Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant ने ओडिशा के खदानों के लिए शुरू की नई SAP, जानें क्या-क्या फायदे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant ने ओडिशा के खदानों के लिए शुरू की नई SAP, जानें क्या-क्या फायदे

03/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-launches-new-SAP-for-Odisha-mines-know-what-are-the-benefits-1
  • पीपी मॉड्यूल का उद्घाटन भौमिक ने एसएपी प्रणाली में बोलानी अयस्क खानों में उत्पादन की पुष्टि के माध्यम से किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक ने ओडिशा खान समूह के लिए एक नई एसएपी पहल परियोजना ‘समाहन’ का शुभारंभ किया है। निदेशक प्रभारी सम्मेलन कक्ष ‘मंथन’ में आयोजित एक समारोह में ‘समाहन’ परियोजना का शुभारंभ किया।

कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पीके. शतपथी, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) पीके. साहू, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन), सोमनाथ त्रिपाठी, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. बी.के. होता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) एवं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) देबब्रत दत्त, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खान) पीके. रथ, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) एके बेहुरिया, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) एसके. नायक, मुख्य महाप्रबंधक (सीएंडआईटी) कौशि‍क कुमार सेनगुप्ता, राजेश जायसवाल और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सैप कोर टीम के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) निगमित कार्यालय पी निगम, बरसुआ और बोलानी के खान प्रमुख, ओडिशा ग्रुप ऑफ माइन्स के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी ऑनलाइन मोड में समारोह में शामिल हुए हैं। प्रोडक्शन प्लानिंग (पीपी) और सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन (एसडी) मॉड्यूल के दो मॉड्यूल अब 03 अप्रैल 2022 से लाइव हो गए हैं। पीपी मॉड्यूल का उद्घाटन भौमिक ने एसएपी प्रणाली में बोलानी अयस्क खानों में उत्पादन की पुष्टि के माध्यम से किया।

एसडी मॉड्यूल का उद्घाटन तुलसियानी द्वारा ऑनलाइन मोड के माध्यम से एसएपी प्रणाली में बारसुआं लौह खान से आरएसपी तक प्रेषण के लिए इनवॉइस बनाने के साथ किया गया।

डीआईसी ने परियोजना ‘समाहन’ के गो-लाइव होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और परियोजना से जुड़ी टीम के प्रयास की सराहना की। श्री भौमिक ने अपने संबोधन में कहा कि परियोजना आरएसपी की खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लंबे समय से संजोय गए सपने को पूरा करेगी क्योंकि इससे कई प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री तुलसियानी ने “समाहन” परियोजना के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे वास्तविक समय डेटा प्रवाह के साथ बेहतर प्रशासन और लॉजिस्ट‍िक प्रबंधन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि, मेसर्स अर्न्स्ट एंड यंग इस क्षेत्र के एक प्रमुख सलाहकार को परियोजना के लिए कार्यान्वयन भागीदार के रूप में नियुक्त किया गया है जिसका उद्देश्य बेहतर वाणिज्यिक और वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता के लिए आर.एस.पी. और ओडिशा खान समूह की व्यावसायिक गतिविधियों को समेकित करना है। इससे वास्तविक समय के आधार पर प्रेषण, लाभ और खानों के समग्र प्रदर्शन के संबंध में प्रासंगिक जानकारी और डेटा तक सीधे पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

प्रारंभ में, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) एके बेहुरिया ने सभा का स्वागत किया और लागू किए जाने वाले विभिन्न मॉड्यूलों के बारे में बताया। उन्होंने पूरे दिल से सहयोग करने के लिए सामग्री प्रबंधन, सी एंड आईटी, बोलानी और बरसुआँ खानों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना के कार्यान्वयन से न केवल आरएसपी को बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी बल्कि भौतिक सीमाओं के परे भी खरीद आदेश और बिक्री चालान बनाने में भी मदद करेगी।

महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) एसके.नायक ने परियोजना से अपेक्षित लाभों और परियोजना ‘समाधान’ की समय-सीमा पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। उन्होंने बाकी दो मॉड्यूल्स ऍफ़आईसीओ (FICO) और एमएम (MM) के बारे में भी विस्तार से बताया, जो जल्द ही लाइव किये जाएँगे। महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) एन के राव ने कार्यक्रम का संचालन के साथ औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सुपेला नर्सिंग होम, सिन्हा हॉस्पिटल और महिमा हॉस्पिटल पर एक्शन, 20 बेड का लाइसेंस, धड़ल्ले से चल रहा 57 बेड का, कई और खामियां
Next: BSP और BSL के डायरेक्टर इंचार्ज पहुंचे कर्मचारियों के बीच, थपथपाई पीठ, अगले प्रोडक्शन टार्गेट के लिए कमरतोड़ मेहनत का दिया मंत्र

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.