Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • NIT राउरकेला ने BIT सींदरी को और आंध्रा यूनिवर्सिटी ने GIC बिलासपुर को हराया, गंभीर और कलाशंकर मैन ऑफ द मैच
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • छत्तीसगढ़

NIT राउरकेला ने BIT सींदरी को और आंध्रा यूनिवर्सिटी ने GIC बिलासपुर को हराया, गंभीर और कलाशंकर मैन ऑफ द मैच

12/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
NIT-Rourkela-defeated-BIT-Sindri-and-Andhra-University-defeated-GIC-Bilaspur-Gambhir-and-Kalashankar-were-man-of-the-match-1

– बीआईटी सींदरी की टीम ने 7 विकेट खोकर 91 रन बनाए।
– डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।
– NIT राउरकेला ने BIT सींदरी को 5 विकेट से हराया। आंध्रा यूनिवर्सिटी ने GIC बिलासपुर को 40 रनों से हराया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता काफी रोमांचक हो गया है। एनआईटी राउरकेला ने बीआईटी सींदरी को 5 विकेट से हराया। आंध्रा यूनिवर्सिटी ने जीईसी बिलासपुर को 40 रनों से हराया।
मंगलवार को डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी में दो लीग मैच खेले गए। प्रथम मैच बीआईटी सींदरी व एनआईटी राउरकेला के मध्य खेला गया। बीआईटी सींदरी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में बीआईटी सींदरी की टीम ने 7 विकेट खोकर 91 रन बनाए। बीआईटी सींदरी की ओर से योगेन्द्र गुप्ता ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 30 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चौका एवं 2 छक्के शामिल थे।
इसके जवाब में एनआईटी राउरकेला ने 5 विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह एनआईटी राउरकेला 5 विकेट से मैच जीता। एनआईटी राउरकेला के गंभीर मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने मात्र 20 गेंदों में 24 रनों की महत्वपूर्ण पाली खेली एवं अपनी गेंदबाजी में 3 ओवरों में 12 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए एवं मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए महासचिव परविन्दर सिंह द्वारा गंभीर को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर पियूष सेन, पी अनु, एस मालवीय एवं अजय चौरसिया थे।
इस प्रतियोगिता का द्वितीय मैच आंध्रा यूनिवर्सिटी व जीईसी बिलासपुर के मध्य खेला गया। आंध्रा यूनिवर्सिटी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने 6 विकेट खोकर 118 रनो का स्कोर खड़ा किया। आंध्रा यूनिवर्सिटी की ओर से भव्य गणवीर ने मात्र 23 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौका तथा 5 आसमानी छक्के शामिल थे। इसके जवाब में जीईसी बिलासपुर 6 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना सकी।
इस तरह आंध्रा यूनिवर्सिटी ने 40 रनों से मैच जीता तथा आंध्रा यूनिवर्सिटी के एस कलाशंकर मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहले तो 21 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली एवं गेंदबाजी में भी अपने जौहर दिखाते हुए 2 ओवरों में मात्र 4 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट लिए। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए जोनल प्रतिनिधि एमएआर शरीफ एवं निखिल पेठे द्वारा एस कलाशंकर को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर एमएआर शरीफ, निखिल पेठे एवं डीपीएस बरार थे।
उक्त मैचों में एम्पायर जयप्रकाश एवं अवनीत हरपाल, स्कोरर देव गाघरे एवं संदीप वर्मा थे तथा क्रिकहिरोस एप आपरेटर प्रियांशु एवं छत्रपाल थे। इन मैचों के दौरान ओए के जोनल प्रतिनिधि निखिल पेठे, डीपीएस बरार, एमएआर शरीफ, एस के मालवीय, पी अनु, पियूष सेन सहित ओए सदस्यगण उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल और हेल्थ सेंटर पर महामंथन, खुला मरीजों की तकलीफों का पिटारा
Next: Bokaro Steel Plant के 3 अधिकारियों का ट्रांसफर, 1 जीएम को मिला अतिरिक्त पदभार

Related Stories

Chhattisgarh News Higher Education Department Stopped Pensions after Misinterpreting a Council of Ministers Decision
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

Azmat ali 24/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.