Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता 2025 का रिजल्ट घोषित, 10 में से 8 पर महिला विजेता, पढ़िए नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता 2025 का रिजल्ट घोषित, 10 में से 8 पर महिला विजेता, पढ़िए नाम

Azmat ali 16/07/2025 (Last updated: 16/07/2025) 1 minute read
Result of SAIL Story Writing Competition 2025 declared, 8 out of 10 winners are women, read the names

देश भर से लगभग 1,000 कहानियां प्राप्त हुईं। महिला प्रतिभागियों ने जीते टॉप अवार्ड: 10 में से 8 खिताब किए अपने नाम।

  • सेल की खुशहाली लाने की संस्कृति को प्रतिभागियों ने खूबसूरती से पिरोया अपनी कहानियों में, शानदार सफलता।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL), भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी ने MyGov के साथ मिलकर, आज राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता 2025 के परिणाम की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: कोक ओवन की पहले गैलरी गिरी, अब कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग से बड़ी तबाही

“सेल: खुशियों की संस्कृति का निर्माण, जहां हर मुस्कान मायने रखती है” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता को पूरे देश से जबरदस्त भागीदारी मिली, जिसमें लगभग 1,000 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। यह प्रतियोगिता उम्मीद से कहीं ज़्यादा सफल रही।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2025-26:  100 रुपए तक के प्रीमियम पर कराइए इलाज, ये तारीख है खास

इसने दिखाया कि लोग सेल की विरासत और देश की तरक्की के साथ-साथ, लोगों की ज़िंदगी में खुशियां लाने में उसके योगदान से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं। जो कहानियाँ मिलीं, उन्होंने बहुत खूबसूरती से बताया कि कैसे सेल ने पूरे देश में लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाया और खुशहाली फैलाईं।

सेल कहानी लेखन डायमंड अवार्ड – हिंदी श्रेणी की विजेता का खिताब लखनऊ, उत्तर प्रदेश की कीर्ति सिंह के नाम रहा तो सेल कहानी लेखन डायमंड अवार्ड-अंग्रेजी श्रेणी का खिताब बेंगलुरु, कर्नाटक से चंचला बोरा ने अपने नाम किया। पुरस्कार विजेताओं की विस्तृत सूची पुरस्कारों के साथ इस प्रकार है:

हिंदी श्रेणी
नाम स्थान पुरस्कार
कीर्ति सिंह लखनऊ, उत्तर प्रदेश  डायमंड अवार्ड           (₹10,000 और प्रमाणपत्र)
प्रविन्ता कुमारी लामा रांची, झारखंड  गोल्ड अवार्ड               (₹7,500 और प्रमाणपत्र)
नीतू कुमारी बर्नपुर, पश्चिम बंगाल  सिल्वर अवार्ड             (₹5,000 और प्रमाणपत्र)
सौरभ मिश्रा भिलाई, छत्तीसगढ़  कांस्य अवार्ड               (₹2,500 और प्रमाणपत्र)
हेमा कुमारी थयाल राउरकेला, ओडिशा  सांत्वना पुरस्कार          (स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र)
अंग्रेजी श्रेणी
नाम स्थान पुरस्कार
 चंचला बोरा बेंगलुरु, कर्नाटक  डायमंड अवार्ड             (₹10,000 और प्रमाणपत्र)
 उषा जे भद्रावती, कर्नाटक  गोल्ड अवार्ड                (₹7,500 और प्रमाणपत्र)
टी. अविनाश हैदराबाद, तेलंगाना  सिल्वर अवार्ड              (₹5,000 और प्रमाणपत्र)
 प्रिया मंडल दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल  कांस्य अवार्ड                (₹2,500 और प्रमाणपत्र)
 स्नेहल पवार नवी मुंबई, महाराष्ट्र  सांत्वना पुरस्कार          (स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र)

SAIL कहानी लेखन प्रतियोगिता-2025 के विजेताओं को हिंदी और अंग्रेजी श्रेणियों में अलग-अलग नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant  ने संयुक्त यूनियन से कहा-हड़ताल अवैध, कर्मियों को जबरन रोकने पर होगा सख्त एक्शन

सेल अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा…

सेल अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने विजेताओं बधाई देते हुए कहा, “सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता 2025 के सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई! इस साल का विषय, “सेल: खुशियों की संस्कृति का निर्माण, जहाँ हर मुस्कान मायने रखती है,” वास्तव में बहुत प्रभावशाली रहा। यह देखकर बेहद प्रेरणा मिलती है कि 80% विजेता, यानी 10 में से 8 विजेता महिलाएं हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

नए भारत की भावना को दर्शाया

देश भर से मिली विविध कहानियां खूबसूरती से दर्शाती हैं कि कैसे सेल स्टील देश की प्रगति का आधार है और देश के लोगों जीवन को खुशहाल बनाने में लगा हुआ है।
सेल की लोगों के जीवन में खुशहाली लाने की जीवंत संस्कृति से भरपूर प्रत्येक कहानी ने भारत के लोगों के साथ सेल के बंधन को मजबूत किया, जिसने देश के सामूहिक सपनों में इस्पात की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया है, जो वास्तव में एक नए भारत की भावना को दर्शाता है।”

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

रिटायर्ड कार्मिकों को भी मौका मिला था

“सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता 2025″ फरवरी 2025 में लांच की गई थी, जिसमें सेल के मौजूदा और सेवानिवृत्त सभी सेल कार्मिकों और उनके परिवारों सहित, सभी भारतीय नागरिकों से हिंदी या अंग्रेजी में, 800 शब्दों की रचनात्मक कहानियों को आमंत्रित किया गया था। पुरस्कार विजेता कहानियों को सेल की प्रतिष्ठित इन-हाउस पत्रिका, ‘सेलन्यूज़’ में शामिल करने पर भी विचार किया जा सकता है, जिससे ये कहानियां लोगों तक पहुंचेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

कैसे सेल देश भर में खुशियों की संस्कृति बढ़ा रहा

यह पहल रचनात्मकता को बढ़ावा देने, मानवीय कहानियों का सम्मान करने और देश के लोगों के साथ सेल के जुड़ाव को मजबूत करने में, कंपनी की प्रतिबद्धता को उजागर करती है, जो वास्तव में यह दर्शाती है कि कैसे सेल देश भर में खुशियों की संस्कृति का विकास करने में अपनी भूमिका निभा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्गापुर-इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के डीआइसी का चार्ज लिया सुरजीत मिश्रा ने, पढ़ें विश्वेश्वरैया से डीएसपी तक का सफर
Next: भिलाई आने से पहले ही डीआईसी चितरंजन महापात्र ने वर्चुअल लिया BSP का चार्ज

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.