Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के रिफ्रैक्टरी मैटेरियल्स प्लांट 3 ने 20 लाख टन प्रोडक्शन के मील का पत्थर किया पार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के रिफ्रैक्टरी मैटेरियल्स प्लांट 3 ने 20 लाख टन प्रोडक्शन के मील का पत्थर किया पार

29/02/2024 1 minute read
  • आरएमपी 3 ने वर्ष 2023-24 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ वार्षिक उत्पादन 4,96,302 टन को, वर्तमान वर्ष 2023-24 के पूरा होने से दो महीने पहले ही हासिल कर लिया है।  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के रिफ्रैक्टरी मैटेरियल्स प्लांट-3 (आरएमपी-3) ने 24 फरवरी 2024 को 20 लाख टन संचयी उत्पादन का मील का पत्थर पार कर लिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में मॉडेक्स प्लान के तहत स्थापित एक नई और आधुनिक इकाई, आरएमपी-3 का प्राथमिक कार्य फ्लक्स का कैल्सीनेशन करना है।

ये खबर भी पढ़ें :  बोकारो स्टील प्लांट में 1 मार्च से Facial Recognition Biometric Attendance System

इस कैल्साइंड फ्लक्स को स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (Steel Melting Shop – 3) को स्टील के शुद्धिकरण के लिए आपूर्ति की जाती है। इस्पात निर्माण की दैनिक मांग को पूरा करने के लिए उचित फ्लक्स जैसे लाइम और कैल्साइंड डोलोमाइट की उपलब्धता आवश्यक है।

ज्ञात हो कि हाल ही में 11 फरवरी 2024 को आरएमपी-3 ने 2145 टन का अपना उच्चतम दैनिक उत्पादन हासिल कर, 31 अक्टूबर 2023 को दर्ज 2105 टन के पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया था।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट: सेवा सदस्य कर्मचारी-अधिकारी ध्यान दें, 1 मार्च से 30 लाख का बीमा

उल्लेखनीय है कि आरएमपी 3 ने वर्ष 2023-24 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ वार्षिक उत्पादन 4,96,302 टन को, वर्तमान वर्ष 2023-24 के पूरा होने से दो महीने पहले ही हासिल कर लिया है।

आरएमपी-3 पांच वर्टिकल पीएफआर प्रकार के गैस-चलित किल्नस और नवीनतम तकनीक से सुसज्जित है, जो इसे सबसे किफायती विकल्प बनाता है। आरएमपी-3 बिरादरी उत्पादन और संयंत्र की फ्लक्स की मांग को पूरा करने के लिए समर्पित हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant में डकैती, कर्मचारियों के गर्दन पर धारदार हथियार रखकर लूटपाट

उल्लेखनीय है कि जहां आरएमपी-3 ने 12 जून 2018 को अपने कमीषनिंग के बाद से 47 महीनों में 10 लाख टन संचयी उत्पादन का आंकड़ा पार किया, वहीं शॉप्स ने अगले 10 लाख टन उत्पादन का आंकड़ा केवल 21 महीने में हासिल कर लिया।

महाप्रबंधक प्रभारी (एलडीसीपी और आरएमपी-2 और 3) रतन मुखर्जी ने कहा कि यह उपलब्धियां संयंत्र की फ्लक्स की मांगों को पूरा करने के लिए आरएमपी-3 की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने सभी सहयोगी विभागों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में जहां भरा रहता था कभी पानी, वहीं खड़ी होगी गाड़ी, चकाचक पार्किंग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant से 13 अधिकारी और 62 कर्मचारी रिटायर, CGM मुकेश गुप्ता पर कर्मियों ने लुटाया प्यार
Next: बोकारो स्टील प्लांट में Facial Recognition Biometric Attendence System 1 मार्च से अनिवार्य, BAKS बोला-प्रबंधन सर्कुलर ले वापस

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.