Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • National Mineral Development Corporation: एनएमडीसी ने अक्टूबर में बनाया ऐतिहासिक प्रोडक्शन रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

National Mineral Development Corporation: एनएमडीसी ने अक्टूबर में बनाया ऐतिहासिक प्रोडक्शन रिकॉर्ड

03/11/2024 1 minute read
National-Mineral-Development-Corporation-NMDC-made-historical-record-in-October-

लौह अयस्क 4.07 मिलियन टन उत्पादन और 4.03 एमटी बिक्री के साथ पूर्व में स्थापित अक्टूबर माह के सभी रिकार्डों को पार किया है।

पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन में 3.8% की बढ़ोतरी और बिक्री में 17.15% की वृद्धि को दर्शाता है।

सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद। भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक राष्ट्रीय खनिज विकास निगम- एनएमडीसी (National Mineral Development Corporation) ने एक बार पुन: अपनी परिचालन उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए स्थापना के बाद अक्टूबर माह का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।

कंपनी द्वारा लौह अयस्क के प्रभावशाली 4.07 मिलियन टन (एमटी) उत्पादन और 4.03 एमटी बिक्री के साथ पूर्व में स्थापित अक्टूबर माह के सभी रिकार्डों को पार किया है, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन में 3.8% की बढ़ोतरी और बिक्री में 17.15% की वृद्धि को दर्शाता है।

उपलब्धि से एनएमडीसी के वित्तवर्ष 25 के संचित आँकड़े

एनएमडीसी उत्पादन में 21.55 एमटी और बिक्री में 23.84 एमटी पर पहुँच गए हैं, जो कि देश में लौह अयस्क की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) ने एनएमडीसी के उल्लेखनीय प्रदर्शन का श्रेय इसकी अटूट प्रतिबद्धता को दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: 27 राज्यों में पेंशनर्स संगठित, 7500+डीए संग 15000 पेंशन की आवाज

और कहा, “उत्पादन में 3.8% की वृद्धि और बिक्री में 17.15% की वृद्धि के ये रिकार्ड-तोड़ आँकड़े हमारे नीतिगत निर्णयों, प्रौद्योगिकी उन्नति और दीर्घ-कालिक फोकस की सफलता को दर्शाता है। हम हमारे प्रदर्शन का निरंतर मूल्यांकन करते हैं और इस गति के साथ इस वित्त वर्ष में हमारे सर्वोत्तम प्रदर्शन के प्रति हम आश्वस्त हैं।”

उत्पादन वॉल्यूम में वृद्धि सावधानीपूर्वक बनाई गई माइन योजना से प्राप्त हुई जबकि उल्लेखनीय बिक्री आँकड़े का श्रेय बढ़ती मांग और ग्राहकों के द्वारा निरंतर क्रय करने को जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: 2000 तक पेंशन बढ़ाने के लिए 4000 करोड़ सालाना की दरकार

एनएमडीसी का फोकस इस पर

उत्पादन क्षमता बढ़ाने, लौह अयस्क की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करने, और पर्यावरणीय सुस्थिर प्रथाओं को अपनाने में एनएमडीसी के फोकस ने जिम्मेदार खनन के प्रति इसके समर्पण को मजबूत किया है। निगम भारत के खनन क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है, जो कि इस उद्योग के मजबूत भविष्य के इसके मिशन के साथ संरेखित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: Pradhan Mantri Mudra Yojana: 50 हजार से 20 लाख तक दे रही सरकार, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से कीजिए अच्छा बिजनेस

नवरत्न पीएसयू के रूप में एनएमडीसी

इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत एक नवरत्न पीएसयू के रूप में एनएमडीसी भारत की इस्पात उत्पादन की मांगों की पूर्ति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । अपने निरंतर मजबूत प्रदर्शन के साथ एनएमडीसी खनन क्षेत्र में विकास और सुस्थिरता को लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: उच्च न्यायालय के फैसले हैं ईपीएस 95 योजना के पेंशनभोगी लाभ पाने के हकदार…
Next: Vigilance Awareness Week: भिलाई स्टील प्लांट में खास इवेंट, पुरस्कारों की बौछार, सबसे कम उम्र की निर्णायक नेहा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.