Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NJCS Sub-Committee Meeting 2023: ठेका श्रमिकों के वेतन समझौता में जोड़ें रात्रि, आवास, साइकिल और कैंटीन भत्ता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NJCS Sub-Committee Meeting 2023: ठेका श्रमिकों के वेतन समझौता में जोड़ें रात्रि, आवास, साइकिल और कैंटीन भत्ता

18/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
NJCS-Sub-Committee-Meeting-2023-Add-night-accommodation-cycle-and-canteen-allowance-to-the-wage-settlement-of-contract-workers
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकांश स्थाई प्रकृति के कार्य ठेका श्रमिकों द्वारा किया जा रहा है। लेकिन सुविधा के नाम पर न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक की कार्यकारिणी बैठक यूनियन कार्यालय में रविवार को हुई। अन्य विभागों के श्रमिकों द्वारा सदस्यता ग्रहण करने एवं श्रमिकों के समस्या के निवारण पर चर्चा की गई। अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा किस सेल में ठेका श्रमिकों के होने वाला वेतन समझौते में रात्रि भत्ता आवास भत्ता, साइकिल भत्ता एवं कैंटीन भत्ता भी तय होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai में हाउस लीज का मामला गरमाया, 27 जून को बनेगी एक कमेटी, CM-BSP से होगी बातचीत

अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि बीएसपी में अधिकांश ठेका श्रमिकों को पिछले वेतन समझौता के तहत मिलने वाले एडब्ल्यूए की राशि सभी श्रमिकों को नहीं मिल पा रही है। इस बार का ठेका श्रमिकों का वेतन समझौता 2027 तक के लिए हो रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकांश स्थाई प्रकृति के कार्य ठेका श्रमिकों द्वारा किया जा रहा है।

लेकिन सुविधा के नाम पर न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। वह भी पूरा नहीं मिल पा रही है। 6 जुलाई को होने वाली एनजेसीएस के ठेका श्रमिकों के वेतन से संबंधित सब कमेटी बैठक होने वाली है। इस बैठक में ठेका श्रमिकों का मूल वेतन तय होना चाहिए एवं चारों शिफ्ट में कार्य करने वाले श्रमिकों को अन्य भत्ते भी तय होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: 2014 से पहले रिटायर होने वालों को भी चाहिए उच्च पेंशन, सुप्रीम कोर्ट करेगा जुलाई में सुनवाई

ठेका श्रमिकों को भी मिले सामाजिक सुरक्षा का लाभ

उपाध्यक्ष आर दिनेश ने कहा, बीएसपी के उत्पादन एवं लाभ में बढ़ोतरी के लिए कंधे से कंधा मिलाकर ठेका श्रमिकों द्वारा अति महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। बीएसपी प्रबंधन द्वारा सभी ठेका श्रमिकों के लिए भी सामाजिक सुरक्षा (स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास एवं भविष्य की सुरक्षा) दिया जाना चाहिए, जिससे कि कुशल एवं अनुभव से श्रमिक संयंत्र के उत्पादन में लंबे समय तक योगदान दे सकें।

ये खबर भी पढ़ें: IISCO Burnpur Steel Plant: कर्मचारी से अधिकारी बनने वाले डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन से सम्मानित, जूनियर आफिसर गदगद

आउट सोर्स कंपनियों में स्थानीय युवकों को मिले रोजगार

बीएसपी में अधिकांश कार्य आउट सोर्स के तहत दिया गया है, जिसमें बड़ी-बड़ी कंपनियां एसएमएस-2 व 3 और ब्लास्ट फर्नेस एवं कोक ओवन और मिल विभाग के उत्पादन एवं रखरखाव का पूरा कार्य कर रही है। कंपनियां अपने साथ बाहर से श्रमिक लेकर आ रही है और स्थानीय युवकों की भर्ती बहुत कम मात्रा में ले रहे है। स्थानीय श्रमिकों को बाहर के श्रमिकों की अपेक्षा कम वेतन दिया जाता है। बाहर की कंपनियों में भी 70% तक स्थानीय की भर्ती की जाए। अन्यथा इसकी शिकायत राज्य सरकार के साथ-साथ उच्च प्रबंधन से भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के ऑक्सीजन प्लांट में गैस रिसाव, 4 कर्मचारी फंसे, और फिर…

संगठित होकर अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा

बैठक में स्थित ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा बीएसपी के श्रमिकों को संगठित होकर अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए आंदोलन की रूपरेखा बनाकर चरणबद्ध तरीके से अपनी मांग प्रबंधन से पूरी करवाना है। बीएसपी के अधिकांश कार्य ठेका श्रमिक कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: नागालैंड से Bhilai Steel Plant पहुंचे 42 स्टूडेंस, जानिए वजह…

प्रबंधन श्रमिकों के मांग को नजरअंदाज नहीं कर सकती। ठेका श्रमिकों का सामूहिक दुर्घटना बीमा पिछले 4 साल लंबित है, जबकि सेल के अन्य संयंत्रों में बहुत पहले हो चुका है वेतन समझौता एवं सुविधाओं की मांगों को लेकर सेल चेयरमैन के नाम से ज्ञापन दिया जाएगा।

यूनियन पदाधिकारियों की बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, आर दिनेश, मनोहर लाल, गुरुदेव साहू, जसवीर सिंह, सुरेश कुमार, दामन लाल, नवीन शर्मा, इंद्रमणि, जयकुमार नारायण, ज्ञानेश्वर, कन्हाई लाल एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai में हाउस लीज का मामला गरमाया, 27 जून को बनेगी एक कमेटी, CM-BSP से होगी बातचीत
Next: सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव: Chhattisgarh के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी, CM भूपेश बघेल सरकार देगी कबीर आश्रमों को 5-5 लाख

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.