Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Big News: दिसंबर 2025 में 11 हजार करोड़ का कैश कलेक्शन लक्ष्य पार, बीएसपी टॉप पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Big News: दिसंबर 2025 में 11 हजार करोड़ का कैश कलेक्शन लक्ष्य पार, बीएसपी टॉप पर

Azmat ali 01/01/2026
SAIL Big News Cash Collection arget of Rs 11,000 Crore Eexceeded in December 2025 BSP on Top

एनएमडीसी ने भी महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 1019 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन दर्ज किया। बोकारो स्टील प्लांट, आरएसपी दूसरे-तीसरे स्थान पर।

  • कैश कलेक्शन लक्ष्य से अधिक होने से कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने कैलेण्डर वर्ष 2025 के अंतिम माह दिसंबर में कैश कलेक्शन के मोर्चे पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सेल प्रबंधन की ओर से सार्वजनिक की गई कैश कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दिसंबर 2025 में निर्धारित 11 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार करते हुए कुल 11,688.5 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन दर्ज किया है।

यह उपलब्धि सेल के विभिन्न इस्पात संयंत्रों और इकाइयों के बेहतर उत्पादन, बिक्री रणनीति और वित्तीय प्रबंधन को दर्शाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कैश कलेक्शन में भिलाई इस्पात संयंत्र शीर्ष पर रहा, जहां से 2988 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ। इसके बाद बोकारो स्टील प्लांट ने 2723 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। राउरकेला इस्पात संयंत्र ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए 2244 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

अन्य इकाइयों की बात करें तो दुर्गापुर स्टील प्लांट से 1117 करोड़ रुपये, इस्को बर्नपुर से 1359 करोड़ रुपये, सेलम स्टील प्लांट से 170 करोड़ रुपये, अलॉय स्टील प्लांट (एएसपी) से 47 करोड़ रुपये और वीआईएसएल से 21 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन हुआ। वहीं, एनएमडीसी ने भी महत्वपूर्ण योगदान देते हुए 1019 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन दर्ज किया।

सेल प्रबंधन के अनुसार, दिसंबर माह में यह सफलता घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्टील की स्थिर मांग, समयबद्ध वसूली और वित्तीय अनुशासन का परिणाम है। कैश कलेक्शन लक्ष्य से अधिक होने से न केवल कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि आने वाले समय में निवेश और विकास योजनाओं को भी गति मिलने की उम्मीद है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट से 10 अधिकारी, 33 कर्मचारी रिटायर, डीआइसी-ईडी ने दी विदाई
Next: तालपुरी बी ब्लॉक में खुली जमीन पर प्रस्तावित हाउसिंग प्रोजेक्ट का विरोध, कॉलोनीवासी भड़के

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.