Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rajasthan Chief Minister: राजस्थान की गद्दी पर अब भजन लाल शर्मा, ब्राह्मण चेहरा पर दांव, दीया कुमारी, बैरवा डिप्टी CM
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Rajasthan Chief Minister: राजस्थान की गद्दी पर अब भजन लाल शर्मा, ब्राह्मण चेहरा पर दांव, दीया कुमारी, बैरवा डिप्टी CM

12/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Rajasthan-Chief-Minister-Now-Bhajan-Lal-Sharma-is-on-the-throne-of-Rajasthan-bet-on-Brahmin-face
  • 9 महिला विधायक जीत कर आई हैं। राजस्थानी पगड़ी पहनाकर सबका स्वागत किया गया।

सूचनाजी न्यूज, जयपुर। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ गया है। जयपुर में विधायक दल की बैठक में सीएम का चयन कर लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ  सिंह, सांसद सरोज पांडेय की मौजूदगी में सीएम के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम की घोषणा की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के CM होंगे मोहन यादव, OBC चेहरा पर भाजपा का दांव, 2 डिप्टी सीएम भी

भाजपा के महामंत्री भजन लाल शर्मा आरएसएस से आते हैं। गृहमंत्री अमित शाह के काफी करीबी हैं। सांगानेर से पहली बार विधायक बने। पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा के नाम पर सभी विधायकों ने मुहर लगा दी है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को बनाया गया है। बासुदेव देवनानी स्पीकर होंगे।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया सहित तमाम विधायकों की मौजूदगी में नया सीएम चुना गया है। अलग-अलग मुलाकातों के दौर के बाद नेता का चयन किया गया है। पार्टी पहले विजय हो चुकी है अब विजेता भी तय हो गया है। प्रथम पंक्ति में पर्यवेक्षक बैठे थे, जबकि इनके सामने सभी विधायक बैठे रहे।

115 विधायकों की मुहर लगी। लगातार 20 साल से संगठन के कार्य में माहिर भजन लाल शर्मा को सीएम बनाने के साथ ही भाजपा ने कई सियासी दांव खेल दिया है। जातीय समीकरण को भी साधा गया है। ब्राह्मण, राजपूत और दलित को मौका दिया गया है। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैंने पहले ही बोल दिया था कि फैसला चौकाने वाला होगा, जो हो गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी तरह से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बता दें कि किरोड़ीलाल मीणा और वसुंधरा राजे सिंधिया सहित 5 विधायकों ने भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा था।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Chief Minister: विष्णु देव साय पहुंचे भगवान राम की चौखट पर

महिलाओं को लेकर भी चर्चा रही। 9 महिला विधायक जीत कर आई हैं। एक को डिप्टी सीएम बना दिया गया है। राजस्थानी पगड़ी पहनाकर सबका स्वागत किया गया। जब वसुंधरा राजे सिंधिया बैठक में पहुंची तो उनके हाथ में एक पर्ची थी। इसी पर्ची को देखकर ही लोगों ने कयास लगा लिया था कि सीएम के रेस से महारानी बाहर हो चुकी हैं। अगर, सीएम होती तो मंच पर नहीं होतीं।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Chief Minister: विष्णु देव साय का पंच से लेकर सीएम तक का सफर, दादा भी थे विधायक

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Job News: RBI में 1000 रुपए प्रति घंटे की नौकरी, 18 पोस्ट पर नियुक्ति, 22 दिसंबर तक भेजिए आवेदन
Next: EPFO की ताजा खबर: 3 माह में 763687 महिलाएं ईपीएफओ में Enrolled, पेंशनर्स के लिए ये भी खास

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.