Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सिडनी जैसा वाराणसी एयरपोर्ट बनाने की नींव रखेंगे PM Modi, मिट जाएगा 7 गांवों का नाम-ओ-निशान, शंकर नेत्रालय का तोहफा भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

सिडनी जैसा वाराणसी एयरपोर्ट बनाने की नींव रखेंगे PM Modi, मिट जाएगा 7 गांवों का नाम-ओ-निशान, शंकर नेत्रालय का तोहफा भी

16/10/2024 1 minute read
PM Modi will lay the foundation to build Varanasi airport like Sydney, name and trace of 7 villages will be erased, inauguration of Shankar Netralaya

प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को काशी में साढ़े पांच घंटे बिताएंगे। विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

  • तीसरी बार बनारस से सांसद बने मोदी दे रहे 1300 करोड़ की सौगात।

सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। गंगा-जमुनी तहजीब की नगरी बनारस को खास तोहफा मिलने जा रहा है। लगातार तीसरी बार सांसद और पीएम बनने वाले नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 1300 करोड़ की सौगात देने जा रहे हैं। बनारस की धरती पर 20 अक्टूबर को पीएम मोदी कदम रखेंगे और उद्घाटनों की बौछार लगाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Good News : जिस कॉलेज में पढ़ने का था सपना, वहां के बन गए प्रिंसिपल

वाराणसी के लिए 17 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (Development Project) की आधारशिला रखेंगे। तीसरी बार पीएम बनने के बाद यह नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का दूसरा दौरा होगा। बनारस के लाल बहादुर शास्रीय एयरपोर्ट को सिडनी एयरपोर्ट के तर्ज पर विकसित करने का प्लान है। न्यू टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: बोनस और एरियर पर हड़ताल से पहले आखिरी धरना शुरू, प्रबंधन ने मुहब्बत से समझाया

शंकर नेत्रालय की सौगात

पीएमओ की तरफ से प्रशासन को मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री एक दिनी प्रवास पर 20 अक्टूबर को काशी में साढ़े पांच घंटे बिताएंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12.30 बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद रिंग रोड किनारे हरिहरपुर में नवनिर्मित शंकर नेत्रालय जाएंगे। यहां कांचि कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्ववती से आशीर्वाद लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market: शेयर बाजार में नए-नए हो, करोड़पति बनने के चक्कर में ये गलती न करें…

सिगरा स्टेडियम में होगी जनसभा

सिगरा स्टेडियम (Sigra Stadium) में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्टेडियम के लोकार्पण, एयरपोर्ट विस्तायरीकरण परियोजना का शिलान्याकस करने के साथ 1300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। सिगरा स्टेंडियम में ही प्रधानमंत्री की जनसभा होगी। जनसभा में 20 हजार लोगों को जुटने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो में मशाल जुलूस निकालने पर 49 कर्मचारियों को नोटिस, BAKS का जवाब-नहीं थे प्रतिबंधित एरिया में

हाईटेक के साथ भारतीय संस्कृति का संदेश

2870 करोड़ की लागत से लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट का 75 हजार वर्गमीटर एरिया और सुविधाएं बढ़ने के साथ ही रनवे का भी विस्तार होगा। प्रथम चरण में 100 करोड़ की लागत से बनने वाली न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: रामलीला में माता सीता की तलाश में निकले 2 वानर जेल से फरार, हत्या-अपहरण की काट रहे थे सजा

नए एयरपोर्ट भवन(New Airport Building) की छत स्टील और फर्श ग्रेनाइट (Farsh Granite) की होगी। ग्लाग यानी कांच से एयरपोर्ट परिसर में प्राकृतिक रोशनी बिखरेगी। पोर्टिको में वेद मंत्र लिखे दिखेंगे तो पूरे भवन में काशी की ऐतिहासिकता और पौराणिकता दिखेगी।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को गोला-बारूद की सप्लाई कर रहे थे प्रयागराज के सुधीर और सूरज, NIA ने दबोचा

इंटीग्रेटेड टर्मिनल (Integrated Terminal) में गंगा घाट, मंदिर और सारनाथ के प्रतीक दिखेंगे। कुल मिलाकर नया लुक विकसित देशों के एयरपोर्ट की तरह हाईटेक होने के साथ भारतीय संस्कृीति का संदेश देगा।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के DGM की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबी थी कार, बेटा बचा

सात गांवों का नाम-ओ-निशान मिट जाएगा।

रनवे का विस्तार होने से यहां अमेरिकी राष्ट्रपति के खास विमान अमेरिकी एयर फोर्स-वन के साथ बोइंग 777 जैसे बड़े विमान भी आसानी से लैंड कर सकेंगे। एयरपोर्ट विस्तारीकरण से सात गांवों का नाम-ओ-निशान मिट जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के DGM की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबी थी कार, बेटा बचा

ये होगा खास

– एयरपोर्ट के रनवे के नीचे टनल से गुजरेगा एनएच-56 हाईवे
– एक करोड़ यात्री क्षमता हो जाएगी एयरपोर्ट की
– 20 विमान एक साथ पार्क हो सकेंगे एप्रेन में
-1500 चार पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता
– दुनिया के सभी देशों से बड़े विमानों हो सकेगी आवाजाही

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस हड़ताल पर और बिगड़ने जा रहे हालात, ठेका मजदूर 28 को नहीं आएंगे काम पर

इन प्रमुख परियोजनओं का होगा लोकार्पण

– 90 करोड़ की प्रोपुअर परियोजना के अंतर्गत सारनाथ का विकास कार्य
– 90 करोड़ की लागत से तैयार नमोघाट फेज-दो परियोजना
– 200 करोड़ की लागत से तैयार सिगरा स्टेडियम
– 90 करोड़ की लागत से तैयार शंकर नेत्रालय
– 27 करोड़ की लागत से काशी की छह गलियों का सुंदरीकरण
– 7.5 करोड़ से तैयार सरदार वल्ललभ भाई पटेल पॉलिटेक्निक कॉलेज
– टाटा के सीएसआर फंड से आईटीआई करौंदी में हाईटेक लैब
– सात करोड़ की लागत से लालपुर स्टेंडियम में हॉस्टल

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस हड़ताल पर और बिगड़ने जा रहे हालात, ठेका मजदूर 28 को नहीं आएंगे काम पर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: लगातार तीसरी बार सेफी चेयरमैन बने एनके बंछोर, वाइस चेयरमैन बने अजय पांडेय, नरेंद्र सिंह
Next: Big News: DA 3% बढ़ा, 49.18 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 64.89 लाख पेंशनभोगियों को फायदा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.