Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशनर्स की आवाज़: माई लार्ड EPS 95 पेंशनभोगियों की भी थोड़ी सुन लें, कोर्ट और सड़क की लड़ाई अभी बाकी, एक बार फिर दिल्ली
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

पेंशनर्स की आवाज़: माई लार्ड EPS 95 पेंशनभोगियों की भी थोड़ी सुन लें, कोर्ट और सड़क की लड़ाई अभी बाकी, एक बार फिर दिल्ली

04/12/2024 1 minute read
My-Lord_-please-listen-to-the-EPS-95-pensioners-also_-the-court-and-street-fight-is-yet-to-come_-onc

अफसोस की बात तो यह है कि सरकारें तो आती हैं और जाती हैं, पर सेवानिवृत्त बंधु लौटकर नहीं आएंगे। इसलिए इनकी पीड़ा पर ध्यान दिया जाए।

सभी को नहीं भूलना चाहिए कि ये लड़ाई है “दीये की तूफान से,कमजोरों की बलवान से।”

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए की मांग हो रही है। मोदी सरकार के खिलाफ एक बार फिर दिल्ली में पेंशनभोगी जुटने जा रहे हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ से खासा नाराजगी है। महाधरना होगा। कोर्ट और सड़क की लड़ाई अभी बाकी है…। एक बार फिर दिल्ली की ओर ईपीएस 95 पेंशनभोगी चल पड़े हैं।

ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति रायपुर के अध्यक्ष Anil Kumar Namdeo का कहना है कि सबसे अफसोस की बात तो यह है कि सरकारें तो आती हैं और जाती हैं, पर सेवानिवृत्त बंधु इस बीच न जाने कितने अल्लाह को प्यारे हो गए। कितने जाने जाने को हैं। वो तो लौट के आने वाले नहीं हैं। ये बात क्या न्यायालय की जानकारी में नहीं है या उन्हें हमने कभी बताया भी है कि नहीं कि माई लार्ड हमारी भी थोड़ी सुन लें।

सरकार में तो हमारे बीच से गये हुए नुमाइंदे हैं। उन्हें तो ये बताने की भी जरूरत नहीं,वो तो सब जानते हैं। फिर भी हमारे प्रति उनका उदासीन रवैया। हमारे दुख का सबसे बड़ा कारण बन पड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगी गिना रहे EPS 95 National Agitation Committee की असफलता के कारण, आप कितने सहमत

आज बहुत ऐसे भी हैं, जो न्यायालय के अलावा वाजिब पेंशन के लिए वर्षों से सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसी को उनकी परवाह नहीं है। और हम मान के चल रहे हैं कि सरकार हमारी है। जनता की है।

पेंसनरों की मांगे चाहे किसी भी मंच से उठाई जा रही है। कामोवेसी एक सी ही हैं। सभी वर्तमान पेंशन की राशि में इजाफा चाहते है,चूँकि दी जाने वाली रकम जीवनयापन के लिए नकाफी हैं।

फर्क सिर्फ पेंशन रकम की मांग पर है,कोई कम की मांग कर रहा है तो कोई ज्यादा की। इसी 19-20 का फर्क मात्र तो समग्र एकता की राह में कोई बाधा है। ऐसा तो नहीं होना चाहिए था,पर लगता है,वास्तविकता कुछ और है।

ये खबर भी पढ़ें: Pension Fund Regulatory और विकास प्राधिकरण की ताजा खबर

अभी भी समय है। इन बाधाओं को आपसी समझ से दूर करने का। सिर्फ जरूरत है,अपने-अपने अहम को त्याग कर सेवानिवृत्त समाज की भलाई में उठाये जाने सम्पूर्ण एकीकृत पहल की। सभी को नहीं भूलना चाहिए कि ये लड़ाई है “दीये की तूफान से,कमजोरों की बलवान से।”

पेंशनभोगी अनिल नामदेव कहते हैं कि इस समय दिल्ली में सभी शीर्ष नेतृत्व आंदोलन के लिए मौजूद हैं। पेंशनर्स बहुत थक चुके हैं। अधिकांश लोगों का मन अब बदलते नजर आ रहा है। उन्हें अब न उच्चतम पेंशन चाहिए। न न्यूनतम।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन: 2014 से पहले रिटायर कर्मचारियों की बदकिस्मती, EPFO और FCI दोनों जिम्मेदार

बस उनके खून पसीने से कमाई गई वर्षों से जमा की गई रकम सरकार वापस कर दे। काश आम जानों के दिलों की बात वो समझ सके। नई रणनीति का आगाज कर सकें,तो शायद कुछ नतीजों के आने की राह दिखाई दे जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: पेंशन योग्य वेतन सीमा 21 हजार को लेकर बड़ा दावा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी 2024: एनआईटी रायपुर ने यूपीटीयू की टीम को 7 विकेट से हराया, सेमी फाइनल में जगह पक्की
Next: SAIL भिलाई स्टील प्लांट की भूमि हस्तांतरण पर इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने लोकसभा में ये कहा…

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.