Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP के 4 अधिकारियों के घर पर डकैतों का धावा, 18 लाख के जेवर की डकैती
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 4 अधिकारियों के घर पर डकैतों का धावा, 18 लाख के जेवर की डकैती

Azmat ali 21/09/2025 1 minute read
Robbery Jewellery Worth Rs 18 Lakh Stolen from the House of SAIL ISP Officers

टाउनशिप के C-Type क्वार्टर (MECON 18/7) में रहने वाले MECON के AGM, विवेक कुमार के घर में डकैतों ने उत्पात मचाया।

  • IOA अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन बोले-RSTS की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है।
  • पूरी टाउनशिप की बाउंड्री वॉल तीन साल से टूटी पड़ी है। अवांछनीय तत्वों की दखल बढ़ी।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के अधिकारियों के 4 घरों को डकैतों ने निशाना बनाया। दो घरों से लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए। एक घर में कामयाबी नहीं मिल सकी। एक अन्य घर से क्या माल पार हुआ, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों में दहशत का माहौल है। साथ ही बर्नपुर रिवरसाइड टाउनशिप में फिर डकैती की वारदात से अधिकारियों में दहशत बनी हुई है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि आवास BB8/3 Road No. 5A में चोरी की कोशिश की गई है। मैनेजर अनिल कुमार-सीसीपी में कार्यरत वह परिवार के साथ यहां रहते हैं। इनके आवास में चोरी की कोशिश की गई है।

वहीं प्रोजेक्ट के मैनेजर अजय कुमार मीणा पिछले दिनों दिल्ली से ट्रांसफर होकर बर्नपुर आए हैं। इनके आवास BB-4/3, Road 5A में डकैतों ने हमला बोला। और 3 लाख रुपए का मंगलसूत्र आदि को पार कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस तय नहीं, पर NJCS मीटिंग में बवाल जरूर हुआ, पढ़ें क्यों राजेंद्र सिंह पर भड़के थे डीके पांडेय

इसी तरह मेकॉन के नाम पर आवंटित BB-18/9 Road 3A में भी डकैती की खबर है। यहां से क्या गया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पिछले 6 साल से घर बंद है।

SAIL अधिकारियों के लिए सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली रिवरसाइड टाउनशिप (RSTS) एक बार फिर असुरक्षा की गवाही दे रही है। यहाँ अधिकांश SAIL ISP अधिकारियों के परिवार रहते हैं और कुछ MECON अधिकारियों के आवास भी हैं। इसी टाउनशिप के C-Type क्वार्टर (MECON 18/7) में रहने वाले MECON के AGM, विवेक कुमार शनिवार, 20 सितम्बर 2025 को अपने परिवार सहित दुर्गापुर गए हुए थे।

इसी दौरान रात में डकैतों ने उनके आवास को निशाना बनाते हुए जबर्दस्त उत्पात मचाया। संयोगवश महालया की रात होने के कारण आसपास के लोगों को घर से आ रही आवाजें पटाखों की गूँज लगी और किसी ने संदेह नहीं जताया। जब तक सुबह स्थिति स्पष्ट हुई, तब तक डकैत लाखों का सामान लेकर फरार हो चुके थे। अनुमान है कि कम से कम 15 लाख रुपये मूल्य की डकैती हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: NJCS बोनस मीटिंग बेनतीजा समाप्त, सेल प्रबंधन 31 हजार व यूनियन अड़ी थी 32500 पर

गौरतलब है कि रिवरसाइड टाउनशिप में यह पाँचवीं डकैती है। इससे पहले भी एक बंगले से लगभग 12 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी हो चुकी है, जिसकी अब तक कोई बरामदगी नहीं हो सकी।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पश्चिम बंगाल पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। वहीं, SAIL ISP का पेट्रोलिंग दल भी सिर्फ औपचारिकता निभाता है और रात में गश्त करने की बजाय सोता रहता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: एनजेसीएस मीटिंग में 40 हजार 500 बोनस की मांग, प्रबंधन बोला-इतना तो बिल्कुल नहीं देंगे

IOA अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन का कहना है कि RSTS की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। पूरी टाउनशिप की बाउंड्री वॉल तीन साल से टूटी पड़ी है, जिसके कारण गेट होने का भी कोई महत्व नहीं रह गया है। परिणामस्वरूप टाउनशिप में खुलेआम डकैत, चोर, आवारा जानवर और कुत्ते घूमते रहते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन कुत्तों के आतंक से कभी भी बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है।

लगातार डकैतियों से अधिकारियों और उनके परिवारों में भय का माहौल है। अब यहाँ के लोगों का कहना है कि वे खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और “अब तो सिर्फ भगवान ही मालिक हैं।”

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया के नए CMD होंगे नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बी. साईराम, NMDC, ONGC, रेलवे से भी आए इंटरव्यू देने

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL बोनस तय नहीं, पर NJCS मीटिंग में बवाल जरूर हुआ, पढ़ें क्यों राजेंद्र सिंह पर भड़के थे डीके पांडेय
Next: Employees Pension Scheme 1995: सीबीटी बैठक से पहले 25 को देशभर के पेंशनभोगी ईपीएफओ कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.