Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Pope Francis: कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, दुनिया शोक में, पीएम मोदी ने ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Pope Francis: कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, दुनिया शोक में, पीएम मोदी ने ये कहा…

21/04/2025 1 minute read
Pope Francis Catholic Christian religious leader Pope Francis dies, the world is in mourning

पोप फ्रांसिस बीते 1000 साल में पहले ऐसे इंसान थे जो गैर-यूरोपीय होते हुए भी 2013 में कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च पद पर पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस का प्रतीक बताया।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। पोप फ्रांसिस अब दुनिया में नहीं रहे। मसीही समाज शोक में डूब गया है। भारत समेत दुनिया भर के देशों के प्रमुखों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस 5 हफ्ते तक फेफड़ों में इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उनको 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र निधन हो गया है। पोप फ्रांसिस बीते 1000 साल में पहले ऐसे इंसान थे जो गैर-यूरोपीय होते हुए भी 2013 में कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च पद पर पहुंचे थे। अब वेटिकन में नए पोप के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी, जो एक परंपरागत लेकिन जटिल प्रक्रिया होती है, जिसे “कॉन्क्लेव” कहा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Employee Wedding Gift Scheme: कर्मचारियों-अधिकारियों की शादी पर भिलाई स्टील प्लांट देगा ये खास गिफ्ट, पढ़ें डिटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस का प्रतीक बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “पोप फ्रांसिस (Pope Francis) के निधन से अत्‍यधिक दुखी हूं।

दुख और स्मरण की इस घड़ी में, मैं वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में हमेशा याद रखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: ईपीएफओ के उमंग ऐप, आधार चेहरा प्रमाणीकरण, यूएएन, डिजिटल सेवा, जीवन प्रमाण पत्र पर गुड न्यूज

उन्‍होंने अल्‍पायु से ही प्रभु ईसा के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई।

पीएम ने लिखा-मैं उनके साथ हुई मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी तथा सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ हूं। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन: भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार का चेन्नई ट्रांसफर, BSP, NMDC, FCI के उच्च पेंशन पर EPFO का ये जवाब

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP-DSP के नए डायरेक्टर इंचार्ज बने ईडी प्रोजेक्ट सुरजित मिश्रा, ये थे लाइन में
Next: BSP News: घटिया बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम की बरसी मनाने की तैयारी, भ्रष्टाचार का संकेत, जांच की मांग

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.