Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL, जेएसडब्ल्यू, RINL, टाटा संग 28 कंपनियों पर कीमत को लेकर गंभीर आरोप, Reuters की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL, जेएसडब्ल्यू, RINL, टाटा संग 28 कंपनियों पर कीमत को लेकर गंभीर आरोप, Reuters की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Azmat ali 06/01/2026 (Last updated: 06/01/2026) 1 minute read
Reuters Report Raises Alarm over Serious Allegations Against SAIL JSW RINL Tata and 28 other Steel Companies

रिपोर्ट के अनुसार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील ने एंटी ट्रस्ट कानून का उल्लंघन किया है।

  • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की एक गोपनीय जांच रिपोर्ट लीक हो गई है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल इस वक्त सुर्खियों में हैं। सेल के साथ ही टाटा, जेएसडब्ल्यू, आरआइएनएल समेत कई स्टील कंपनियों का नाम अचानक से उछल गया है। दुनिया की प्रसिद्ध न्यूज एजेंसी Reuters की एक रिपोर्ट ने हंगामा मचा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और सेल समेत कई कंपनियों ने एंटी ट्रस्ट कानून का उल्लंघन किया है। इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो कंपनियों की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वैसे सेल और जिंदल ने इसे झूठा करार दिया है।

दावा किया जा रहा है कि भारत की प्रतिस्पर्धा निगरानी संस्था भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की एक गोपनीय जांच रिपोर्ट लीक हो गई है। 28 कंपनियों पर एंटी ट्रस्ट कानून के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों ने आपसी मिलीभगत कर इस्पात की बिक्री कीमतें तय कीं, जो प्रतिस्पर्धा कानून के खिलाफ है।

CCI के 6 अक्टूबर 2025 के आदेश के मुताबिक, इस मामले में 56 शीर्ष अधिकारियों को भी दोषी ठहराया गया है। इनमें जेएसडब्ल्यू के प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल, टाटा स्टील के सीईओ टी. वी. नरेंद्रन और सेल के चार पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं। आरोप है कि वर्ष 2015 से 2023 के बीच अलग-अलग अवधियों में कीमतों को लेकर मिलीभगत की गई।

इस उच्च-प्रोफाइल जांच की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी, जब तमिलनाडु की कोयंबटूर कॉरपोरेशन कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। एसोसिएशन ने आरोप लगाया था कि इस्पात कंपनियों ने छह महीनों की अवधि में कीमतें 55 प्रतिशत तक बढ़ा दीं और आपूर्ति सीमित कर कृत्रिम रूप से दाम बढ़ाए। अदालत के निर्देश पर यह मामला CCI को सौंपा गया।

CCI ने कंपनियों से वर्ष 2016 से 2023 तक के आठ वर्षों के ऑडिटेड वित्तीय विवरण भी मांगे हैं, ताकि संभावित जुर्माने की गणना की जा सके। कानून के तहत, आयोग कंपनियों पर उनके मुनाफे का तीन गुना या टर्नओवर का 10 प्रतिशत (जो अधिक हो) तक जुर्माना लगा सकता है। अधिकारियों पर भी व्यक्तिगत जुर्माना संभव है।

रिपोर्ट के अनुसार, जांच में व्हाट्सएप चैट्स भी सामने आई हैं, जिनमें क्षेत्रीय इस्पात उद्योग समूहों के बीच कीमत तय करने और उत्पादन घटाने के संकेत मिले हैं। जुलाई 2025 के एक आंतरिक दस्तावेज में इन संदेशों को गलत आचरण का प्रमाण बताया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस पूरे प्रकरण पर संबंधित कंपनियों की ओर से आधारिक बयान जारी किया जाए,ताकि अगर गलत रिपोर्ट है तो सच्चाई लोगों को बताया जाए। अब देखना यह है कि प्रेस रिलीज कब तक जारी होती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Vizag Steel Plant के भविष्य पर संकट, संसदीय समिति से हस्तक्षेप की मांग, RINL को मर्ज करें SAIL में
Next: Bhilai Steel Plant: बायोमेट्रिक और सेफ्टी की बढ़ती मुसीबत, खतरे में जान, बीएमएस नेताओं ने कहा-ध्यान दें श्रीमान

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.