Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro डिप्लोमाधारी यूनियन के महामंत्री का इस्तीफा, 13 अगस्त को चुनाव, पढ़िए पूरी प्रक्रिया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro डिप्लोमाधारी यूनियन के महामंत्री का इस्तीफा, 13 अगस्त को चुनाव, पढ़िए पूरी प्रक्रिया

27/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Resignation-of-General-Secretary-of-Bokaro-Steel-Plant-Diplomadhari-Union-election-on-August-13-read-the-whole-process
  • महामंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को यूनियन कार्यालय में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। यूनियन के सदस्यों द्वारा गुप्त मतदान से नए महामंत्री का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन (BIDU) में काफी उथल-पुथल मचा हुआ है। महामंत्री एम.तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनके स्थान पर नए महामंत्री का चयन करने के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जो भी इस पद दावेदारी करना चाहते हैं, वे हिस्सा ले सकते हैं।

महामंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को यूनियन कार्यालय में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। यूनियन के सदस्यों द्वारा गुप्त मतदान से नए महामंत्री का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। चुनाव संपन्न कराने के लिए 5 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है।

महामंत्री चुनाव प्रकिया एवं नियम के बारे में पढ़ें
-यूनियन के सभी कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार के पात्र हैं।
-यूनियन के सभी ऐसे सदस्य जो पिछले तीन वर्षों से यूनियन का सदस्य हो,उम्मीदवार के पात्र हैं।
-वर्तमान पदाधिकारी पद पर रहते हुए (अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,सहायक मंत्री) उम्मीदवार के पात्र नहीं हैं।
-चुनाव समिति के सदस्य उम्मीदवार के पात्र नहीं है।
-यूनियन के ऐसे सदस्य जो किसी अन्य यूनियन/संगठन का पदाधिकारी या कार्यकारिणी सदस्य हैं,उम्मीदवार के पात्र नहीं है।
-मतदाता BSL एवं BPSCL के सभी Diploma Engineer हैं।

मतदान की तारीख घोषित
तिथि: 13/08/2023 (रविवार)
मतदान का समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक
अंतिम तिथि: उमीदवार के लिए नाम देने की अंतिम तिथि 04/08/2023 (शाम 5 बजे तक)
उम्मीदवारों का सत्यापन: 04/08/2023 (शाम 5 बजे के बाद)
नाम वापसी की तिथि: 05/08/2023 (शाम 5 बजे तक)
चुनाव चिन्ह आवंटन: 05/08/2023 (शाम 5 बजे के बाद)

चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी इन बातों को भी जानिए
-13/08/2023 को मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। सर्वाधिक मत प्राप्त उम्मीदवार को महामंत्री पद का विजेता घोषित किया जाएगा।
-दो या अधिक उम्मीदवार को समान मत प्राप्त होने की स्थिति लॉटरी पद्धति से विजेता चुना जाएगा।
-महामंत्री पद के लिए केवल एक उम्मीदवार होने की स्थिति में बिना मतदान के उस उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा।
-महामंत्री पद के लिए शून्य उम्मीदवार होने की स्थिति में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा महामंत्री का चुनाव किया जाएगा।
-जो सदस्य महामंत्री पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। वह सदस्य अगले चुनाव तक यूनियन की सदस्यता नहीं छोड़ सकता है।
-किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति में चुनाव समिति का निर्णय ही सर्वमान्य होगा।

अगर ये प्रक्रिया नहीं हुई तो माना जाएगा अवैध
चुनाव के बाद यूनियन के अध्यक्ष द्वारा 7 दिनों के अंदर नए महामंत्री के नाम की सूचना BSL प्रबंधन,DLC-बोकारो, CLC (C)-धनबाद और Registor cum labour commissioner -Ranchi को लिखित रूप से दी जाएगी। समयावधि में यह कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में महामंत्री पद का चुनाव निरस्त माना जाएगा। इसके लिए यूनियन के पदाधिकारी स्वत: ही अवैध हो जाएंगे। उक्त स्थिति में यूनियन के सभी क्रियाकलाप कार्यकारिणी सदस्यों की रहेगी तथा पदधिकारियों की अवैध होने की सूचना उक्त सभी जगहों पर कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दी जाएगी।

इस नंबर पर आप भेज सकते हैं अपना नाम
-नए महामंत्री के प्रभार में दिसंबर 2023 के तीसरे सप्ताह तक यूनियन के शेष पदाधिकारियों (अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहायक मंत्री)का गुप्त मतदान से चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-चुनाव नहीं हो पाने की स्थिति में सभी पदाधिकारियों (महामंत्री सहित) का कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाएगा,जिसके उपरांत यूनियन का क्रियाकलाप और चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी कार्यकारिणी सदस्यों की होगी।
-सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा,जिसकी गणना 01 जनवरी 2024 से की जाएगी।
-जो सदस्य महामंत्री का उम्मीदवार बनना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि तक के पहले अपना नाम,कर्मचारी संख्या और विभाग लिखकर मो.no. 7856870057 पर भेज दें।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: देश का पहला PSU बना SAIL Rourkela Steel Plant, जिसकी खुद की होगी मालगाड़ी, ग्राहकों तक पहुंचाएगा प्रोडक्ट
Next: SAIL BSP: कर्मचारियों की तरह CISF जवानों की भी जान खतरे में, 2 और बैरक पर मंडराया खतरा, जर्जर आवासों से सबको निकालो बाहर

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.