Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने 37 अधिकारी बने सर्टिफाइड ट्रेनर, जानिए नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने 37 अधिकारी बने सर्टिफाइड ट्रेनर, जानिए नाम

04/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
To-strengthen-the-safety-of-SAIL-BSP-37-officers-became-certified-trainers-know-their-names

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सुरक्षा संवर्धन के लिए इंसीडेंट इंवेस्टिगेशन के क्रॉस फंक्शनल टीम (आई स्क्वेयर सीएफटी टीम) की महत्वपूर्ण बैठक कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के सभागार में हुई। इस कार्यक्रम में सेल बीएसपी के आई स्क्वेयर सीएफटी टीम के लीडर कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर आई स्क्वेयर सीएफटी टीम के क्लस्टर ओनर मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम) अनीश सेनगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) सौम्य टोकदार, मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट्स) अनूप कुमार दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) एसके गजभिए, महाप्रबंधक प्रभारी (आरएमडी) इंद्रजीत सेनगुप्ता, महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) मधु पिल्लई, महाप्रबंधक (एसएमएस-2, मैकेनिकल) निर्मल कुमार देठे, चीफ फायर ऑफिसर बीके महापात्र तथा सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) एपी पंसारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

आई स्क्वायर सीएफटी टीम के लीडर कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संयंत्र में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इंसीडेंट इन्वेस्टिगेशन की गंभीरता से सदस्यों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने इंसीडेंट इन्वेस्टिगेशन के “ट्रेन द ट्रेनर” के सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई दी।

उन्होंने संयंत्र में इंसीडेंट इन्वेस्टिगेशन में संयंत्र के कार्मिक व अधिकारियों को और अधिक संख्या में प्रशिक्षित करने की जरूरत प्रतिपादित करते हुए, इस संदर्भ में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए इंसिडेंट इन्वेस्टिगेशन में “व्हाय व्हाय एनालिसिस” को गंभीरता से अंजाम देना होगा। जिससे दुर्घटना के मूल कारणों को जाना जा सके और इसे दूर करने तथा इसके पुनरावृत्ति को रोकने के लिए समुचित प्रयास किए जा सके।

कार्यक्रम के प्रारंभ में चीफ फायर ऑफिसर बीके महापात्र ने बैठक की उपादेयता पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही बैठक का प्रारंभ सर्वप्रथम सेफ्टी शेयरिंग से किया गया। आई स्क्वायर सीएफटी टीम के लीडर कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा द्वारा बैठक के अंत में इंसीडेंट इन्वेस्टिगेशन के “ट्रेन द ट्रेनर” प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षकों को सर्टिफाइड ट्रेनर के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किए। विदित हो कि इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण के तहत संयंत्र के अधिकारी व कर्मचारियों को इंसीडेंट इन्वेस्टिगेशन के “ट्रेन द ट्रेनर” में निपुण करने हेतु बीएसपी के सुरक्षा कंसलटेंट “स्वस्या सोल्यूशन्स” द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है।

इस प्रशिक्षण में निर्धारित मूल्यांकन पद्धति से गुजरने के पश्चात ही निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफाइड ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण देने हेतु पात्रता हासिल होती है। इंसीडेंट इन्वेस्टिगेशन के “ट्रेन द ट्रेनर” में संयंत्र के कुल 37 अधिकारियों को सर्टिफाइड ट्रेनर के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इनमें अजय कौशल, अमित कुमार सिंह, अनुराग पाठक, भरत गोयल, डॉ ए आर सोनटके, बीसी मंडल, गंगाधर मोरे, गौरव सिंघल, गोने अजय कुमार, हेमंत कुमार वर्मा, जनक लाल मेश्राम, कुलदीप सिंह तोमर, मनीष कश्यप, नितिन गोयल, पलवेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, रजत कुमार सरकार, राकेश चैधरी, रंजन कुमार पंडा, संदीप गुप्ता, एस आर शेंडे, संजय कुमार पांडे, शकील अहमद खान, शशिकांत बरगद, शिव कुमार, एस नरेंद्र राव, टी एस वर्मा, वी जनार्दन राव, विजय कुमार, वीके चैधरी, सत्यवान नायक आदि शामिल हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Lease Registry: भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों ने कर दी बड़ी मांग, दुकान, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक भवनों की भी करें रजिस्ट्री
Next: High Speed Train, रेल कॅरिडोर के लिए Bhilai Steel Plant के प्लेट मिल ने बनाया स्पेशल ग्रेड का प्लेट, दनादन बन रहे प्रोडक्शन रिकॉर्ड

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.