Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अंगदान महोत्सव: किडनी ट्रांसप्लांट, स्किन बैंकिंग, स्किन ट्रांसप्लांटेशन, प्लास्टिक सर्जरी, हैंड ट्रांसप्लांट पर जानिए क्या आई बातें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

अंगदान महोत्सव: किडनी ट्रांसप्लांट, स्किन बैंकिंग, स्किन ट्रांसप्लांटेशन, प्लास्टिक सर्जरी, हैंड ट्रांसप्लांट पर जानिए क्या आई बातें

19/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • अंगदान महोत्सव पखवाड़ा के समापन पर संगोष्ठी का आयोजन। संगोष्ठी में देश के विभिन्न भागों से आए प्रख्यात सर्जरी विशेषज्ञों ने अंगदान पर अपने विचार रखें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अंगदान (Organ Donation) महोत्सव पखवाड़ा के समापन पर भिलाई इस्पात संयंत्र और सेक्टर-9 चिकित्सालय (Sector 9 Hospital) के संयुक्त तत्वाधान में एक राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में देश के विभिन्न भागों से आए प्रख्यात सर्जरी विशेषज्ञों (Surgery Specialist) ने अंगदान पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।  

ये खबर भी पढ़ें:  BSP कर्मचारी कृष्ण कुमार पाटिल डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर से विभूषित

समारोह की शुरुआत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद बिनायके के स्वागत भाषण में अंगदान जागरूकता संगोष्ठी में आए देश के सभी डॉक्टरों का स्वागत किया और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु इस प्रकार की संगोष्ठी के आयोजन की आवश्यकता बताई। संगोष्ठी के पहले वक्ता डॉ संतोष नसीने थे उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें:  Rourkela Steel Plant: हॉट स्ट्रिप मिल-1 और 2 को मिली सर्वश्रेष्ठ विभाग के तौर पर सृजनी रोलिंग ट्रॉफी

डीके हॉस्पिटल (DK Hospital) के प्लास्टिक सर्जरी विभाग (Plastic Surgery Department) के अध्यक्ष डॉ दक्षेश शाह ने स्किन बैंकिंग और स्किन ट्रांसप्लांटेशन (Skin Transplantation) के बारे में विस्तार से समझाया। रायपुर से आए प्रसिद्ध लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ अजीत मिश्रा (Dr. Ajeet Mishra) ने लीवर प्रत्यारोपण की बारीकियों के बारे में चर्चा की, वहीं, जबलपुर मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी के विभाग अध्यक्ष डॉ पवन अग्रवाल ने स्किन बैंकिंग के लिए कानून कायदे की व्यापक जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP OA Election 2023: चौथी बार में निर्विरोध अध्यक्ष बनने की राह पर एनके बंछोर, फिलहाल मैदान खाली, तुलाराम यादव के नाम है रिकॉर्ड

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College) से आए प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अरुण भटनागर (Dr Arun Bhatnagar) ने स्किन बैंक के निर्माण तथा उपकरणों के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। केईएम अस्पताल मुंबई की प्लास्टिक सर्जरी विभाग अध्यक्ष डॉ विनीता पुरी (Dr. Vinita Puri) ने हैंड ट्रांसप्लांट पर अपना व्याख्यान दिया। यह व्याख्यान इतना प्रभावशाली था कि सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर तालियों से डॉ विनीता पुरी का अभिवादन किया।

ये खबर भी पढ़ें:  Vindhyagiri: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लांच किया युद्धपोत विंध्यगिरी, SAIL ने 4000 टन दिया स्पेशल स्टील, अकेले BSL का 50% स्टील

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ एम एल जैन, डॉ ममता सिकरोरिया, डॉ सुनील कालड़ा, डॉ दीपक कोठारी, डॉ सुमित नेमा, डॉ राजीव कुकरेजा, डॉ शरद, डॉ गुरपाल, डॉ कमलेश, डॉ सुभाष साहू, डॉ यतिंद्र तथा वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ सुबोध सिक्रोरिया सहित अन्य वरिष्ठ डाक्टर्स उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:  CG NEWS: छत्तीसगढ़ी में और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चे 1 से 5 कक्षा तक करेंगे स्थानीय बोली में पढ़ाई

इस संगोष्ठी में सेक्टर-9 चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीता द्विवेदी, डॉ राजीव पाल और डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ जोयिता सरकार द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। धन्यवाद ज्ञापन और आभार प्रदर्शन एडिशनल सीएमओ (हेड बर्न विभाग) डॉ उदय कुमार तथा डिप्टी सीएमओ (हेड स्किन बैंक) डॉ अनिरुद्ध मेने द्वारा किया गया।  

ये खबर भी पढ़ें:  Bodoland Territorial Committee पहुंची छत्तीसगढ़, असम की मदद करेगी सीजी सरकार, जानिए कारण

इस संगोष्ठी के आयोजन में बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) और सेक्टर-9 हॉस्पिटल प्रबंधन (Sector 9 Management) का विशेष योगदान रहा। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ एम रवींद्रनाथ (Dr. M Ravindranath) के मार्गदर्शन और सहयोग से सफल रहा। इस ज्ञानवर्धक संगोष्ठी के पश्चात अतिथियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) का भ्रमण किया और भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की कार्यप्रणाली की सराहना की।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL, NMDC, मेकॉन, नगरनार स्टील प्लांट के मर्जर पर सेफी की मांग पर इस्पात मंत्रालय का आया जवाब
Next: प्रेम प्रकाश पांडेय के मंच पर सरोज पांडेय, विजय बघेल, बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम-विधायक को कोसने में नहीं छोड़ी कोर कसर

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.