Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप

Azmat ali 15/06/2025 1 minute read
Raipur Chief Minister handed over Winners Cup to the winning teams of Chhattisgarh Cricket Premier League

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के माध्यम से राज्य के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को खेलने का बेहतरीन मौका मिला है। इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ बधाई का पात्र है।

  • सीसीपीएल के फाइनल में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स टीम संयुक्त विजेता घोषित
  • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में हुए शामिल

सूचनाजी न्यूज, रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को विनर्स कप सौंपा। बारिश की वजह से सीसीपीएल का फाइनल मैच नहीं खेला जा सका। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ देगा एयर इंडिया समूह, 186 शव मिले, 1 पैसेंजर बचा जिंदा

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि सीसीपीएल जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट का यहां शानदार आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में हम सभी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के माध्यम से राज्य के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को खेलने का बेहतरीन मौका मिला है। इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ बधाई का पात्र है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी संग सवार थे 242 पैसेंजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बारिश की वजह फाइनल मैच नहीं खेला जा सका। रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया है। मैं दोनों टीमों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। यह बहुत खुशी की बात है कि मौसम खराब होने के बाद भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में मौजूद हैं। मैं आशा करता हूँ कि छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ इसी तरह आगे भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन करता रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन 6 जून से 15 जून तक किया गया। इसमें रायपुर राइनोस, राजनांदगांव पैंथर्स, रायगढ़ लायन्स, बस्तर बाइसन्स, बिलासपुर बुल्स और सरगुजा टाईगर्स टीमों ने हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

मुख्यमंत्री के हाथों से रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स टीम के कप्तान अमनदीप खरे और अजय मंडल ने विनर्स कप ग्रहण किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री  टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, बलदेव सिंह भाटिया, प्रभतेज सिंह भाटिया सहित छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई और रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 15 जून को पानी सप्लाई रहेगी ठप

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EWS की जमीन पर घेराबंदी कर रहे थे भू-माफिया, पार्षद आदित्य सिंह की शिकायत पर ध्वस्त
Next: पुणे में बड़ा हादसा: 30 साल पुराना पुल ढहा, भारी भीड़ और उफनती इंद्रायणी नदी ने बढ़ाया संकट

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.