Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का CG दौरा: 2 घंटे पहले पहुंचिए रायपुर एयरपोर्ट, वरना छूट जाएंगी फ्लाइट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का CG दौरा: 2 घंटे पहले पहुंचिए रायपुर एयरपोर्ट, वरना छूट जाएंगी फ्लाइट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

24/10/2024 (Last updated: 24/10/2024) 1 minute read
president-draupadi-murmus-visit-reach-raipur-airport-2-hours-before-boarding-the-flight-otherwise-you-will-get-stuck-in-jam

हवाई यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी। रायपुर ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, आप ध्यान दें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 व 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। अगर, आप रायपुर एयरपोर्ट से 25 और 26 अक्टूबर को फ्लाइट पकड़ने वाले हैं तो सावधान हो जाइए। समय से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाना बेहतर होगा, अन्यथा जाम में फंस जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 व 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं।

25 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति का विशेष विमान से सुबह 11:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरेगा। विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर 26 अक्टूबर 2024 को संध्या 16:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान माना एयरपोर्ट आवागमन करने वाले यात्री किसी भी प्रकार के असुविधा से बचने के लिए फ्लाईट के निर्धारित समय से 02 घण्टे पूर्व माना विमानतल पहुंचें।

25 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक माना विमानतल से यात्रा करने वाले यात्री असुविधा से बचने के लिए 02 घण्टे पूर्व माना विमानतल पहुंचें एवं वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था पुराना टर्मिनल की ओर किया गया है।

25 अक्टूबर को आने वाला विमान

(1) इंडिगो 6E 6797
चेन्नई -रायपुर 10.15 बजे
(2) इंडिगो 6E 6467
हैदराबाद-रायपुर 10.50 बजे
(3) इंडिगो 6E 7302
भोपाल-रायपुर 11.25 बजे

25 अक्टूबर को जाने वाले विमान

(1)इंडिगो 6E 6895
रायपुर-पूणे 11.00बजे
(2)इंडिगो 6E 473
रायपुर-हैदराबाद 11.20 बजे
(3)इंडिगो 6E 7302
रायपुर-प्रयागराज 12.00 बजे
(4) इंडिगो 6E 0406
रायपुर-बैगलोर 12.30 बजे

26 अक्टूबर 2024 को 17:00 बजे से 19.00 बजे तक फ्लाईट में आवागमन करने वाले यात्री असुविधा से बचने के लिए 02 घण्टे पूर्व माना विमानतल एवं वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था पुराना टर्मिनल की ओर किया गया है।

26 अक्टूबर को आने वाला विमान

(1)इंडिगो 6E 2723
मुंबई-रायपुर 17.05 बजे
(2) इंडिगो 6E 7795
जगदलपुर-रायपुर 17.25 बजे
(3) इंडिगो 6E 417
कोलकाता-रायपुर 18.00बजे
(4) इंडिगो 6E 813
इंदौर-रायपुर 18.15 बजे
(5) इंडिगो 6E 2092/262P
दिल्ली-रायपुर 18.20 बजे

26 अक्टूबर को जाने वाले विमान

(1) इंडिगो 6E 5191
रायपुर-मुंबई 17.35 बजे
(2) इंडिगो 6E 7795
रायपुर-दिल्ली 17.55 बजे
(3) इंडिगो 6E 801
रायपुर-कोलकाता 18.30बजे
(4) इंडिगो 6E 885
रायपुर-गोवा 18.45 बजे
(5) इंडिगो 6E 2362
रायपुर-दिल्ली 19.00 बजे

AIIMS रायपुर में पहला दौरा

(1) 25.10.2024 को पूर्वान्ह 11:00 बजे राष्ट्रपति का माना विमानतल आगमन होगा एवं माना विमानतल से सड़क मार्ग होकर सीधे एम्स हॉस्पिटल आडिटोरियम के लिए प्रस्थान करेंगी। माना विमानतल से व्हीआईपी रोड होकर पीटीएस चौक, ग्राम टेमरी, ग्राम फुंडहर चौक से फुंडहर एक्सप्रेस-वे होकर एक्सप्रेस-वे रोड होकर तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे से रिंग रोड नंबर-01 होकर पचपेड़ीनाका, संतोषीनगर, कुशालपुर चौक, रायपुरा ब्रिज के आगे से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड से होकर ठाकुर बार टर्निंग, रोहिणीपुरम गोल चौक, गायत्री हास्पिटल चौक, से एनआईटी तिराहा, रविशंकर युनिवर्सिटी गेट के सामने, आमानाका ब्रिज, मोहबा बाजार चौक, मोहबा बाजार ब्रिज से एम्स हास्पिटल गेट नंबर 05 से प्रवेश कर एम्स हॉस्पिटल कार्यक्रम स्थल आडिटोरियम में सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी ।

(2) एम्स हॉस्पिटल कार्यक्रम उपरान्त अपरान्ह 12:45 बजे एम्स हास्पिटल से वापस डीडीनगर मार्ग से होकर रिंग रोड नम्बर-1 से कांशीराम नगर ब्रिज के किनारे से केनाल रोड होकर बुढ़ीमाई चौक, कटोरा तालाब चौक, पंचशील नगर चौक, आनंद नगर चौक से जीईरोड होकर भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक से होकर अपरान्ह 13:00 बजे राजभवन पहुंचेंगी।

DDU Auditorium
(3) 25.10.2024 को अपरान्ह 15:05 बजे राष्ट्रपति महोदया राजभवन से प्रस्थान कर डीडीयू आडिटोरियम साइंस कालेज रायपुर के लिए प्रस्थान करेगें जो राजभवन चौक से अंबेडकर चौक होकर जी.ई. रोड से भगत सिंह चौक, आनंद नगर चौक से केनाल लिंकिंग रोड होकर रिंग रोड 01 से कुशालपुर चौक, रायपुरा ब्रिज के आगे से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड से होकर ठाकुर बार टर्निंग, रोहिणीपुरम गोल चौक, गायत्री हास्पिटल चौक, हॉस्टल चौंक से बॉये टर्न कर अपरान्ह 15:20 बजे कार्यक्रम स्थल डीडीयू आडिटोरियम साइंस कालेज रायपुर पहुंचेंगे।

(4)डीडीयू आडिटोरियम कार्यक्रम उपरान्त अपरान्ह 16:30 बजे डीडीनगर मार्ग से होकर रिंग रोड 01 से तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे होकर फुंडहर एक्सप्रेस-वे चौक से ग्राम फुंडहर चौक से व्हीआईपी रोड होकर पीटीएस चौक, माना विमानतल तिराहा, स्टेडियम टर्निंग, चीचा तिराहा, खूबचंद बघेल चौक, चंदूलाल चंद्राकर चौक, महात्मा गांधी चौक, सेक्टर-22, राज्योत्सव तिराहा, नंदकुमार पटेल चौक से कार्यक्रम स्थल पुरखौती मुक्तांगन संध्या 17:05 बजे पहुंचेंगी।

Purkhouti Muktangan

(5)25.10.2024 को पुरखौती मुक्तांगन कार्यक्रम उपरान्त संध्या 18:00 बजे पुरखौती मुक्तागंन से वापस उसी मार्ग से होकर व्हीआईपी रोड फुण्डहर चौक से एक्सप्रेस-वे चौक फुण्डहर होकर एक्सप्रेस-वे रोड से होकर शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे से भारतमाता चौक, भगतसिंग चौक, अंबेडकर चौक होकर संध्या 18:30 बजे तक पहुंचेंगी एवं रात्रि विश्राम राजभवन प्रस्तावित है।

Shri Jagannath Mandir

(6) 26.10.2024 को राष्ट्रपति  सुबह 09:00 बजे राजभवन से श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर के लिए प्रस्थान करेंगे, जो राजभवन चौक से अंबेडकर चौक जीई रोड होकर एसआरपी चौक से भारतमाता चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक, अनुपम नगर चौक से खम्हारडीह थाना होकर सुबह 09:10 बजे गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगी।

Mana Airport

(7)कार्यक्रम उपरांत सुबह 09:40 बजे जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर से माना विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगी, जो खम्हारडीह थाना चौक से अनुपम नगर चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज सर्विस रोड से एक्सप्रेस वे मार्ग होकर फुंडहर एक्सप्रेस वे चौक से फुंडहर चौक व्हीआईपी रोड होकर सुबह 10:00 बजे माना विमानतल पहुंचंगी एवं भिलाई के लिए हेलीकॉटर से रवाना होंगी ।

(8) 26.10.2024 को भिलाई कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 13:05 बजे राष्ट्रपति माना विमानतल से राजभवन के लिए रवाना होंगी जो व्हीआईपी रोड से ग्राम फुण्डहर से एक्सप्रेस-वे मार्ग से शंकर नगर एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे से भगत सिंह चौक से जीई0 रोड होकर अंबेडकर चौक से राजभवन चौक होकर अपरान्ह 13:20 बजे राजभवन पहुंचेंगी।

Ayush University

(9) 26.10.2024 को अपरान्ह 14:55 बजे राष्ट्रपति राजभवन से आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के लिए रवाना होंगी जो जी.ई रोड से भगत सिंह चौक से शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज से एक्सप्रेस-वे मार्ग होकर फुंडहर एक्सप्रेस-वे चौक से ग्राम फुंडहर व्हीआईपी रोड से पीटीएस चौक, नया रायपुर विमानतल तिराहा, स्टेडियम टर्निंग, चीचा तिराहा, खूबचंद बघेल चौक, चंदूलाल चंद्राकर चौक, महात्मा गांधी चौक, सेक्टर-22, राज्योत्सव तिराहा, नंदकुमार पटेल चौक, दानवीर भामाशाह चौक उपरवारा, बैरिस्टर छेदी लाल चौक से लॉ यूनिवर्सिटी टर्निंग होकर अपरान्ह 15:30 बजे आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।

(10)आयुष यूनिवर्सिटी कार्यक्रम उपरान्त अपरान्ह 16:30 बजे राष्ट्रपति आयुष यूनिवर्सिटी से माना विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगी, जो उसी मार्ग से होकर संध्या 17:00 बजे माना विमानतल पहुंचेंगी एवं दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

आवश्यक सूचना

व्हीआईपी मूव्हमेंट के दौरान 25 एवं 26 अक्टूबर को व्हीआईपी रोड में सामान्य यातायात का आवागमन कुछ समय के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान एयरपोर्ट आवागमन करने वाले यात्रीगण वैकल्पिक मार्ग जोरा-धरमपुरा होकर अथवा सेरीखेरी से नवा रायपुर प्रवेश मार्ग होकर माना एयरपोर्ट तक आवागमन कर सकते है।

इसी प्रकार एम्स हॉस्पिटल आडिटोरियम एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम आवागमन के दौरान व्हीआईपी मार्ग रिंग रोड नम्बर-01 में सामान्य यातायात का आवागमन कुछ समय के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग में आवागमन करने वाले सामान्य यातायात वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते है।

25 अक्टूबर 2024 को व्हीआईपी महोदय का रिंग रोड नम्बर-1 से होकर एम्स हॉस्पिटल आडिटोरियम एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम तक सड़क मार्ग से होकर आवागमन प्रस्तावित है।

व्हीआईपी मूव्हमेंट के दौरान दिनाँक 25.10.2024 को भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन सुबह 10:00बजे से सायं 05:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।* अतः भारी मालवाहक वाहन चालक व्हीआईपी मूव्हमेंट के दौरान वैकप्लिक मार्ग टाटीबंद-सिलतरा बायपास से होकर रिंग रोड नंबर 3 से आवागमन कर सकते है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ के 412 बिल्डर्स पर नकेल, रेरा प्रावधानों की धज्जियां उड़ाने पर नोटिस
Next: प्रेम प्रकाश पांडेय ने कोर्ट में घेरा, हाईकोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव पर ठोका जुर्माना

Related Stories

SAIL ISP BMS Leader Himanshu Bal Reviews Election Results and Deliberates on Future Strategy Victory Roadshow Today
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो

Azmat ali 25/09/2026
Bhilai Township Trees Uprooted and Power Lines Snapped amidst Rain and Strong Winds Power Outages in Several Sectors
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: बारिश और तेज़ हवा में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के तार, कई सेक्टर में बिजली गुल, डिजास्टर मैनेजमेंट की खुली पोल

Azmat ali 25/09/2026
SAIL News CITU Protests, Demands Immediate Scrapping of the Bonus Formula and Payment of Outstanding Arrear
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बारिश में भी CITU का गुस्सा न हो सका ठंडा, बोनस फार्मूला तत्काल रद्द करने और बकाया एरियर पर निकला भड़ास

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP BMS Leader Himanshu Bal Reviews Election Results and Deliberates on Future Strategy Victory Roadshow Today
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो

Azmat ali 25/09/2026
Bhilai Township Trees Uprooted and Power Lines Snapped amidst Rain and Strong Winds Power Outages in Several Sectors
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: बारिश और तेज़ हवा में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के तार, कई सेक्टर में बिजली गुल, डिजास्टर मैनेजमेंट की खुली पोल

Azmat ali 25/09/2026
SAIL News CITU Protests, Demands Immediate Scrapping of the Bonus Formula and Payment of Outstanding Arrear
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बारिश में भी CITU का गुस्सा न हो सका ठंडा, बोनस फार्मूला तत्काल रद्द करने और बकाया एरियर पर निकला भड़ास

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.