Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में अफसरों का प्रमोशन, BSP-DSP में ट्रांसफर से अटकी ईपीएस 95 हायर पेंशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में अफसरों का प्रमोशन, BSP-DSP में ट्रांसफर से अटकी ईपीएस 95 हायर पेंशन

Azmat ali 02/07/2025 (Last updated: 02/07/2025) 1 minute read
Promotion of officers in Bokaro Steel Plant, transfer in BSP-DSP stuck EPS 95 higher pension

बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय ने प्रमोट हुए सभी अधिकारियों को बधाई दी।

  • बीएसएल से बीएसपी-डीएसपी जाने वाले अफसरों की बढ़ी चिंता।
  • सेफी के बैनर तले मामले को हल कराने का प्रयास जारी।
  • बीएसपी-डीएसपी में ईपीएस 95 हायर पेंशन पर रोक लगी है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से जिन अधिकारियों का ट्रांसफर भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) और दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) किया गया , वह फंस गए हैं। प्रमोशन के बाद कई जीएम स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इन अधिकारियों के ईपीएस 95 हायर पेंशन को लेकर नया बवाल मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल (Bokaro Steel Plant – BSL) के कई ऐसे अधिकारियों ने हायर पेंशन का विकल्प चुना था और उनका कार्पस अमाउंट भविष्य निधि अकाउंट से काटकर ईपीएफ़ओ (EPFO) को ट्रांसफ़र कर दिया गया है। प्रमोशन के साथ ट्रांसफर भी वैसी जगह कर दिया गया, जहां के पीएफ ट्रस्ट को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ ने हायर पेंशन के लिए मान्यता नहीं दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

ईपीएफ़ओ सेल (EPFO SAIL) के बोकारो और राउरकेला पीएफ ट्रस्ट को ही मान्यता दे रहा है, जबकि अन्य इकाई के ट्रस्ट के सदस्यों को ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए अमान्य मान रहा है। बोकारो में रहते हुए अधिकारियों ने ईपीएस 95 हायर पेंशन की प्रक्रिया को पूरी किया। लेकिन, भिलाई और दुर्गापुर में ट्रांसफर होने के बाद इस हक से वंचित हो जाएंगे। करीब 40 लाख रुपए तक जमा किए जा चुक हैं। अगर, ईपीएफओ से पैसा वापस मिलता है तो उसका कोई ब्याज नहीं मिलेगा। तनाव अलग से मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

इस संदर्भ में सेफी चेयरमैन नरेंद्र बंछोर, वाइस चेयरमैन अजय पांडेय एवं नरेंद्र सिंह व सेफी महासचिव संजय आर्या विगत दिनों ईपीएफओ मुख्यालय एवं सेल कॉर्पोरेट ऑफिस में इस बात पर चिंता जताई है एवं समाधान के लिए आग्रह भी किया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

 बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन (Bokaro Steel Officers Association) के महासचिव अजय कुमार पांडेय ने बीएसएल में प्रमोट हुए सभी अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही ट्रांसफर के बाद उत्पन्न हुई अड़चन को लेकर प्रयास शुरू कर दिया है। समस्या समाधान की दिशा में सेफी के बैनर तले ईपीएफओ स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल की AI&U प्रतियोगिता में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित
Next: Big News: सरकारी कर्मचारियों को शेयर व म्युचुअल फंड में निवेश की अनुमति, इंट्रा डे ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी पर रोक

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.