Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेफ्टी सवालों में नहीं, संकल्प में, भिलाई स्टील प्लांट में प्लांट-लेवल सेफ्टी क्विज बना मिसाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी सवालों में नहीं, संकल्प में, भिलाई स्टील प्लांट में प्लांट-लेवल सेफ्टी क्विज बना मिसाल

Azmat ali 05/01/2026 1 minute read
Safety is not in the Questions, but in the Resolve the Plant-Level Safety Quiz at Bhilai Steel Plant Sets an Example

BHILAI STEEL PLANT: महाप्रबंधक (एसएमएस-3) पुष्पा एम्ब्रोस ने विजेताओं से अपने अनुभव सहकर्मियों के साथ साझा करने की अपील की।

  • चयनित 12 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने प्लांट-लेवल फाइनल में लिखित परीक्षा और चार ऑडियो-विजुअल राउंड में मुकाबला किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में अनुबंधित कर्मियों के बीच सुरक्षा जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित प्लांट-लेवल सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता 2025 (क्वार्टर-3) का समापन हुआ।

प्रतियोगिता का मूल संदेश था “सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि साझा प्रतिबद्धता है”, जिसने शीर्ष प्रबंधन से लेकर शॉप-फ्लोर तक सभी की भूमिका को रेखांकित किया।

इस अनूठी पहल की परिकल्पना कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने अप्रैल 2025 में की थी। इसका उद्देश्य सुरक्षा को केवल नियम-पुस्तिकाओं तक सीमित न रखकर, विशेषकर अनुबंधित श्रमिकों के सोच, व्यवहार और कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना है।

स्वागत संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) देबदत्त सतपथी ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रतियोगिता की पूरी यात्रा पर सहायक महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) हेमंत कुमार वर्मा ने प्रस्तुति दी।

उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर पर लगभग 2100 अनुबंधित कर्मियों ने भाग लिया। इसके बाद आयरन, स्टील, मिल्स और सर्विसेज-चार जोनों में 86 टीमों के बीच जोनल प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें से चयनित 12 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने प्लांट-लेवल फाइनल में लिखित परीक्षा और चार ऑडियो-विजुअल राउंड में मुकाबला किया।

मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने आयोजन समिति के व्यवस्थित प्रयासों की सराहना करते हुए इसे तिमाही नियमित कार्यक्रम बनाने का सुझाव दिया, ताकि अधिक से अधिक अनुबंधित कर्मियों को जोड़ा जा सके। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए संयंत्र में सुरक्षा बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

परिणाम:

प्रथम एवं तृतीय स्थान-यूआरएम टीम
द्वितीय स्थान-इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तपस दासगुप्ता ने इसे अब तक की “सबसे भव्य सेफ्टी क्विज” बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जमीनी स्तर से सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। मंच संचालन अर्चना अटिका सिंह (उप प्रबंधक, एसएमएस-3) एवं आकाश उपाध्याय (सीनियर इंजीनियर, इनोमोटिक्स) ने किया।

समापन पर महाप्रबंधक (एसएमएस-3) एवं प्लांट-लेवल सेफ्टी क्विज समन्वयक पुष्पा एम्ब्रोस ने आभार व्यक्त करते हुए विजेताओं से अपने अनुभव सहकर्मियों के साथ साझा करने की अपील की, ताकि पूरे संयंत्र में सुरक्षा संस्कृति और सुदृढ़ हो सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSL News: यूनियन नेताओं संग बैठे डायरेक्टर इंचार्ज-ईडी, प्लांट, टाउनशिप, बीजीएच, सेफ्टी पर खुलकर बात
Next: BSP अफसरों संग DIC उतरे क्रिकेट के मैदान पर, ED फाइनेंस ने ईडी HR को थकाया, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.