Suchnaji

भिलाई इस्पात संयंत्र महिला समाज की 2023-25 की नई कार्यकारिणी गठित

भिलाई इस्पात संयंत्र महिला समाज की 2023-25 की नई कार्यकारिणी गठित

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र महिला समाज द्वारा आमसभा का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया। आमसभा में उपाध्यक्ष नीरजा कुमारी सिंह तथा विशेष रूप से अतिरिक्त उपाध्यक्ष प्रणीति मुखोपाध्याय एवं मौली चक्रवर्ती उपस्थित रहे।

AD DESCRIPTION

आरंभ मे नीरजा कुमारी सिंह ने भिलाई महिला समाज के सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्ष 2021-23 की कार्यकारिणी के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की। तत्पश्चात उन्होंने अध्य्क्ष त्रिपर्णा दासगुप्ता के मार्गदर्शन में वर्ष 2023-25 की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की।

इसमें महासचिव साधना गोयल, सह सचिव सोनाली रथ कोषाध्यक्ष शिखा जैन तथा सह कोषाध्यक्ष दीपन्विता पाल को नियुक्त किया गया। इसके अलावा लीला देवांगन एवं अष्टमी साहू को सहयोगी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस आयोजन में पुरानी कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे। जिसमें सचिव रत्ना रानी डोकानिया, कोषाध्यक्ष गायत्री साहू एवं सह कोषाध्यक्ष मऊ रे ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस नवगठित कार्यकारिणी घोषणा की आमसभा का उद्बोधन सचिव रत्ना रानी डोकानिया द्वारा किया गया।