Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP आवास का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बची मां और 8 माह का मासूम, किसी दिन लगेगा हत्यारे का ठप्पा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP आवास का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बची मां और 8 माह का मासूम, किसी दिन लगेगा हत्यारे का ठप्पा

18/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Plaster-fell-from-BSP-residence-mother-and-8-month-old-child-narrowly-survived-someday-they-will-be-branded-as-killers-1
  • बेड पर गिरे प्लास्टर के टुकड़े को देख मियां-बीवी के आंखों से आंसू टपक पड़े। बच्चे की जिंदगी बचने पर ऊपर वाले का शुक्र अदा किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप से दिल दहाने वाली खबर सामने आ रही है। भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाएं विभाग की लापरवाही की वजह से मां और एक मासूम की जान चली जाती, लेकिन ईश्वर ने उनकी जिंदगी बचा ली। नगर सेवाएं विभाग की ढिलाई को देखते हुए खतरों से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL BSP के GM-CGM को इलेक्ट्रिक कार, सोशल मीडिया पर प्रहार, कर्मचारियों को चाहिए TATA Steel जैसा इलेक्ट्रिक बाइक का उपहार

मामला यह है कि सेक्टर-4 के सड़क 32, आवास 16जी में बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल में कार्यरत बृजेश मीणा के घर का प्लास्टर टूटकर लगातार गिर रहा है। बुधवार रात भी प्लास्टर गिरा। जिस बेड पर पत्नी और 8 माह का बेटा गणेश सो रहे थे, उसी के दूसरे छोर पर प्लास्टर का टुकड़ा गिरा। आवाज सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी बच्चे को कलेजे से चिपकाए रोने लगी। बगल के रूम में सो रहे बृजेश की नींद खुली। दहशत की वजह से रात भर कोई सो नहीं सका।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL-NMDC के अधिकारियों को लाखों का नुकसान, BSP OA बोला-मंत्रीजी कीजिए समाधान

हर कोई बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग को कोसता रहा। बेड पर गिरे प्लास्टर के टुकड़े को देख मियां-बीवी के आंखों से आंसू टपक पड़े। बच्चे की जिंदगी बचने पर ऊपर वाले का शुक्र अदा किया जा रहा है।

मरम्मत कार्य के लिए मेंटेनेंस आफिस का चक्कर लगाना पड़ा, कहीं सुनवाई नहीं। इसके बाद सिविल डिपार्टमेंट के लहरी को फोन पर जानकारी दी गई। दोबारा फोन तक रिसीव नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इससे आक्रोशित यूआरएम का कर्मचारी सीटू नेता अर्जुन श्रीवास को साथ लेकर नगर सेवाएं विभाग पहुंच गया। वहां भी घंटों इंतजार कराया जा रहा है। सीजीएम मीटिंग में हैं। इसलिए सिविल डिपार्टमेंट के जीएम से ही मिलकर दुखड़ा सुनाने की कोशिश की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Higher Pension: श्रम मंत्री जी…! EPS 95 का फॉर्म EPFO पोर्टल पर भरवा रहे, फॉर्मूला नहीं बता रहे, लाखों के मामले में सब नुकसान-परेशान

परिवार का कहना है कि लगातार गिर रहे प्लास्ट की शिकायत मेंटेनेंस आफिस और नगर सेवाएं विभाग से कर रहे हैं। किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। दो दिन पहले किचन का प्लास्ट टूटकर गिरा। इसी बीच एक अन्य रूम का प्लास्ट गिर गया। बुधवार की रात भी प्लास्टर टूटकर गिर गया है। अब बाथरूम का प्लास्ट गिरने वाला है। पीछे के रूम का छज्जा तक गिर चुका है। बेड रूम, किचन, डायनिंग रूम के छत का प्लास्टर टूटने से परिवार दहशत के साये में है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: फाउंटेन से सेक्टर-2 तालाब की शाम होगी खुशनुमा, भगवान श्रीराम, रामगमन पथ और छत्तीसगढ़ महतारी का दर्शन भी
Next: Bhilai Township: कब्जेदारों के खिलाफ होने जा रहा कुछ बड़ा, BSP प्रबंधन, OA, यूनियन की बैठक, लोइमू ने काटा बवाल, राजेश सुपर बाजार, हरिराज का आया नाम

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.