Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township में दलालों का रैकेट, BSP का एजेंट बताकर लीज और लाइसेंस की जमीन, मकान व दुकानों की बिक्री, प्रबंधन लेगा एक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township में दलालों का रैकेट, BSP का एजेंट बताकर लीज और लाइसेंस की जमीन, मकान व दुकानों की बिक्री, प्रबंधन लेगा एक्शन

03/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Racket-of-brokers-in-Bhilai-township-selling-lease-and-license-land-houses-and-shops-as-agents-of-BSP
  • दलाल संपत्तियों का स्वामी या सेल बीएसपी का एजेंट बताकर अवैध लेनदेन (बिक्री/लीज/लाइसेंस) धोखाधड़ी से की जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में लीज पर लिए गए मकान को किसी को ट्रांसफर या बेचने की सोच रहे हैं तो यह गैर कानूनी होगा। अगर, किसी से बातचीत हो गई है या दलालों ने घेराबंदी कर रखी है तो सतर्क हो जाएं। अन्यथा भिलाई स्टील प्लांट कानूनी एक्शन लेगा।

भिलाई स्टील प्लांट के महाप्रबंधक (भूमि) की ओर से लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे लीजधारी या लाइसेंसी से किसी तरह का लेनदेन न करें। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड भिलाई इस्पात संयंत्र (सेल-बीएसपी) के किसी भी संपत्तियों (भूमि/भवन/मकान) के संबंध में सेल बीएसपी के किसी भी लीजधारी/लाइसेंसी के साथ किसी भी प्रकार का कोई भी लेनदेन, सेल-बीएसपी की सहमति के बिना ना करें।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL Wage Agreement Dispute: अब BSP खेलेगा दांव, मामला सेल कारपोरेट आफिस का है तो रायपुर में कैसे होगी सुनवाई…!

प्रबंधन के संज्ञान में आया है कि सेल-बीएसपी की संपत्तियों के संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा स्वयं को ऐसी संपत्तियों का स्वामी या सेल बीएसपी का एजेंट बताकर अवैध लेनदेन (बिक्री/लीज/लाइसेंस) धोखाधड़ी से की जा रही है।

इसलिए बीएसपी ने आगाह किया है कि ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहें और उनके साथ कोई लेनदेन ना करें। इस तरह के लेनदेन के माध्यम से यदि कोई व्यक्ति सेल-बीएसपी की संपत्ति पर कब्जा करता है तो उसे उसी की लागत और जोखिम पर सरकारी स्थान (अप्राधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम, 1971 के तहत कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL एससी-एसटी फेडरेशन से अलग हुआ ST Employees Federation, भेदभाव का आरोप

बीएसपी की जमीन पर हो रही अवैध गतिविधियां
-बीएसपी की जमीन व खाली पड़े क्वार्टरों पर कब्जा कर रहे।
-अनाधिकृत गुमटी और ठेला लगा रहे हैं।
-बीएसपी क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के फ्लेक्स, पोस्टर, होल्डिंग्स आदि लगा रहे।
-ऐसे सभी व्यक्तियों को चेतावनी दी गई है कि वे अवैध गतिविधियों को तत्काल बंद कर दें।
-अन्यथा उनके विरुद्ध उन्हीं के जोखिम और लागत पर कानून या कंपनी की नियम के अनुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें  BSP पॉवर ज़ोन के अधिकारी और कर्मचारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP पॉवर ज़ोन के अधिकारी और कर्मचारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित
Next: SAIL हाउस लीज पर ये बड़ी खबर, हो जाइए सावधान, पावर ऑफ अटॉर्नी से मकान लिए, अब फंसे

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.