Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 5B के कैपिटल रिपेयर के बाद पहला कोक पुशिंग, जश्न
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 5B के कैपिटल रिपेयर के बाद पहला कोक पुशिंग, जश्न

29/03/2025 (Last updated: 29/03/2025) 1 minute read
Rourkela Steel Plant: First coke pushing, celebration after capital repair of coke oven battery 5B

28 मार्च 2025 को पहली सफल कोक पुशिंग हुई। 2025-26 के लिए एबीपी लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • व्यवस्थित लाइट-अप और नियंत्रित तापन (हीटिंग) के बाद, 27 मार्च 2025 को कोयला चार्जिंग हुई।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (SAIL – Rourkela Steel Plant) ने बैटरी-5बी के ओवन नंबर 294 से पहला हॉट कोक पुशिंग करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि कोक ओवन बैटरी-5 में 20 ओवन (संख्या 291 से 310) के कोल्ड कैपिटल रिपेयर का कार्य पूरा होने का सबूत है, जिससे आरएसपी में परिचालन दक्षता और स्थिरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

ये खबर भी पढ़ें: आईटीआई के मुख्य प्रबंधक और बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत 3 लोगों को 4 साल तक की सजा

प्रथम कोक पुशिंग मुख्य महाप्रबंधक (सीओ-सीसी), आरएसपी, श्री राकेश जोशी द्वारा की गई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें महाप्रबंधक (कोक ओवन), के श्रीनिवासुलु, महाप्रबंधक (महामरम्मती), बी मरांडी, महाप्रबंधक (महामरम्मती), भीमसेन माझी, महाप्रबंधक (तापन/ हीटिंग), तपन दास, उप महाप्रबंधक (तापन), एम. सेनापति, उप महाप्रबंधक (प्रचालन), वी मीसला, सहायक महाप्रबंधक (महामरम्मती), समीर खेस्स, सहायक महाप्रबंधक (महामरम्मती), ए सी साहू, सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन), बी कश्यप, उप प्रबंधक (महामरम्मती), राजीव रंजन और उप प्रबंधक (प्रचालन), बी. पाणिग्रही, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय माउंटेन साईकिलिंग चैंपियनशिप: छत्तीसगढ़ की साईकिलिंग टीम रवाना, बीएसपी ईडी, सेफी चेयरमैन ने बढ़ाया हौसला

उल्लेखनीय है कि, 4.5 मीटर लंबी बैटरी-5बी को 1974 में चालू किया गया था और अंतिम बार वर्ष 2000 में इसका पुनर्निर्माण किया गया था। 291 से 310 तक के ओवन की पूरी दीवार की मरम्मत 23 जनवरी 2024 को शुरू हुई। यांत्रिक और अग्नि रोक-थाम घटकों को संबोधित करने के लिए, ओवन को पूरी तरह से अलग अलग कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: माइक्रो एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू, 12 दिनों तक सीखने-सिखाने का दौर

इस पहल का उद्देश्य भविष्य की मरम्मती कार्य के लिए परिचालन मजबूती बढ़ाना, कोक की मांग की पूर्ति सुनिश्चित करना और पर्यावरण मानकों का पालन करना था। चुनौतीपूर्ण महामरम्मती कार्य को कोक ओवन विभाग की महामरामत्ती एवं रख-रखाव टीम ने मेसर्स मोनिसा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया ।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट से बड़ी खबर: हॉट स्ट्रिप मिल-2 में नई सुविधाओं की सौगात

व्यवस्थित लाइट-अप और नियंत्रित तापन (हीटिंग) के बाद, 27 मार्च 2025 को कोयला चार्जिंग हुई, जिसके परिणामस्वरूप 28 मार्च 2025 को पहली सफल कोक पुशिंग हुई। यह उपलब्धि 2025-26 के लिए वार्षिक व्यवसाय योजना (एबीपी) लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: CBI NEWS: रिश्वतबाज हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल गिरफ्तार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के 6 अधिकारी और 37 कर्मचारियों का मार्च में रिटायरमेंट, प्रबंधन ने दी विदाई
Next: जॉर्डन में चैंपियनशिप: बीएसपी के डीजीएम राजेंद्र प्रसाद करेंगे मुक्केबाजी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.