Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रथयात्रा महोत्सव अपडेट: गुण्डिचा मंडप सेक्टर 10 में संगीत संध्या की धूम
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

रथयात्रा महोत्सव अपडेट: गुण्डिचा मंडप सेक्टर 10 में संगीत संध्या की धूम

Azmat ali 29/06/2025 1 minute read
Rathyatra Festival Update Musical evening held at Gundicha Mandap Sector 10 (1)

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के रथयात्रा महोत्सव के तहत आयोजित संगीत संध्या में "सुर समर्पण ग्रुप" ने बेहतरीन भजन प्रस्तुत किए।

  • भक्ति संगीत का आनंद उठा रहे हैं। बालाजी मंदिर सेक्टर 5 के सदस्यों ने विष्णु सहस्त्रनाम का सस्वर पाठ किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जगन्नाथ समिति, सेक्टर-4 के तत्वाधान में सेक्टर-10 में निर्मित भव्य गुण्डिचा मंडप में महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी का विशेष श्रृंगार करने के साथ ही प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, भजन व संगीत संध्या कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हो रहे हैं। भक्ति संगीत का आनंद उठा रहे हैं।श्री बालाजी मंदिर सेक्टर 5 के सदस्यों ने विष्णु सहस्त्रनाम का सस्वर पाठ किया।

भक्ति संगीत ने किया भाव विभोर

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के रथयात्रा महोत्सव के तहत आयोजित संगीत संध्या में “सुर समर्पण ग्रुप” के बेहतरीन भजन और भक्ति संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। ओड़िया भजन की भी हुई प्रस्तुति। प्रकाश देवांगन के नेतृत्व में “सुर समर्पण ग्रुप” के दिलीप साहू,विश्व बंधन नाथ, राहुल किशन, निकिता साहू, अंकिता साहू माया अरुणकर, नीलम देवांगन अजय भाई आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया।

इस संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन त्रिनाथ साहू तथा रंजन महापात्र, मंच व्यवस्था वृंदावन स्वाईं ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी गायकों का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उत्सव सफल बनाने में इनका रहा योगदान

इस उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी त्रिनाथ साहू,भीम स्वांई,अनाम नाहक,डी त्रिनाथ, बसंत प्रधान, बीसी बिस्वाल, वृंदावन स्वांई, सुशांत सतपथी, प्रकाश दास, कालू बेहरा, निरंजन महाराणा, प्रकाश स्वांई, रवि स्वांई, कवि बिस्वाल, जगन्नाथ पटनायक, सुभाष पात्रो,राजू बेहेरा,सीमांचल बेहेरा,वी के होता, कैलाश पात्रो,एस दलाई ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro News: भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का चुनाव 10 अगस्त को
Next: बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन ने किया श्रमवीरों का सम्मान, कब्जे पर निकली भड़ास

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.