Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Nagarnar Steel Plant: भारत का दूसरा सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस धधका, बस्तर में नए युग की शुरुआत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Nagarnar Steel Plant: भारत का दूसरा सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस धधका, बस्तर में नए युग की शुरुआत

12/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Nagarnar-Steel-Plant-Indias-second-largest-blast-furnace-ignited-beginning-of-a-new-era-in-Bastar
  • नगरनार स्टील प्लांट का पहला ब्लास्ट फर्नेस प्रज्वलित। बस्तर के इतिहास में एक नये युग का प्रारम्भ।

सूचनाजी न्यूज, नगरनार। भारतीय इस्पात उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम शनिवार को हुआ। बस्तर के इतिहास में नए युग का आगाज हो गया है। नगरनार स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस को प्रज्वलित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  शासकीय पॉलीटेक्निक Durg में PPT, नॉन-पीपीटी व लेटरल एंट्री से प्रवेश 18 से होगा शुरू

अमिताव मुखर्जी-सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) और निदेशक (वित्त) NMDC स्टील लिमिटेड (NSL) ने नगरनार स्टील प्लांट में भारत के दूसरे सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस को प्रज्वलित किया। इस घमन भट्टी का नाम “माँ दंतेश्वरी” रखा गया है। नगरनार स्टील प्लांट की इस ब्लास्ट फर्नेस की मात्रा 4506m 3 है, जो प्रति दिन औसतन 9500 टन हॉट मेटल (गर्म धातु) का उत्पादन करने की क्षमता रखती है।

ये खबर भी पढ़ें:  खुर्सीपार रेलवे फाटक 13 से 16 अगस्त तक रहेगा बंद, इधर-ये ट्रेनें कैंसिल

अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस इस भट्ठी की डिजाइन नीदरलैंड की डेनिएली कोरस बी. वी. ने किया है और इसके निर्माण का बीड़ा टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने उठाया था। इस प्रयास को इस मुकाम तक पहुंचाने में मेकॉन लिमिटेड ने सलाहकार के रूप में योगदान दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:  रायपुर रेल मंडल के राजशेखर राव का 14वीं सीनियर वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के बने प्रशिक्षक

श्री मुखर्जी-सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) एनएसएल ने एनएसएल, मेकॉन की टीम द्वारा किए गए सामूहिक प्रयासों की सराहना की और इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को हासिल करने में सेल, आरआईएनएल, जेएसडब्ल्यू और जेएसपीएल और सभी हितधारकों द्वारा दिए गए समर्थन का आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें:  राउरकेला स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों ने उत्पादन में नहीं आने दी अड़चन, मिला पुरस्कार

एनएमडीसी के सभी कार्यात्मक निदेशक-दिलीप कुमार मोहंती, निदेशक (उत्पादन) एनएसएल वी सुरेश, निदेशक (वाणिज्यिक) एनएसएल विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) एनएसएल बी. विश्वनाथ, मुख्य सतर्कता अधिकारी के प्रवीण कुमार, कार्यकारी निदेशक एस.के. वर्मा, मेकॉन लिमिटेड के निदेशक वाणिज्यिक इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:  CG में 5 साल बाद बढ़ी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की 5% फीस, जानिए किस कोर्स की कितनी फीस

कोक और अन्य सामग्रियों की उपस्थिति में ब्लास्ट फर्नेस में गर्म धातु का उत्पादन करने के लिए लौह अयस्क को 1000 डिग्री से अधिक उच्च तापमान पर पिघलाया जाता है।
ब्लास्ट फर्नेस की आज की ब्लो-इन गतिविधि प्रारंभिक बोझ भरने के बाद की गई जिसमें कोक, सिंटर, लौह अयस्क और फ्लक्स शामिल है। ब्लास्ट फर्नेस की पहली ‘टैपिंग’ अगले 36-40 घंटों में होने की उम्मीद हैं। जब पहली बार नगरनार स्टील प्लांट से हॉट मेटल बहेगा।

ये खबर भी पढ़ें:  बोकारो स्टील प्लांट में ईडी वर्क्स के नाम पर हुआ खास आयोजन, मिला पुरस्कार

महाप्रबंधक एवं संचार प्रमुख रफीक अहमद जिनाबड़े ने कहा कि ब्लास्ट फर्नेस से उत्पादित गर्म धातु को स्टील मेल्टिंग शॉप में संसाधित किया जाता है और अंततः हॉट रोल्ड कॉइल्स का उत्पादन करने के लिए थिन स्लैब कास्टर और हॉट स्ट्रिप मिल में डाला जाता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL E0 परीक्षा की गड़बड़ी ठीक करने वाले ईडी का आभार जताने पहुंचे BSP वर्कर्स यूनियन नेता, खोला समस्याओं का पिटारा
Next: राउरकेला स्टील प्लांट: समाधान, ये शब्द नहीं सभागार का है नाम, अब यहीं होगी बैठकी

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.