Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • उत्पादन में 18% और बिक्री में 5.5% की वृद्धि के साथ एनएमडीसी ने नवंबर में बनाया रिकार्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

उत्पादन में 18% और बिक्री में 5.5% की वृद्धि के साथ एनएमडीसी ने नवंबर में बनाया रिकार्ड

03/12/2024 1 minute read
NMDC creates record in November with 18% increase in production and 5.5% increase in sales

पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन में 18% की प्रभावशाली वृद्धि और बिक्री में 5.5% की वृद्धि को दर्शाता है।

  • एनएमडीसी इस वित्त वर्ष में 50 मिलियन टन के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने की राह पर है।

सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद। भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने अपनी स्थापना के बाद से नवंबर में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी परिचालन उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।

कंपनी का उत्पादन 4.51 मिलियन टन (एमटी) रहा, जो कि नवंबर 2023 में 3.83 एमटी से उल्लेखनीय वृद्धि है और बिक्री 4 एमटी रहा, जो कि 3.79 एमटी के पिछले नवंबर रिकार्ड को पार कर गई।

यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन में 18% की प्रभावशाली वृद्धि और बिक्री में 5.5% की वृद्धि को दर्शाता है।

अमिताभ मुखर्जी, निदेशक (वित्त), एनएमडीसी ने कहा, “नवंबर माह के लिए अब तक का सबसे अच्छा उत्पादन और बिक्री के आंकड़े हासिल करना एनएमडीसी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह टीम के दृढ़ समर्पण और कठोर प्रयासों तथा विकास और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है । जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हम सुस्थिर विकास और अपने हितधारकों को महत्व प्रदान करने पर केंद्रित रहते हैं ।”

नवंबर माह में एनएमडीसी द्वारा हासिल किए गए सकारात्मक परिणाम सावधानीपूर्वक योजना बनाने, आदर्श मूल्य-निर्धारण तंत्र और ग्राहकों द्वारा क्रय में लगातार वृद्धि का द्योतक है। पूरी टीम के समर्पित प्रयास इन प्रभावशाली परिणामों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण रहे हैं, जिससे कंपनी की परिचालन दक्षता और बाजार की जवाबदेही सुनिश्चित हुई है।

इन रणनीतिक उपायों के साथ, एनएमडीसी इस वित्त वर्ष में 50 मिलियन टन के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने की राह पर है।

इस्पात मंत्रालय के तहत एक नवरत्न पीएसयू के रूप में, एनएमडीसी भारत की इस्पात उत्पादन मांगों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपने निरंतर मजबूत प्रदर्शन के साथ, एनएमडीसी खनन क्षेत्र में विकास और सुस्थिरता को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Scheduled Tribe Employees Federation के पदाधिकारी पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, पढ़िए डिटेल
Next: वित्तीय वर्ष 2024-25: भिलाई स्टील प्लांट ने नवंबर में बनाया बेस्ट प्रोडक्शन रिकॉर्ड

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.