Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट: DIC आलोक वर्मा की बड़ी मुहिम, 2029 तक RSP को सबसे कम लागत वाला प्लांट बनाने का अभियान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट: DIC आलोक वर्मा की बड़ी मुहिम, 2029 तक RSP को सबसे कम लागत वाला प्लांट बनाने का अभियान

Azmat ali 02/01/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant DIC Alok Vermas Big Campaign to Make RSP the Lowest Cost Plant by 2029

डीआइसी-ईडी ने कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए एलएंडडी सेंटर में केक काटा गया।

  • उत्पादकता बढ़ाने, तकनीकी-आर्थिक सुधार पर फोकस करने और सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने नववर्ष 2026 के अवसर पर कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सुधार का हर छोटा कदम संगठन के समग्र प्रदर्शन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकता है।” उन्होंने कहा कि निरंतर छोटे-छोटे सुधारों के जरिए ही किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

नववर्ष के मौके पर आलोक वर्मा के साथ कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्रा, ईडी (एमडी-सीएमएलओ) बी.के. गिरी, ईडी (वर्क्स) बिस्वरंजन पलई, ईडी (एमएम) अनिल कुमार, ईडी (माइंस, ओजीओएम-सीएमएलओ) एम.पी. सिंह, सीजीएम (एफ एंड ए) राजेश दासगुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सभी अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन से अपनी यात्रा शुरू की और एलएंडडी सेंटर, एनएसपीसीएल, आरएमएचपी भवन, ब्लास्ट फर्नेस-5, स्टील मेल्टिंग शॉप-II, कोक ओवन, हॉट स्ट्रिप मिल-2, न्यू प्लेट मिल, टाउन इंजीनियरिंग कार्यालय और आईजीएच न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल सहित विभिन्न विभागों का दौरा कर कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए एलएंडडी सेंटर में केक काटा गया।

कर्मचारियों से संवाद के दौरान निदेशक प्रभारी ने आरएसपी सामूहिक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि एक एकीकृत इस्पात संयंत्र में हर विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और प्रत्येक इकाई अपनी क्षमता के अनुसार संयंत्र की सफलता में योगदान दे सकती है।

उन्होंने उत्पादकता बढ़ाने, तकनीकी-आर्थिक सुधार पर फोकस करने और सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। आलोक वर्मा ने वर्ष 2029 तक आरएसपी को सबसे कम लागत वाला इस्पात उत्पादक बनाने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयासों पर जोर दिया।

उन्होंने अधीनस्थों को जिम्मेदारी सौंपकर उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया और विश्वास जताया कि वर्ष 2026 आरएसपी के लिए और अधिक उपलब्धियों भरा होगा। कर्मचारियों ने भी संगठन को उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट: C&IT डिपार्टमेंट अब वर्क्स डिवीजन के अधीन
Next: INTUC Union चुनाव में भयंकर माथापच्ची, पद से ज्यादा दावेदारी, संजय साहू-वंश बहादुर सिंह में फिर भिड़ंत

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.