Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट: Executive Director Works Skills Excellence Award से खिले चेहरे, पढ़िए नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट: Executive Director Works Skills Excellence Award से खिले चेहरे, पढ़िए नाम

04/02/2025 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-Employees-honored-with-Executive-Director-Works-Skills-Excellence-Award

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेता ब्लास्ट फर्नेस के तकनीशियन छत्राय टुडू, एसएमएस- अमर कुमार भुईंयॉं और शॉप्स के अम्बुजा राउत थे।

  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के कर्मचारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स) कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार से पुरस्कृत।

  • पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी, योग्यता प्रमाण पत्र और चेक प्रदान किया गया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के 24 कर्मचारियों को कार्यपलाक निदेशक (वर्क्‍स) कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्होंने हाइड्रोलिक्स टेक्नीशियन, टर्नर, वेल्डर, फिटर, इलैक्ट्रीशियन, इलैक्ट्रॉनिक्स मेकानिक्स, इंस्ट्रूमेंट मेकानिक और सी.ओ.पी.ए. जैसे आठ विभिन्न ट्रेडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य महा प्रबंधक (मेंटिनेंश) एस.एस.रॉयचौधरी, मुख्य महा प्रबंधक (मेकानिकल) आर.एन.राजेंद्रन, मुख्य महा प्रबंधक (इलैक्ट्रिकल) आर.के.मुदुली, और मुख्य महा प्रबंधक (एम.एस. और एच.आर.-एल.एंड डी.) पी.के.साहू ने 25 जनवरी, 2025 को ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के गोपबंधु सभागार में आयोजित एक समारोह में कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी उपस्थित थे। पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी, योग्यता प्रमाण पत्र और चेक प्रदान किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने पुरस्कार विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को संयंत्र के उत्पादन और निष्‍पादन को बढ़ाने में योगदान देने के लिए बधाई दी।

हाइड्रोलिक्स तकनीशियन श्रेणी में एस.एम.एस.-1 (मेकानिकल) के तकनीशियन अमर कुमार भुईंयाँ, एस.एम.एस.-1 (मेकानिकल) के ओ.सी.टी., सौम्यश्री डी. टुडू और न्यू प्लेट मिल के ओ.सी.टी., सुभाशीष पंडा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता रहे।

इसी प्रकार टर्नर ट्रेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेता ब्लास्ट फर्नेस के तकनीशियन छत्राय टुडू, एस.एम.एस.-1 (मेकानिकल) के तकनीशियन अमर कुमार भुईंयॉं और शॉप्स (एस. एंड एफ.) के वरिष्ठ तकनीशियन अम्बुजा कुमार राउत थे।

वेल्डर ट्रेड में ब्लास्ट फर्नेस के मास्टर टेक्नीशियन, श्री दिलेश्वर महांतो, न्यू प्लेट मिल के तकनीशियन, जितेन्द्र कुमार बिश्वाल और क्रेन मेंटिनेंश के ऑपरेटर संतोष कुमार दाश शीर्ष तीन विजेता रहे।

फिटर ट्रेड में प्रथम तीन पुरस्कार विजेता ब्लास्ट फर्नेस, मास्टर टेक्नीशियन पीके.खटुआ, एस.एम.एस.-1 के तकनीशियन त्रिनाथ बारिक और सी.पी.पी.-1 के ए.सी.टी.(टी.) सुमन मंडल, थे।

पावर डिस्ट्रीब्यूशन के ओ.सी.टी. अक्षयबर शर्मा, एस.एम.एस.-1 के ओ.सी.टी. राजेश मंडल और एस.एम.एस.-2 के एम.ओ.एम.टी. अभय कुमार दास ने इलैक्ट्रीशियन ट्रेड श्रेणी में प्रथम तीन पुरस्कार जीते।

इलैक्ट्रॉनिक्स मेकानिक ट्रेड में इंस्ट्रूमेंटेशन और ऑटोमेशन विभाग के ओ.सी.टी. (टी) पीयूष कुमार, एस.एस.एम. विभाग के एस.ओ.एस.टी. रजा कलीम और सी.ई.एम. विभाग के ओ.सी.टी., श्री सतीश कुमार साहू प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता रहे।

इसी प्रकार इंस्ट्रूमेंट मेकानिक्स ट्रेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन विभाग के ओ.सी.टी., सागर प्रसाद ओझा, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन विभाग के ओ.सी.टी., हिमांशु नायक और इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन विभाग के ओ.सी.टी., श्री अजीत बेहेरा रहे। सीएंडआईटी के एस.ओ.एस.टी. दुतिमोय महंत, सी.एंड आई.टी. के डी.पी.ए. लक्ष्मी सिंह और ई.एम.डी. के ओ.सी.टी., अभिषेक कुमार ने सी.ओ.पी.ए. ट्रेड श्रेणी में पहले तीन पुरस्कार जीते।

एल.एण्‍डी. विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक एल.मरांडी और सहायक प्रबंधक, ए.आर.बेहेरा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई कर्मचारी यूनियन ने कैंटीनों पर उठाए सवाल, प्रबंधन एक्शन में
Next: SAIL News: राउरकेला इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अप्रैल-जनवरी में रिकॉर्ड बनाया, दुर्गा-पार्वती का कमाल

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.