Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Retirement-Voluntary Retirement: भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों को बीएसपी ओए ने दी विदाई, पढ़ें नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Retirement-Voluntary Retirement: भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों को बीएसपी ओए ने दी विदाई, पढ़ें नाम

Azmat ali 30/07/2026 (Last updated: 30/07/2026) 1 minute read
Retirement and Voluntary Retirement BSP OA Bids Farewell to Bhilai Steel Plant Officers

सीजीएम इंद्रजीत सेनगुप्ता, सीएमओ डाक्टर कौशलेंद्र ठाकुर, प्रभारी सीजीएम एचआर जेएन ठाकुर समेत ये अधिकारी हो रहे 31 को रिटायर।

  • सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह। 
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा जून 2026 माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त एवं जुलाई में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय संतोष कुमार सिंह रेमी थॉमस, उपाध्यक्ष माइंस नीतेश छत्री, सचिव अनु पी उपस्थित थे।
स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए अधिकारी 
इस सम्मान समारोह में जून 2026 माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों में रंजन कुमार बोराह, जीएम (सीएमएम), एच के बहुरूपी, जीएम (प्लेट मिल), टी डी वेंकटरमन (प्रोजेक्ट्स), जेवियर बेक, जीएम (प्रोजेक्ट्स), राजेश गर्ग, जीएम (आरईडी), जी रविकांत, जीएम (एसएमएस-2), जेकब सिजॉय, जीएम (एसएमएस-2), बालम सिंह, जीएम (एसएमएस-2), नाबार्षि रॉय, जीएम (सीएमएम), सीजा पी मैथ्यू, (एचआर), अवनिन्द्रा कुमार अहरवाल, डीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस), शिशिर के महापात्रा, डीजीएम (एसएमएस-2), विजय देशपांडे, एजीएम (सीएमएम), हरि नारायण मेश्राम, एजीएम (एसएमएस-2), जी सुभाष, डिप्टी मैनेजर, (एसएमएस-2), जी एस कुमार, डिप्टी मैनेजर (एसएमएस-2), चंद्रकांत पाटिल, डिप्टी मैनेजर (एसपी-2) शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township को लैंड मोनेटाइजेशन से बाहर रखिए, नीति आयोग के उपाध्यक्ष को 500 कर्मचारियों ने भेजा आवेदन
जुलाई 2026 माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों में इंद्रजीत सेनगुप्ता-सीजीएम (सीबीडी), डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, सीएमओ (एमएंडएचएस), शितला लक्ष्मी, जीएम (टीपीएंडआई), ज्योतिन्द्र नाथ ठाकुर, जीएम इंचार्ज (एचआर), डॉ. मनीषा कांगो, एडिशनल सीएमओ (एमएंडएचएस), राधिका एस श्रीनिवासन, जीएम (प्रोजेक्ट्स), शिवराजन, जीएम (बीई), आई वेंकट रमन, जीएम (एसपी-3), रूबि बर्मन रॉय, प्रींसिपल (एजुकेशन), दिनेश वराडे, डिप्टी मैनेजर (आरसीएल), मनोज कुमार ताम्रकार, असिस्टेंट मैनेजर (सीएमएम), सी अशोक कुमार, असिस्टेंट मैनेजर (माइंस एचक्यू) का सम्मान किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: जिस कंपनी के संचालक को सांसद ताराचंद साहू ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया, उसी पर SAIL BSP मेहरबान, FSNL होगी बाहर…!
अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित 
सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर
समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है।
ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशनरों के साथ आखिर कब तक अन्याय? ₹9,330 करोड़ निष्क्रिय खातों में, ₹7,500 न्यूनतम पेंशन पर सरकार की चुप्पी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा ने कहा कि बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन अपने प्रत्येक सदस्य को सेवा काल के साथ-साथ सेवानिवृत्ति के पश्चात भी परिवार का अभिन्न अंग मानता है। सेवानिवृत्त अधिकारी अपने अनुभव, ज्ञान एवं कार्यसंस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। एसोसिएशन सदैव उनके हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान तथा उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने ओए-बीएसपी के कार्यों को सराहा
सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, सीएमओ (एमएंडएचएस) ने बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के लिए संगठन के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “सेवानिवृत्ति प्रत्येक अधिकारी के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। ऐसे अवसर पर बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा जिस आत्मीयता, सम्मान और गरिमा के साथ हमें सम्मानित किया गया है, वह हमारे लिए अत्यंत भावनात्मक और अविस्मरणीय अनुभव है। यह सम्मान केवल हमारे कार्यकाल का नहीं, बल्कि उन वर्षों की निष्ठा, समर्पण और सेवा का सम्मान है, जो हमने भिलाई इस्पात संयंत्र को समर्पित किए हैं।
कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) जे एन ठाकुर ने कहा कि ऑफिसर्स एसोसिएशन न केवल सेवारत अधिकारियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, बल्कि सेवानिवृत्त अधिकारियों से निरंतर आत्मीय संबंध बनाए रखते हुए उनके सम्मान और हितों का भी पूरा ध्यान रखता है। यह संगठन अपने सदस्यों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर एक परिवार की तरह कार्य कर रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। सम्मान समारोह में अन्य सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे एवं अपने अनुभवों को साझा किया।
जानिए समारोह में ओए से कौन-कौन थे
कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि दिनेश मानिकपुरी ने किया। कार्यक्रम में  एसके महाराणा, वेणुगोपाल देवांगन, ओए जोनल प्रतिनिधिगण- एम ए आर शरीफ, विरेन्द्र सिंह, रोहित हरित, एम विजय कुमार, एस के नागले, सोमेश द्विवेदी, दिवाकर सिरमौर, निमेश कुमार गुप्ता,  विवेक सिंह चौहान, डॉ. मनीष देवांगन, डॉ. पराग गुप्ता, मिलिंद बंसोड, श्रवण कुमार शुक्ला, विवेक सिंह चौहान, आदित्य दुबे, संजीव कुमार सोनी, विकास सिन्हा, श्वेत कुमार मिश्रा, एच एल सोनवानी, अंकुर राठौर, थालेश सिन्हा, विनीत वर्मा, अखिल मिश्रा, रोहित सांगवान, एवं एक्स ओए अध्यक्ष एस आर दास, महासचिव जे बी पाटिल सहित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Director Finance Interview: सेल, रेलवे, GAIL, NBCC और गुजरात सरकार के 12 अधिकारी देंगे 10 अगस्त को इंटरव्यू, पढ़ें नाम
Next: Gen Z के बाद अब मजदूरों-किसानों का मोदी सरकार पर गुस्सा, 10 अगस्त को धरना-प्रदर्शन, रोकेंगे रेलगाड़ी

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.