Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL SC-ST फेडरेशन पर गरमाई सियासत, जेल भेजवाने की धमकी पर पलटवार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL SC-ST फेडरेशन पर गरमाई सियासत, जेल भेजवाने की धमकी पर पलटवार

04/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Politics-heats-up-on-SC-ST-Federation-retaliates-on-the-threat-of-sending-them-to-jail

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। एससी-एसटी फेडरेशन बोकारो यूनिट में चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। फेडरेशन का नाम इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई और जेल भेजवानी की चेतावनी अब पलटवार किया गया है। बोकारो यूनिट के अध्यक्ष एमके अभिमन्यू मीडिया से मुखातिब हुए और नाम लिए बगैर आरोपों की झड़ी लगा दी।

उन्होंने कहा-5 अगस्त 2005 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के तत्कालीन सदस्य देवेंद्र वाद्दति के दिशा निर्देश पर सेल कारपोरेट ऑफिस नई दिल्ली में SAIL के सभी यूनिट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। देवेंद्र वाधती ने कहा था कि सेल में एससी एसटी का एक मजबूत संगठन होना चाहिए, जो प्लांट के साथ-साथ एससी-एसटी के हित में काम कर सके, जो एनजेसीएस से अलग हो, उसी आधार पर सेल SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन केंद्रीय कमेटी नई दिल्ली का गठन हुआ।

केंद्रीय कमेटी के द्वारा सेल के सभी यूनिट में वैसे लोगों को मान्यता दिए जो संगठन निरंतर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों, अधिकारियों एवं उनके परिवार की कल्याण का कार्य करते आ रही है। तब से लेकर अब तक सेल प्रबंधन के द्वारा इसी फेडरेशन को विधिवत बैठक में बुलाई जाती रही है। जिसके अध्यक्ष एमके अभिमन्यु, महासचिव रविंदर महली, कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद हैं।

बोकारो (Bokaro) में एससी एसटी के 14 संगठनों को मिला कर एक फेडरेशन बनाया गया, जिसके के प्रथम अध्यक्ष फणींद्र कुमार पूर्व उप महाप्रबंधक डिजाइन ब्यूरो, दूसरा अध्यक्ष परिनिर्वाण प्राप्त शिव वचन राम पूर्व उप महाप्रबंधक प्रभारी ब्लास्ट फर्नेस एवं तीसरा अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सीनियर ऑपरेटिव हुए।

कर्मचारियों एवं अधिकारियों के द्वारा फेडरेशन कार्यालय सेक्टर 3/ए 79 में पूर्व में बैठक हुई थी। सर्वसम्मति से एमके अभिमन्यु अध्यक्ष, रविंद्र महली महासचिव, शंभू प्रसाद कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को चुना गया था। कार्यों को देख कर सेल कॉरपोरेट ऑफिस एवं बीएसएल प्रबंधन के द्वारा आधिकारिक रूप से हमेशा बैठक में बुलाई जाती रही है।

पिछले वर्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार के सदस्य अनंत नायक के बोकारो दौरे में आने पर प्रबंधन एवं प्रशासन के द्वारा जब कुछ लोगों को बोकारो निवास में बैठक में शामिल नहीं किया गया। इससे बौखलाए कर पिछले कुछ समय से अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रबंधन से लाभ प्राप्त करने के लिए और समाचार पत्रों में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर प्लांट स्तर पर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हित के खिलाफ संगठन को कमजोर करने में लगे हैं।

11 जून को जो राष्ट्रीय सम्मेलन इस भीषण गर्मी में भी सफल रहा। सैकड़ों कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल और सेल के कई यूनिट के प्रतिनिधि राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिए। इससे भी इनका बौखलाहट बढ़ गया है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से रविंद्र महली, शंभू प्रसाद, सहदेव भुईया, अनिल कुमार, राजेश चौधरी, इंदल पासवान, विरेंद्र कुमार, सुमन कुमार पासवान, प्रभात कुमार, सुशील कुमार, रवि रंजन, ऋषि देव पासवान, एलके दास, मनोज हेंब्रम, कपिल पासवान, जेपी नारायण, सुनील कुमार रैना, दिलीप कुमार, जगदीश छुरा आदि लोग शामिल रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बधाई हो…! NMDC ने प्रोडक्शन में रचा कीर्तिमान, कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा 21 हजार का गिफ्ट
Next: SAIL Lease Registry: भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों ने कर दी बड़ी मांग, दुकान, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक भवनों की भी करें रजिस्ट्री

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.