Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh Tourism: सैर-सपाटा करने वालों की संख्या सोशल मीडिया पर पहुंची 75 हजार, ‘घुमक्कड़ी दिल से’ का सम्मेलन 22 व 23 जुलाई को मैनपाट में
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh Tourism: सैर-सपाटा करने वालों की संख्या सोशल मीडिया पर पहुंची 75 हजार, ‘घुमक्कड़ी दिल से’ का सम्मेलन 22 व 23 जुलाई को मैनपाट में

20/06/2023 (Last updated: 09/10/2024)
Promotion-of-Chhattisgarh-tourism-Meeting-ceremony-of-ghumakkadi-dil-se-on-July-22-and-23-in-Mainpat
  • ‘घुमक्कड़ी दिल से’’ के इस पहले राज्यस्तरीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित देश के कई अन्य प्रमुख शहरों से आए अनेकों घुमक्कड़ों के शामिल होने की संभावना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सोशल मीडिया पर ‘घुमक्कड़ी दिल से’ नाम से अस्तित्व रखने वाले देश भर के पर्यटन पसंद लोगों का समूह 22 और 23 जुलाई को प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में इकट्ठा हो रहा है। 75 हजार से अधिक लोगों की सदस्य संख्या वाले इस समूह का स्नेह सम्मेलन मैनपाट में होगा।

यह ग्रुप ट्रस्ट के रूप में भारत सरकार से रजिस्टर्ड भी है। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मी और पर्यावरण प्रेमी ईश्वर पटेल एवं रेलवे कर्मी व शौकिया फोटोग्राफर अनूप नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपनी तरह का यह पहला आयोजन है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पर्यटन (ईको पर्यटन,ग्रामीण पर्यटन तथा जनजातीय) को बढ़ावा देना तथा प्रदेश की नैसर्गिक सुंदरता को दुनिया के सामने लाना है।

‘घुमक्कड़ी दिल से’’ के इस पहले राज्यस्तरीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित देश के कई अन्य प्रमुख शहरों से आए अनेकों घुमक्कड़ों के शामिल होने की संभावना है। दो दिवसीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में प्रदेश में पर्यटन के विकास एवं विस्तार पर चर्चा होगी तथा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत नृत्य,गायन, हस्तशिल्प,खाद्य सामग्रियों आदि के माध्यम से अतिथियों को परिचित कराने का प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान अतिथियों द्वारा अंचल में पर्यावरण संरक्षण,जैव विविधता व मैनपाट में पर्यटन के प्रचार प्रसार हेतु ब्लॉगिंग,शॉर्ट फिल्म,फोटोग्राफी,यू ट्यूब वीडियो आदि का निर्माण भी किया जाएगा जिससे देश भर से अधिक से अधिक लोग सर्दियों में मैनपाट आकर यहां की अलौकिक तथा प्राकृतिक सुंदरता को निहार सकें एवं बौद्ध धर्म के सानिध्य में रहकर असीम शांति का अनुभव कर सकें,साथ ही साथ,सुरक्षा,तथा अंचल में बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने हेतु स्वैच्छिक प्रयासों को गति देने पर भी बात होगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rathyatra Mela 2023: पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय बने राजा, पवित्र मार्ग पर छिड़कते रहे जल, तबीयत ठीक होते भक्त संग प्रभु जगन्नाथ चले मौसी घर
Next: Bhilai Steel Plant: BRM और मर्चेंट मिल ने दनादन बनाए रिकॉर्ड, DIC भी गदगद

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.