Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Mahanadi Coalfields Limited: SAIL बोकारो स्टील प्लांट के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के Director Finance
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Mahanadi Coalfields Limited: SAIL बोकारो स्टील प्लांट के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के Director Finance

Azmat ali 17/06/2026 (Last updated: 17/06/2026) 1 minute read
Nirmal Kumar Singh CGM of SAIL Bokaro Steel Plant Selected as Director (Finance) of MCL

SAIL के CGM (Finance) निर्मल कुमार सिंह का चयन, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (वित्त) बनेंगे। PESB इंटरव्यू का रिजल्ट घोषित।

  • SAIL से MCL तक का सफर: बोकारो स्टील प्लांट के CGM निर्मल कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी।
  • Director (Finance) पद के लिए SAIL अधिकारी का चयन, PESB ने निर्मल कुमार सिंह के नाम पर लगाई मुहर।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के लिए गर्व की खबर है। बोकारो स्टील प्लांट में चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के पद पर कार्यरत निर्मल कुमार सिंह का चयन महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) में निदेशक (वित्त) पद के लिए कर लिया गया है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने बुधवार को आयोजित साक्षात्कार के बाद उनके नाम की अनुशंसा की।

PESB ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक (वित्त) पद के लिए कुल 11 वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया। इनमें कोल इंडिया लिमिटेड के वेस्टर्न कोलफील्ड्स, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, राइट्स लिमिटेड, ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन तथा SAIL के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच SAIL के चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस) निर्मल कुमार सिंह को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया। इंटरव्यू परिणाम जारी करते हुए PESB ने उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। आवश्यक मंजूरियों के बाद वे महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभालेंगे।

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी है और देश के सबसे बड़े कोयला उत्पादक उपक्रमों में शामिल है। ऐसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम में निदेशक स्तर के पद पर चयन को SAIL और विशेष रूप से बोकारो स्टील प्लांट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

निर्मल कुमार सिंह के चयन से SAIL परिवार में खुशी का माहौल है। वित्तीय प्रबंधन और कॉरपोरेट प्रशासन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उनके चयन को उनकी पेशेवर क्षमता और नेतृत्व कौशल की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

निर्मल कुमार सिंह का करियर सफर

05 जून 1995 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट में जूनियर मैनेजर (फाइनेंस) के रूप में सेवा शुरू की। वित्त एवं लेखा क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव। विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए संगठन में लगातार पदोन्नति प्राप्त की। 30 जून 2024 को चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस), बोकारो स्टील प्लांट के पद पर पदोन्नत हुए। अब लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) द्वारा महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के निदेशक (वित्त) पद के लिए चयनित हुए हैं।

इंटरव्व्यू में ये अधिकारी थे शामिल

संजय श्रीवास्तव एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (फाइनेंस), कोल इंडिया लिमिटेड
संजीब कुमार महापात्र जनरल मैनेजर (फाइनेंस)/HoD, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड
दिनेश कुमार चौधरी जनरल मैनेजर (फाइनेंस), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
सुदीप दासगुप्ता जीएम (फाइनेंस)/सीएफओ, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDIL)
यौगल किशोर डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस), नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
संजय कुमार डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस), कोल इंडिया लिमिटेड
सुनील कुमार सिंह डिप्टी जनरल मैनेजर (AFM), कुसमुंडा एरिया, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL)
सत्य भूषण सामंता ग्रुप जनरल मैनेजर (फाइनेंस), राइट्स लिमिटेड
निर्मल कुमार सिंह चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)
वीरेंद्र कुमार डिप्टी जनरल मैनेजर (F&A), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)
नृसिंघा बेहरा चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस), ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BIG NEWS: 3 मैनपॉवर सप्लाई एजेंसी इम्पैनल होते ही नौकरी पर संकट की आशंका, इंटक की बड़ी मांग
Next: Special Lease Relocation Scheme 2026: बोकारो स्टील प्लांट देगा लीजधारियों को जर्जर मकान के बदले में दूसरा आवास, पढ़ें

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.