Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्रेम प्रकाश पांडेय ने कोर्ट में घेरा, हाईकोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव पर ठोका जुर्माना
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

प्रेम प्रकाश पांडेय ने कोर्ट में घेरा, हाईकोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव पर ठोका जुर्माना

24/10/2024 1 minute read
Prem Prakash Pandey Case: High Court imposes fine on MLA Devendra Yadav

कोर्ट ने जवाब की देरी के लिए देवेंद्र यादव को 1000 रुपए का पेनल्टी कॉस्ट किया है। अगली सुनवाई 20 नवंबर 2024 को होगी।

  • हाईकोर्ट: देवेंद्र यादव को लगा 1000 रुपये का पेनाल्टी।
  • कोर्ट ने जवाब की देरी के लिए देवेंद्र यादव को 1000 रुपए का पेनल्टी कॉस्ट किया है। अगली सुनवाई 20 नवंबर 2024 को होगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) पर एक और पेनाल्टी लग गई है। हाईकोर्ट क आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। अब विधायक को 1000 रुपए जुर्माना भरना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Digital Life Certificate: पेंशन जारी रखने 1 से 30 नवंबर पर जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

देवेंद्र यादव की कोर्ट के आदेश की अवेलना पर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार। कहा कोर्ट के आदेश को न मानने पर भरना होगा 1000 रुपए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी की बेटी ने शास्त्रीय नृत्य में रचा कीर्तिमान

दरअसल मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का है। 24 अक्टूबर को उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर में न्यायाधीश राकेश मोहन पाण्डेय की एकल पीठ ने देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर के विरुद्ध चल रहे चुनाव याचिका पर सुनवाई की,
याचिकाकर्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के अधिवक्ता ने 21 अगस्त को 3 अंतरिम आवेदन लगाए थे, जिस पर न्यायालय ने लगातार तीन अवसर देवेंद्र यादव के अधिवक्ता को जवाब पेश करने हेतु कहा गया। किंतु अधिवक्ता द्वारा यह तर्क देते हुए जवाब नहीं जमा किए कि देवेंद्र यादव जेल में बंद है। इसलिए हम जवाब प्रस्तुत नहीं कर सकते। हमे देवेंद्र से निर्देश प्राप्त नहीं हो पा रहे। आज भी यही तर्क प्रस्तुत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL को SHRM HR Excellence Awards, जानिए क्यों है खास

जिसका विरोध करते हुए प्रेम प्रकाश पांडेय के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एनके शुक्ला एवं देवाशीष तिवारी ने कोर्ट को बताया तथा दिखाया कि देवेंद्र यादव जेल से पेशी के दौरान ट्विटर,फेसबुक,सोशल मीडिया में संदेश चला अथवा चलवा रहे हैं। न्यूज चैनल को बलरामपुर की घटना पे बाइट दे रहे हैं, बस अपने अधिवक्ता को चुनाव याचिका में निर्देश नहीं दे पा रहे।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO के पास फंड की कमी नहीं, हां में हां मिलाने वाले हैं ईपीएफओ ट्रस्टी

कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता एनके शुक्ला की दलीलों से सहमत होते हुए कड़ा रुख कर आदेश दिया कि देवेंद्र यादव की ओर से तीन बार से जवाब नहीं आ रहा है। अब यह अंतिम मौका दिया जाता है। 20 नवंबर तक आवश्यक रूप से जवाब जमा करें। कोर्ट ने जवाब की देरी के लिए देवेंद्र यादव को 1000 रुपए का पेनल्टी कॉस्ट किया है, इस मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर 2024 को होगी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों के पास खुश होने के लिए कुछ भी नहीं…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का CG दौरा: 2 घंटे पहले पहुंचिए रायपुर एयरपोर्ट, वरना छूट जाएंगी फ्लाइट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Next: सेल खेल मेला: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे निकल रहे तरक्की की दौड़ में आगे

Related Stories

SAIL ISP BMS Leader Himanshu Bal Reviews Election Results and Deliberates on Future Strategy Victory Roadshow Today
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो

Azmat ali 25/09/2026
Bhilai Township Trees Uprooted and Power Lines Snapped amidst Rain and Strong Winds Power Outages in Several Sectors
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: बारिश और तेज़ हवा में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के तार, कई सेक्टर में बिजली गुल, डिजास्टर मैनेजमेंट की खुली पोल

Azmat ali 25/09/2026
SAIL News CITU Protests, Demands Immediate Scrapping of the Bonus Formula and Payment of Outstanding Arrear
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बारिश में भी CITU का गुस्सा न हो सका ठंडा, बोनस फार्मूला तत्काल रद्द करने और बकाया एरियर पर निकला भड़ास

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP BMS Leader Himanshu Bal Reviews Election Results and Deliberates on Future Strategy Victory Roadshow Today
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो

Azmat ali 25/09/2026
Bhilai Township Trees Uprooted and Power Lines Snapped amidst Rain and Strong Winds Power Outages in Several Sectors
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: बारिश और तेज़ हवा में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के तार, कई सेक्टर में बिजली गुल, डिजास्टर मैनेजमेंट की खुली पोल

Azmat ali 25/09/2026
SAIL News CITU Protests, Demands Immediate Scrapping of the Bonus Formula and Payment of Outstanding Arrear
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बारिश में भी CITU का गुस्सा न हो सका ठंडा, बोनस फार्मूला तत्काल रद्द करने और बकाया एरियर पर निकला भड़ास

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.