Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता में पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन की टीम अव्वल, विजेताओं को मिले 25 हजार तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता में पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन की टीम अव्वल, विजेताओं को मिले 25 हजार तक

Azmat ali 02/07/2025 1 minute read
Power and Blowing Station team tops the Safety Circle competition, winners get up to Rs 25,000

भिलाई इस्पात संयंत्र की ‘सुरक्षा 2025’ सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता में पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन की टीम 'सेफ टेक इनोवेटर' रही विजेता।

  • प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं क्रमशः 25,000, 15,000 एवं 10,000 की नगद राशि, ट्रॉफी तथा व्यक्तिगत उपहार प्रदान किए गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के एचआर-लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में 1 जुलाई 2025 को संयंत्र स्तरीय सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता ‘सुरक्षा 2025’ का समापन समारोह आयोजित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में संयंत्र के विभिन्न विभागों से कुल 81 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) तापस दासगुप्ता उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) देबदत्त सत्पथी, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधकगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

इस प्रतियोगिता में पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन की टीम ‘सेफ टेक इनोवेटर’ ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीँ ब्लास्ट फर्नेस की टीम ‘सुरक्षा सेना’ प्रथम उपविजेता तथा कोक ओवन की टीम ‘शौर्य’ द्वितीय उपविजेता रही।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

इसके अतिरिक्त एसएमएस-2 की टीम ‘अभिनव’, रिक्लेमेशन शॉप की टीम ‘सवेरा’ तथा एसएमएस-2 की ही टीम ‘कवच’ को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) श्री अजय टल्लू द्वारा सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा शपथ दिलाकर की गई।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के वार्ड खिलाड़ी खुशाल पटेल बने जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन

कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने अपने संबोधन में सुरक्षा को सभी के सामूहिक दायित्व के रूप में स्वीकार करने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने ठेका श्रमिकों के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने तथा कार्यस्थल पर उत्तम हाउसकीपिंग बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

ये खबर भी पढ़ें: एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता 2025: ईडी-सीजीएम और ओलंपियन-सेफी चेयरमैन में कड़ा मुकाबला

अपने उद्बोधन में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) तापस दासगुप्ता ने संयंत्र के प्रत्येक विभाग में सेफ्टी सर्कल टीमों के गठन की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे सुरक्षा को संस्था की मूल संस्कृति बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल बताया। उन्होंने विशेष रूप से पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन, एसएमएस-2 और एसएमएस-1 की टीमों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें: जब दृष्टि छिनी, तब दृष्टिकोण ने राह बनाई, बीएसपी कर्मी सौरभ वार्ष्णेय बने नज़ीर

कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) देबदत्त सत्पथी ने दिया, जिसमें उन्होंने सेफ्टी सर्कल की अवधारणा तथा कर्मचारियों में सुरक्षा-प्रथम मानसिकता को बढ़ावा देने की दिशा में इसके महत्व को रेखांकित किया।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे आ रहे छत्तीसगढ़, तैयारी में जुटे कांग्रेसी, भिलाई में अहम बैठक

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप क्रमशः 25,000, 15,000 एवं 10,000 की नगद राशि, ट्रॉफी तथा व्यक्तिगत उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) एसके. महतो ने किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरक्षा विभाग के अजय गोन, सूरज वर्मा, सुमित कुमार, वेंकटपति राजू, अरिजीत रॉय, सेफ्टी वॉरियर्स तथा एचआर-एलएंडडी सेंटर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार दौरे पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना
Next: भिलाई इस्पात संयंत्र ने ब्लूम गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार किया, एसएमएस-2 का कमाल

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.