मोदी सरकार का विशेष अभियान, पेंशन शिकायत मामलों पर ताज़ा अपडेट

  • विशेष अभियान 4.0: प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग में क्रियान्वयन शुरू, फाइलों का वर्गीकरण, छंटाई और ऐतिहासिक अभिलेखों का संरक्षण।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। स्वच्छता प्रक्रिया को आत्मसात करने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रशासनिक सुधार लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) में विशेष अभियान 4.0 शुरू किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: यूरोकोक ग्लोबल समिट: SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस रहीं आस्ट्रिया में मुख्य वक्ता, जानिए क्या कहा…

विशेष अभियान 4.0 को 2 चरणों में लागू किया जा रहा है, जिसमें शुरूआती चरण 16 से 30 सितंबर 2024 तक और 2 से 31 अक्टूबर 2024 तक क्रियान्वयन चरण है। डीएआरपीजी ने विशेष अभियान 4.0 के लिए निम्नलिखित लक्ष्य निर्धारित किए हैं-

ये खबर भी पढ़ें: ESIC, श्रम सुधारों, ई-श्रम-असंगठित श्रमिकों पर सरकार की बड़ी तैयारी

पेंशन शिकायत मामलों की संख्या-800

समीक्षागत अपेक्षित अभिलेखों की संख्या- 4190 फाइलें

स्वच्छता अभियान स्थल-4

नियमों/प्रक्रियाओं को आसान बनाना-1

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News : वंदेभारत एक्सप्रेस के बाद दुर्ग से चलेगी मेट्रो, नागपुर का सफर होगा आसान

डीएआरपीजी के सचिव वी श्रीनिवास ने गुरुवार को विशेष अभियान 4.0 के क्रियान्वयन चरण की शुरुआत के अवसर पर कार्यालय का दौरा किया और रिकॉर्ड प्रबंधन विधियों की प्रगति तथा दक्षता का भी निरीक्षण किया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ट्रेनी को 21200 रुपए और नियमित कर्मचारियों के खाते में आ रहा 26500 SAIL बोनस

वी श्रीनिवास ने बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन की दिशा में आज डीएआरपीजी में फाइलों की पहली छंटाई की। डीएआरपीजी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस छंटाई प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे कार्यालय परिसर बेहतर रखने एवं दक्षता बढ़ाने की प्रतिबद्धता को बल मिला। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने फाइलों के वर्गीकरण और संरक्षण की समीक्षा भी शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें: मुंह पर अंगुली रखकर खामोशी से बोकारो BAKS ने थमाया हड़ताल नोटिस

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें