Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RFID के खिलाफ SAIL Bokaro Steel Plant के कर्मचारी उतरे सड़क पर, हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RFID के खिलाफ SAIL Bokaro Steel Plant के कर्मचारी उतरे सड़क पर, हंगामा

04/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Protest-of-SAIL-Bokaro-Steel-Plant-employees-against-RFID
  • बोकारो स्टील प्लांट के गोलंबर चौक पर दोपहर 1 बजे प्रदर्शन किया गया। खास बात यह है कि बीएसएल की ज्यादातर यूनियनों ने हिस्सा लिया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में हंगामा हो गया है। आरएफआईडी के खिलाफ कर्मचारियों ने बगावती तेवर दिखाया है। प्रबंधन के एकतरफा फैसले को लेकर काफी आक्रोश है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant से 13 अधिकारी और 62 कर्मचारी रिटायर, CGM मुकेश गुप्ता पर कर्मियों ने लुटाया प्यार

कर्मचारियों ने प्रबंधन को चेतावनी दिया है कि इसे तत्काल वापस लिया जाए। उत्पादन प्रक्रिया में पूरी तरह से जुटे मजदूरों का मनोबल न तोड़ा जाए। अन्यथा इसका असर उत्पादन पर पड़ जाएगा। सेल के सभी प्लांट में बोकारो का रिजल्ट बेहतर है। इसको बिगाड़ने की कोशिश प्रबंधन न करे।

बोकारो स्टील प्लांट के गोलंबर चौक पर दोपहर 1 बजे प्रदर्शन किया गया। खास बात यह है कि बीएसएल की ज्यादातर यूनियनों ने हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट से ओवर स्पीड और Automated Number Plates पर बड़ी खबर

आपसी रंजिश को भुलाकर सभी श्रमिक नेता मजदूरों के हित में एक साथ नजर आए। प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की गई। बीएसएल प्रबंधन को स्पष्ट रूप से बोल दिया गया है कि प्रबंधन कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करे।

श्रमिक नेताओं ने कहा कि बीएसएल के बहुत से इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यहां की यूनियनों से बगैर किसी तरह की वार्ता किए, प्रबंधन ने एकतरफा फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : आदिवासियों ने रावघाट माइंस प्रोजेक्ट के लिए Bhilai Steel Plant को दी जमीन, बदले में मिला जॉब ऑफर का लेटर

27 फरवरी को सर्कुलर जारी किया गया और 1 मार्च से इसे लागू कर दिया गया। प्रबंधन एकतरफा फैसला ले रही है। एनजेसीएस यूनियनों और बीएसएल की यूनियन से विचार तक नहीं किया गया है।

वहीं, सेंट्रल लेबर कमिशन तक कर्मचारियों का मामला चल रहा है। ऐसे में एकतरफा फैसला क्यों प्रबंधन ले रही है। कर्मचारियों को बीएमएस, सीटू, इंटक, एटक, एचएमएस, जनता मजदूर सभा, बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ आदि के नेताओं ने संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशन बढ़ नहीं रही, हर दिन 2-3 सौ पेंशनर्स मौत से घट रहे, PM मोदी, EPFO पर सवाल…

आरएफआईडी के खिलाफ बीएमएस अतुल सिंह, विनोद कुमार, रंजय कुमार, सीटू से राजकुमार गोराई, एटक से सत्येंद्र कुमार, बृजेश कुमार, एचएमएस से देवकुमार, बीकेएएस के अध्यक्ष हरिओम, जनता मजदूर सभा के महासचिव संदीप कुमार आस आदि ने संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: 39 माह का बकाया एरियर जब तक नहीं, तब तक बायोमैट्रिक अटेंडेंस मंजूर नहीं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP SC-ST एसोसिएशन ने मनाया महिला दिवस: ED P&A बोले-महिलाएं अपने बच्चों में न करें बेटा-बेटी का फर्क
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.