Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant

सेल भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 7 के स्टॉक हाउस में लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन। सेफ्टी का पाठ।

  • घर से संयंत्र और संयंत्र से घर तक सुरक्षा की अवधारणा पर बल।
  • कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने, सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा शून्य दुर्घटना लक्ष्य की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 7 के स्टॉक हाउस में लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसईडी, ब्लास्ट फर्नेस तथा मेसर्स शैलजा एंटरप्राइजेज के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं श्रमिकों को विशेष रूप से वर्षा ऋतु में सुरक्षा सावधानियों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग, टूल बॉक्स वार्ता, सुरक्षा वार्ता, 360 डिग्री सुरक्षा निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ बी. आर. पंडा, महाप्रबंधक (एसईडी) के संबोधन से हुआ। उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा सावधानियों की जानकारी देते हुए सभी कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आग से उत्पन्न होने वाले खतरों से बचाव तथा सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने का आह्वान किया।

ब्लास्ट फर्नेस के विभागीय सुरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार ने टूल बॉक्स वार्ता एवं सुरक्षा वार्ता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरक्षा किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्य के दौरान 360 डिग्री सुरक्षा निरीक्षण एवं सतर्क दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष जोर दिया।

रमेश कुमार, एसईडी विभाग ने “घर से संयंत्र और संयंत्र से घर तक सुरक्षा” की अवधारणा पर बल दिया। उन्होंने वर्षा ऋतु में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा विद्युत मशीनों एवं वेल्डिंग कार्य के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को प्रारंभ करने से पहले उससे संबंधित सभी खतरों एवं जोखिमों को समझना अत्यंत आवश्यक है।

कमल किशोर राजपूत, सुरक्षा अधिकारी, शैलजा एंटरप्राइजेज ने सभी से कार्यक्रम में साझा की गई सुरक्षा जानकारियों को दैनिक कार्य व्यवहार में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने संयंत्र के शून्य दुर्घटना लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी के सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपेंद्र कुमार (एसईडी), मोगरे जी (ब्लास्ट फर्नेस), मेसर्स शैलजा एंटरप्राइजेज से अमित कुमार साव, ब्रजेश सिंह, कंचन मोहंती, सतीश कुमार साह, प्रवीण कुमार, शैलेश सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी उपस्थित कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने, सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा शून्य दुर्घटना लक्ष्य की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NEET के बाद अब UGC-NET की परीक्षा होगी दोबारा, NTA एक बार फिर विफल, SFI बोला-NTA को समाप्त करे सरकार
Next: भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.