Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RINL हादसा: SEFI की टीम जाएगी विशाखापत्तनम स्टील प्लांट, SAIL के सभी प्लांट में श्रद्धांजलि सभा, जांच रिपोर्ट पर ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RINL हादसा: SEFI की टीम जाएगी विशाखापत्तनम स्टील प्लांट, SAIL के सभी प्लांट में श्रद्धांजलि सभा, जांच रिपोर्ट पर ये मांग

Azmat ali 09/06/2026 1 minute read
RINL Accident SEFI Team to Visit Visakhapatnam Steel Plant Condolence Meeting at all SAIL Plants Demand this on Investigation Report 3

निष्पक्ष-व्यापक जांच से दुर्घटना के वास्तविक कारण पता चलेंगे। कमेटी के सुझावों को देश के सभी स्टील प्लांट में लागू किया जाना चाहिए।

  • दुखद घड़ी में पूरा स्टील समुदाय आरआईएनएल के साथ खड़ा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई/विशाखापत्तनम। स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI) ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल कर्मचारियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सेफी चेयरमैन व एनसीओए के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में एक टीम वाइजैग स्टील प्लांट का दौरा करने वाली है। घायलों से मुलाकात करेगी। साथ ही मंगलवार को ही सेल के सभी प्लांट और खदान में शोक सभा की तैयारी है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से प्रगति भवन में श्रद्धांजलि सभा की तैयारी है। सेल के सभी प्लांट के आफिसर्स एसोसिएशन टाइम तय करके शोकसभा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Vizag Steel Plant Accident Update: आधी रात को इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी पहुंचे RINL, मृतकों के परिवारों को 25 लाख और नौकरी, घायलों को 10-10 लाख

सेफी का कहना है कि देशभर के इस्पात क्षेत्र के अधिकारियों की ओर से आरआईएनएल के कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की जाती है। संगठन ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा स्टील समुदाय आरआईएनएल के साथ खड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ने FY27 के लिए तय की नई रणनीति, स्पेशल स्टील, कॉस्ट कंट्रोल पर फोकस, पढ़ें CMD अशोक पंडा की प्लानिंग

सेफी ने कहा कि इस्पात उद्योग अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य वातावरण में संचालित होता है, जहां हॉट मेटल, भारी मशीनरी, अत्यधिक तापमान और जटिल औद्योगिक प्रक्रियाओं के बीच काम करना पड़ता है। वर्षों में सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, लेकिन यह दुर्घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि औद्योगिक संचालन में सुरक्षा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Visakhapatnam Steel Plant Accident: बिछ गईं लाशें, जिंदा जले कर्मचारी, आ रहे इस्पात मंत्री, SAIL BSL के DIC करेंगे जांच, PM मोदी ने की 2-2 लाख की घोषणा

सेफी ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का यह अधिकार है कि वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद सुरक्षित अपने घर लौटे। इसलिए कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाना चाहिए। साथ ही सुरक्षित कार्यप्रणालियों का सख्ती से पालन, पर्याप्त प्रशिक्षण, प्रभावी निगरानी तथा महत्वपूर्ण संचालन से जुड़े सिस्टम और प्रक्रियाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल निजीकरण की शुरुआत ब्लड बैंक बंद करके हुई थी, सीटू बोला-बिकने नहीं देंगे, सब आइए बचाने

सेफी ने हादसे की जांच कर रही सक्षम एजेंसियों और अधिकारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि निष्पक्ष और व्यापक जांच से दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। संगठन का मानना है कि जांच से मिलने वाले सबक और सुझावों को देश के सभी स्टील प्लांटों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL New Lease Policy 2026: भिलाई, BSL, RSP, ISP, DSP, BSL टाउनशिप में 15 मई से नया नियम लागू, पढ़ें गाइडलाइन-कैलकुलेशन

बयान में कहा गया कि कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण केवल प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, श्रमिकों और इस्पात उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों की साझा जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें: युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी

सेफी महासचिव संजय आर्या ने बताया कि हादसे में दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है और सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत बनाकर ही इस प्रकार की दुखद घटनाओं को रोका जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Transfer Order 2026: सीजीएम बोकारो का रांची ट्रांसफर, CET Ranchi के चीफ जनरल मैनेजर पर ये फैसला

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Vizag Steel Plant Accident Update: आधी रात को इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी पहुंचे RINL, मृतकों के परिवारों को 25 लाख और नौकरी, घायलों को 10-10 लाख
Next: RINL Accident से SAIL विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने लिए सबक, मृत कार्मिकों दी श्रद्धांजलि

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.