WCL के Director Technical, Project, Planning का चार्ज लिया आनंदजी प्रसाद ने

-वित्त वर्ष 2023 के वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण दर्शातें हैं कि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में रोजगार में 7 वर्ष से अधिक की वृद्धि हुई है। यह इस बात को भी रेखांकित करता है कि वित्त वर्ष 2023 (महामारी पूर्व स्तर) की तुलना में वित्त वर्ष 2023 में 22 लाख से अधिक रोजगारों में बढ़ोत्तरी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन फंस जाएगी,  बढ़ाएं 31 जनवरी की तारीख

-महिला श्रम भागीदारी दर (एफएलएफपीआर) वित्त वर्ष 2017-18 में 23 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 41.7 प्रतिशत हो गई है। यह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न वर्गों में आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की सहभागिता को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Big News: अब कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं, इम्प्लायर का झंझट खत्म, घर बैठे कीजिए प्रोफाइल अपडेट

एआई संबंधी कौशल

उद्योग जगत की विभिन्न मांगों और उनके अनुरूप कार्यबल को प्रशिक्षण देने के लिए एक बहुआयामी कौशल विकास की रणनीति अपनाने की आवश्यकता है। यह नई पहल विशेष कार्यों और रोजगार भूमिकाओं के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कार्यबल, श्रमिकों के विशेष रूप से चयनित समूहों और एआई संबंधी कौशल को शामिल कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: ईपीएफओ का उच्च पेंशन पर बड़ा जवाब, पढ़िए गणना-ब्याज पर क्या कहा

इन कौशल क्षमताओं को श्रमिकों की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप बना कर यह रणनीति रोजगार क्षेत्र में बदलते परिदृश्य और बदलती मांगों के अनुरूप बेहतर कार्यबल तैयार कर सकती है। यह बहुस्तरीय पहल लागत प्रभावी प्रशिक्षण की अनुमति प्रदान करती है।

ये खबर भी पढ़ें: दिन-प्रतिदिन पेंशनभोगियों की संख्या घटती जा रही, 7500 रुपए ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन मिलेगी या नहीं

पीएम इंटर्नशिप योजना

आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि उद्योग के लिए पूर्ण रूप से तैयार कार्यबल बनाने, कंपनियों (पीएम इंटर्नशिप योजना) और कौशल विकास तथा व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए सार्वजनिक-निजी सहभागिता की लम्बे समय तक आवश्यकता होगी। उच्च गुणवत्ता युक्त और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कार्यबल तैयार करने संबंधी उपयुक्त कौशल वातावरण तैयार करने से भारत वैश्विक रोजगार क्षेत्र में अपने युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएफओ ने नवंबर में 14.63 लाख सदस्य जोड़े, 8.74 लाख नए सदस्य रजिस्टर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP में मजदूर की मौत पर हंगामा, अधिकारियों से भिड़ंत, CGM सेफ्टी के सामने उड़ी धज्जियां
Next: Bhilai Steel plant: परिवहन-डीजल संगठन के कर्मचारियों की विदाई में सब भावुक

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.