Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL SRU और IOCL में MOU साइन: रामगढ़ एसआरयू संयंत्र को मिलेगी पाइप्ड नेचुरल गैस PNG
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL SRU और IOCL में MOU साइन: रामगढ़ एसआरयू संयंत्र को मिलेगी पाइप्ड नेचुरल गैस PNG

Azmat ali 29/08/2025 1 minute read
MOU Between SAIL SRU and IOCL Ramgarh SRU Plant to Get Piped Natural Gas PNG

बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी की मौजूदगी में सेल-एसआरयू और आईओसीएल के बीच समझौता हो गया है।

  • रामगढ़ स्थित सेल-एसआरयू यूनिट (आईएफआईसीओ संयंत्र) को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी सभागार में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) भारत सरकार की दो महारत्न कंपनियों के बीच शुक्रवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (एसआरयू) पीके. रथ, अधिशासी निदेशक (आईओसीएल) मनोज कुमार शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (एसआरयू-ऑपरेशन) आरके सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (एसआरयू-प्रोजेक्ट्स) राजन आनंद, महाप्रबंधक (आईओसीएल) एके बेहरा, महाप्रबंधक एवं यूनिट इंचार्ज (एसआरयू-आईएफआईसीओ एवं रांची रोड) पीके गुप्ता तथा महाप्रबंधक (एसआरयू-प्रोजेक्ट्स) केशरी नंदन सहित सेल-एसआरयू और आईओसीएल के अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 हायर पेंशन: BSL अधिकारी-कर्मचारी परेशान, BSOA महासचिव अजय पांडेय ने लिखा लेटर-EPFO Ranchi अपनाए Rourkela का फॉर्मूला

इस एमओयू के अंतर्गत रामगढ़ स्थित सेल-एसआरयू यूनिट (आईएफआईसीओ संयंत्र) को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। अब तक यहां टनल किल्न में रिफ्रेक्ट्री ईंटों की फायरिंग के लिए फर्नेस ऑयल का प्रयोग किया जाता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Tata Steel: न्यूनतम बोनस 39,004 और अधिकतम 3,92,213 रुपए

पीएनजी के उपयोग से न केवल ईंधन दक्षता और परिचालन सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि फर्नेस ऑयल के भंडारण, परिवहन और हीटिंग से जुड़े जोखिम भी समाप्त होंगे। इसके अतिरिक्त, रिफ्रेक्ट्री ईंटों की गुणवत्ता में सुधार होगा, पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण मानकों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित होगा तथा कार्बन डाइऑक्साइड, कण पदार्थ और अन्य हानिकारक गैसों के उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

ये खबर पढ़ें: SAIL NEWS: आवंटित मकान किराए पर देने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों पर Bokaro Steel Plant सख्त, एक्शन की बारी

यह पहल न केवल सेल की पर्यावरण संरक्षण और सतत औद्योगिक संचालन के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने की भारत सरकार की नीति को भी गति और मजबूती प्रदान करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो रेलवे स्टेशन पर DIC BK Tiwari ने काटा इस्पात उद्यान का फीता
Next: बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.