Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP और BSL के डायरेक्टर इंचार्ज पहुंचे कर्मचारियों के बीच, थपथपाई पीठ, अगले प्रोडक्शन टार्गेट के लिए कमरतोड़ मेहनत का दिया मंत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP और BSL के डायरेक्टर इंचार्ज पहुंचे कर्मचारियों के बीच, थपथपाई पीठ, अगले प्रोडक्शन टार्गेट के लिए कमरतोड़ मेहनत का दिया मंत्र

03/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Director-in-charge-of-BSP-and-BSL-reached-among-the-employees-patted-back-gave-the-mantra-of-backbreaking-hard-work-for-the-next-target-1
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में बोकारो स्टील प्लांट द्वारा अपनी स्थापना काल से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सभी विभागों ने अपनी- अपनी भूमिका निभाई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ इस वित्तीय वर्ष को विदा किया है। इसके साथ ही भिलाई बिरादरी ने नए वित्त वर्ष 2023-24 में और अधिक श्रेष्ठ निष्पादन करने करने के लिए कमर कस ली है।

संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने भिलाई बिरादरी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई देने तथा आगामी वित्त वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ संयंत्र का विस्तृत भ्रमण किया।

संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता के भ्रमण के दौरान , कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशाशन) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेषक (वित्त एवं लेखा) डॉ ए के पंडा , मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खदान एवं रावघाट), मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम रवींद्रनाथ, सहित अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

निदेशक प्रभारी के नेतृत्व में इस टीम ने विभिन्न विभागों के कार्मिकों व अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लक्ष्य से अवगत कराया।

लोगों से मिलने का यह सिलसिला दोपहर से प्रारंभ होकर देर शाम तक चलता रहा। इस भ्रमण के दौरान निदेशक प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने यूआरएम, आरएसएम, आरटीएस एंड आरपीडीबी, एमडब्ल्यूआरएम, मर्चेन्ट मिल, बीआरएम, टी एंड डी. कॉस्ट कंट्रोल, आरएमडी, क्वालिटी, एसएमएस-3, पी एंड बीएस, इनवायरमेंट मैनेजमेंट, पीईएम, ब्लास्ट फर्नेस एंड एसजीपी, सीओसीसीडी, एसपी-2 एंड 3, आरएमपी-2 एंड 3, ओएचपी, एसएमएस-2, आरईडी-1 एंड 2, प्लेट मिल, वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट, ईएमडी, सेफ्टी एंड फायर सर्विसेस, कॉन्ट्रेक्ट सेल, पीपीसी, एमआरडी, इलेक्ट्रिकल, यूटिलिटीस, आई एंड ए, सभी इंजीनियरिंग शॉप्स, प्लांट गैरेज एंड मैकेनिकल ऑर्गनाईजेशन, फाइनेन्स एंड अकाउंट, सी एंड आईटी, पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेशन, मटेरियल मैनेजमेंट, ईडीडी एंड इनकॉस, माइन्स, एचआरडी सेंटर, प्रोजेक्ट्स, टाउन सर्विसेस डिपार्टमेंट, मेडिकल का भ्रमण किया।

इधर-बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने किया इस्पातकर्मियों का उत्साहवर्धन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में बोकारो स्टील प्लांट द्वारा अपनी स्थापना काल से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सभी विभागों ने अपनी- अपनी भूमिका निभाई है। बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने 4 अप्रैल को अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ सामग्री प्रबंधन, वित्त एवं लेखा, परियोजनाएं, कार्मिक एवं प्रशासन, नगर प्रशासन, मानव संसाधन विकास इत्यादि विभागों का दौरा कर कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने कर्मियों को नए वित्त वर्ष में प्रदर्शन में उत्कृष्टता के इस क्रम को जारी रखने के साथ ही सेफ़्टी एवं गुणवता पर विशेषतौर पर फोकस करने का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों से उनके विभाग से संबन्धित जानकारी भी ली।

उल्लेखनीय है कि बीएसएल की इस उपलब्धि पर 1 अप्रैल को निदेशक प्रभारी ने संयंत्र के विभिन्न विभागों का दौरा कर अधिकारियों, कर्मियों एवं संविदा कर्मियों समेत पूरे टीम बीएसएल को बधाई दी थी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant ने ओडिशा के खदानों के लिए शुरू की नई SAP, जानें क्या-क्या फायदे
Next: भिलाई इस्पात संयंत्र महिला समाज की 2023-25 की नई कार्यकारिणी गठित

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.